scorecardresearch

सौ में से 90 लड़कियों को होती है पीरियड्स में योनि में खुजली, जानिए इसका कारण और बचाव के उपाय

क्या आपको भी पीरियड के दौरान योनि में खुजली होने लगती है और आप खुद को काफी ज़्यादा असहज महसूस करती हैं। तो चिंता न करें क्योंकि हमारे पास है इस समस्या का समाधान
Updated On: 2 Nov 2022, 02:18 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
vaginal itching
वेजाइनल इचिंग को कैसे अवॉइड करें। चित्र : शटरस्टॉक

पीरियड्स के दिन हर लड़की के लिए थोड़े मुश्किल भरे होते हैं। हैवी पीरियड फ्लो, मूड स्विंग, क्रैंप्स और न जानें क्या – क्या। मगर क्या आप जानती हैं कि कुछ लड़कियों को पीरियड्स के दौरान वेजाइनल इचिंग (Vaginal itching during periods) का भी अनुभव होता है। वेजाइनल इचिंग काफी कॉमन है, लेकिन कई लोग इसका सिर्फ पीरियड के दौरान अनुभव करते हैं।

तो क्या आपको भी पीरियड के दौरान योनि में खुजली होने लगती है और आप खुद को काफी ज़्यादा असहज महसूस करती हैं। तो चिंता न करें क्योंकि आप अकेली नहीं हैं। ऐसा कई महिलाओं के साथ होता है। हालांकि, कभी – कभी पीरियड्स योनि में खुजली महसूस नॉर्मल है, लेकिन यदि आपको ऐसा हमेशा होत है तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

जानिए क्या हो सकते हैं पीरियड्स के दौरान वेजाइनल इचिंग के कारण

पैड से इरिटेशन
यीस्ट इन्फेक्शन
बैक्टीरियल वेजिनोसिस
ट्राइकोमोनिएसिस

चलिये विस्तार से जानते है कि क्या हैं पीरियड्स के दौरान होने वाली वेजाइनल इचिंग के कारण

1 हॉर्मोनल चेंज

मेयो क्लीनिक के अनुसार पीरियड के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल बहुत कम होता है, जिसकी वजह से वेजाइना का पीएच बिगड़ने लगता है। इसी वजह से आपको खुजली और इरिटेशन हो सकता है।

2 एलर्जी

कुछ एलर्जी या एलर्जिक रीएक्शन के कारण भी आपको अपनी वेजाइना में इचिंग हो सकती है, जो चीज़ें एलर्जी का कारण बनती हैं जानिए उनके बारे में –

एलर्जिक रीएक्शन के कारण भी आपको अपनी वेजाइना में इचिंग हो सकती है। चित्र : शटरस्टॉक

फ़ैब्रिक सॉफ़्नर
कपड़े धोने डिटर्जेंट
साबुन
टैम्पोन, पैड और पीरियड प्रॉडक्ट

3 वेजाइनल इन्फेक्शन

वेजाइनल यीस्ट इन्फेक्शन कैंडिडा नामक कवक के कारण होता है। यह फंगस आमतौर पर आपकी योनि में हेल्दी मात्रा में रहता है। मगर, यीस्ट इन्फेक्शन तब होता है जब फंगस बढ़ जाता है। यीस्ट संक्रमण आम हैं। और इसके कारण भी योनि में खुजली होती है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

 

यीस्ट इन्फेक्शन के लक्षणों में शामिल हैं:

योनि स्राव
खुजली
दर्दनाक सेक्स
मूत्र त्याग करने में दर्द
यीस्ट इन्फेक्शन का इलाज एंटी-फंगल दवा से किया जाता है।

vaginal infection nahi hota white discharge
वजाइनल डिस्चार्ज भी हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

पीरियड्स खत्म होने के बाद भी इस वजह से हो सकती है खुजली

बैक्टीरियल वेजिनोसिस

बैक्टीरियल वेजिनोसिस (BV) एक सामान्य स्थिति है जहां बैक्टीरिया का सामान्य संतुलन बिगड़ जाता है। जब आपके पास बीवी होता है, तो आपके पास योनि में बैक्टीरिया का अस्वस्थ संतुलन होता है।

15 से 44.2 वर्ष की आयु के लोगों में यह सबसे आम स्थिति है। इसका का सटीक कारण अज्ञात है। हालांकि, यह ज्यादातर यौन सक्रिय लोगों में होता है। योनि में खुजली के अलावा, बैक्टीरियल वेजिनोसिस अन्य लक्षणों का कारण बनता है, जिनमें शामिल हैं: योनि स्राव, योनि में दर्द, योनि से आने वाली असामान्य गंध, मूत्र त्याग करने में दर्द।

आप घर पर बैक्टीरियल वेजिनोसिस का इलाज नहीं कर सकते। इसके लिए एंटीबायोटिक दवाओं के साथ एक चिकित्सा निदान और उपचार की आवश्यकता होती है।

क्या हाे सकता है इस समस्या का समाधान

क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार क्या हो सकते हैं वेजाइनल इचिंग को रोकने के उपाय

कूल कंप्रेस
सुगंधित पीरियड प्रॉडक्ट का इस्तेमाल न करें
संवेदनशील त्वचा के लिए साबुन और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें
सांस लेने योग्य, सूती अंडरवियर पहनें
एलोवेरा जेल या नारियल का तेल लगाएं।

अगर इन उपायों को अपनाने के बावजूद आपको लगातार योनि में खुजली और इचिंग हाे रही है, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से बात करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : पोर्न टाइम बढ़ता जा रहा है, तो ये हो सकते हैं पोर्न एडिक्शन के संकेत, जानिए इससे छुटकारा पाने के उपाय 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख