जानिए कुछ महिलाओं के लिए क्यों मुश्किल हो जाता है ऑर्गेज्म तक पहुंचना? एक्सपर्ट से जानिए इसका सही तरीका

क्या आपको भी सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म तक पहुंचने में परेशानी होती हैं? यदि हां, तो हो सकता है कि आपको उसका सही तरीका ही पता न हो।
janiye orgasm tak n pahunchne ke karan
महिलाओं के लिए ऑर्गेज्म के कई प्रकार होते है। चित्र : शटरस्टॉक

क्या आपको भी सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म (Orgsm) तक पहुंचने में परेशानी होती हैं? और अंत में आप यह मान लेती हैं कि आपके साथ कुछ ठीक नहीं है? तो लेडीज इस समस्या का सामना करने वाली आप अकेली नहीं हैं!

क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार केवल 10% महिलाएं ही पेनिट्रेटिव सेक्स (Penetrative Sex) के दौरान आसानी से ऑर्गेज्म तक पहुंच पाती हैं। शेष 90 % महिलाओं को बहुत से बाहरी कारकों से निपटना पड़ता है, जो उनकी ऑर्गेज्म की यात्रा को बाधित कर सकते हैं। मगर कई अन्य अध्ययन हैं जो यह भी बताते हैं कि 50% महिलाएं हस्तमैथुन से ऑर्गेज्म प्राप्त करती हैं। वहीं 50 प्रतिशत तक महिलाएं संभोग के दौरान एक्सटर्नल स्टीम्यूलेशन (External Stimulation) के साथ भी संभोग नहीं करती हैं।

इसका सीधा मतलब यह है कि आपमें कोई समस्या नहीं है, ऐसा महसूस करना बिल्कुल नॉर्मल है। मगर इसका मतलब यह भी है कि हो सकता है आपको अपने ऑर्गेज्म तक पहुंचने का सही तरीका न पता हो।

orgasm aap dono ke rishte ko mazboot banata hai
ऑर्गेज्म आप दोनों के रिश्ते को मजबूत बनाता है। चित्र: शटरस्टॉक

क्या आप जानती हैं कि आपके इरोजेनस जोन कहां हैं?

ऑर्गेज्म में सक्षम होने के लिए, एक महिला के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि उसके इरोजेनस ज़ोन (Erogenous Zones) कहां हैं। उसे अपने साथी के साथ उनके बारे में भी संवाद करना चाहिए। एक महिला के शरीर के विभिन्न भाग स्पर्श और उत्तेजना पर प्रतिक्रिया करते हैं, जैसे कि चेहरा, होंठ और गर्दन।

एक महिला के सबसे संवेदनशील इरोजेनस जोन में शामिल हैं:

क्लिटोरिस (Clitoris)
“जी-स्पॉट,” योनि के निचले हिस्से का अग्र भाग
स्तन
“ClitGVa,” क्लिटोरिस, जी-स्पॉट और योनि

इंस्टाग्राम के मध्याम से अपनी एक वीडियो साझा करके डॉ. तनय नरेंद्र उर्फ डॉ. क्यूटरस (@dr_cuterus) भी यही बताने की कोशिश कर रही हैं। यहां देखिये उनका वीडियो।

लेकिन जो महिलाएं अतीत में बिना किसी कठिनाई के ऑर्गेज्म करने में सक्षम रही हैं, लेकिन अब उन्हें परेशानी हो रही है, उन्हें थोड़ा मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। ऐसे में कुछ आश्चर्यजनक कारण हैं कि आप ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंच रही हैं, और इन मुद्दों को संबोधित करने से आपको एक अच्छी और संतोषजनक सेक्स लाइफ (Sex Life) प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

जानिए कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में जो आपका ऑर्गेज्म तक पहुंचना कठिन बना सकती हैं

1 यदि आपको हाई एंग्जायटी है

2018 में इंडियाना में वालपराइसो विश्वविद्यालय के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि आधी से अधिक महिलाएं सेक्स के दौरान एंग्जाइटी का शिकार हो जाती हैं, भले ही वे खुद कि बॉडी की वजह से हो या अन्य किसी कारण की वजह से। इसलिए उन्हें संभोग सुख प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ता है।

anxiety se bachein
ऑर्गेज्‍म के लिए एंग्जाइटी का शिकार होने से बचें । चित्र: शटरस्‍टॉक

2 आपके ऑक्सीटोसिन के स्तर में कमी

ऑक्सीटोसिन – को “फील गुड” या “लव” हार्मोन के रूप में भी जाना जाता है। ज़्यादा तनाव के कारण इसमें कमी आ सकती है। मगर अपने साथी के साथ अधिक समय बिताना, उनकी आंखों में देखना, हाथ पकड़ना और चूमना सभी हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सिद्ध हुए हैं।

3 खुद को किसी भी तरह से रोकना

सेक्स के दौरान खुद को रोकना भी एक कारण हो सकता है कि आप ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंच पाती हैं। हमारा कहने का मतलब है – खुद को सही से व्यक्त न करना, यदि आप ज़्यादा फील कर रही हैं तो खुद को बोलने से रोकना आपकी ऑर्गेज्म जर्नी में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

तो डियर लेडीज, इन कारणों पर ध्यान दें और उन्हें अपने पार्टनर के साथ साझा करें यकीनन आप ऑर्गेज्म महसूस करेंगी।

यह भी पढ़ें : Progesterone : डियर लेडीज, आपके मूड से लेकर सेक्स लाइफ तक को प्रभावित कर सकता है यह जरूरी हार्मोन

  • 121
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख