हाल ही कुछ साल में पीरियड प्रोडक्टस को लेकर बाजार में बाढ़ सी आ गई है, उसमें से एक प्रोडक्ट है पीरियज पैंटी। पीरियज पैंटी का इस्तेमाल बार बार धो कर किया जा सकता है। इसे पैड की तरह बहल कर फेकने की जरूरत नहीं पड़ती है, तो ये एक साकारात्मक प्रभाव हमारे पर्यावरण पर भी डालती है। कई बार महिलाएं पैड, मैंस्ट्रुयल कप, टैंपोन जैसी चीजों को इस्तेमाल करना पसंद नही करती है तो वो पीरियड पैंटी को एक विकल्प के तौर पर देख सकती है।
क्या है पीरियड पैंटी
पीरियड पैंटी परियड के दौरान होने वाले रक्त प्रवाह को सोखती है। जैसा की इनके नाम का अर्थ है- पीरियड पैंटी जो सैनिटरी पैड के रूप में काम करती हैं। ये दो टैम्पोन के रक्त के बराबर ब्लड को अवशोषित करता है। यो धो कर दोबारा इस्तेमाल की जा सकती है जो इसे किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाता है।
पीरियड पैंटी में माइक्रोफाइबर पॉलिएस्टर की कई परतें होती हैं। ये नार्मल अंडरवियर की तरह दिखते हैं, लेकिन ये नमी को सोखने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं क्योंकि वे पीरियड के ब्लड को अवशोषित करते हैं।
धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है
पीरियड पैंटी में कई एब्जोरबेंट लेयर (absorbent layers) हेती है, जिससे पीरियड पैंटी को जितनी बार चाहें उतनी बार धोया और पुन: उपयोग किया जा सकता है (अधिकतम दो साल, अगर ठीक से देखभाल की जाए)।
मल्टीपल लेयर्स में से दूसरा लेयर पीरियड पैंटी को सूखा और गंध मुक्त रखने में मदद करता है। इसका मतलब है कि ब्लड हो या किसी भी प्रकार का प्रवाह या कोई नमी जो संक्रमण या दुर्गंध का कारण बन सकता है, वे बिना किसी प्रकार की दुर्गंध फैलाए तुरंत अवशोषित हो जाते हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञ और टेस्ट ट्यूब बेबी स्पेशलिस्ट अपोलो दिल्ली और आर्केडी विमन हेल्थ केयर एंड फर्टिलिटी की डायरेक्टर डॉ. पूजा दिवान से के अनुसार पीरियड पैंटी दो तरह के होते है डिस्पोजेबल और नॉन डिस्पोजेबल। इसे आराम से इस्तेमाल करने के बाद धूप में सूखाकर और रोगाणुमुक्त करने के बाद वापस से इस्तेमाल किया जा सकता है।
वे टैम्पोन/पैड से कहीं बेहतर हैं
टैम्पोन या पैड जैसे डिस्पोजेबल आइटम की तुलना में पीरियड पैंटी कहीं बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल हैं। उन्हें केवल एक बार खरीदने की आवश्यकता होती है, लेकिन उन्हें कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है। पीरियड पैंटी विषाक्त पदार्थों या किसी भी प्रकार के रसायनों से मुक्त हैं, जो उन्हें पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा बनाते हैं।
ये भी पढ़े- इन 5 कारणों से आपको तुरंत छोड़ देनी चाहिए यूरीन को रोक कर रखने की आदत
यह लंबे समय तक काम आती हैं
हालांकि सामान्य पैंटी की तुलना में थोड़ी अधिक महंगी है। पर इन्हें धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि आपको कुछ समय के लिए पीरियड पैंटी का एक नया सेट खरीदने की ज़रूरत नहीं है, टैम्पोन और पैड के विपरीत, जिन्हें एक बार इस्तेमाल करने के बाद उन्हें बदलने की ज़रूरत होती है।
पीरियड पैंटी कई विकल्पों के साथ आती हैं, एबज़रबेंसी थोंग से लेकर हाई-वेस्टीड पेयर्स। पीरियड पैंटी विभिन्न डिज़ाइन, रंग, कट और आकार में भी आते हैं। ये पहनने में अधिक आरामदायक हैं।
हल्के और मध्यम फ्लो के लिए
पीरियड पैंटी की सक्शन स्ट्रेंथ सीमित है। यह केवल हल्के से मध्यम रक्तस्राव के लिए सही है, हैवी ब्लड फ्लो के लिए इसके बारे में नही सोचा जा सकता है। इसे औसतन चार से छह घंटे के लिए ही पहना जा सकता है इससे ज्यादा पहनने पर संक्रमण का खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़े- आपकी सेक्स लाइफ और फर्टिलिटी दोनों के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी, शोध कर रहे हैं दावा
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।