लॉग इन

 गर्भावस्था के दौरान मां और भ्रूण दोनों रखते हैं एक-दूसरे का ख्याल, जानिए क्या है यह दिलचस्प प्रक्रिया

गर्भावस्था के दौरान मां और भ्रूण दोनों एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। मां को चोट लगने पर भ्रूण की कोशिकाएं वहां पहुंच जाती हैं बचाव करने के लिए। क्या आप जानती हैं इस नेचुरल प्रक्रिया के बारे में? 
गर्भावस्था के दौरान मां और भ्रूण एक दूसरे का ख्याल रखते हैं. चित्र : एडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 8 Mar 2023, 11:00 am IST
ऐप खोलें

कहते हैं कि मातृत्व की शक्ति यानी अपने समान एक और इंसान को गढ़ने की क्षमता स्त्री को सबसे शक्तिशाली बनाती है। मां नौ महीने तक गर्भ में भ्रूण को अपने खून से सींचती-पालती रहती है। मां और भ्रूण के संबंध पर लगातार रिसर्च होते रहते हैं। कैसे जरूरत पड़ने पर गर्भ में मां और भ्रूण की कोशिकाओं की मरम्मत करने के लिए प्रयास किये जाते हैं। इस प्रक्रिया को फेटोमेटरनल माइक्रोचिमेरिज्म (Fetomaternal Microchimerism) कहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानते हैं मातृत्व की इस शक्ति को।

क्या है फेटोमेटरनल माइक्रोचिमेरिज्म (Fetomaternal Microchimerism)

फेटोमेटरनल माइक्रोचिमेरिज्म (FMC) प्लेसेंटल वर्टेब्रेट्स में एक विशेष प्रकार की क्रिया है, जिसमें पीएपीसी नाम की भ्रूण कोशिकाओं की एक छोटी संख्या मां में चली जाती है। गर्भावस्था के दौरान यह मातृ अंगों में एकीकृत हो जाती है। जब एक महिला गर्भवती होती है, तो उसके भ्रूण की कोशिकाएं मां के ब्लड स्ट्रीम में चली जाती हैं। ये फिर वापस भ्रूण में चली जाती हैं। इसे फेटोमेटरनल माइक्रोचिमेरिज्म के रूप में जाना जाता है।

गर्भ के अंदर भ्रूण करता है मां के स्वास्थ्य की चिंता

डॉ. छाया शाह अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में बताती हैं कि शोध से पता चला है कि अगर मां का दिल घायल हो जाता है, तो भ्रूण की कोशिकाएं साइट पर आ जाती हैं। वे क्षतिग्रस्त ऊतक की मरम्मत में मदद करती हैं। जब बच्चा मां को अपने शरीर को ठीक करने में मदद करता है, तो मां अपने बच्चे का निर्माण कर रही होती है। अध्ययनों से पता चला है कि बच्चे के जन्म के 18 साल बाद भी मां के मस्तिष्क में भ्रूण कोशिकाओं की उपस्थिति होती है।

क्या कहती है रिसर्च

जर्नल ऑफ़ ओरल एंड मेक्सिलो फेशियल पैथोलॉजी में फेटोमेटरनल माइक्रोचिमेरिज्म पर शोध प्रकाशित हुआ। शोधकर्ता संध्या श्रीवास्तव, रूपाली नाईक के अनुसार, ग्रीस की पौराणिक कहानियों के अनुसार चिमेरा एक मोंस्टर है, जो कई पशुओं के अंगों से बना है।

कुछ कोशिकाएं मां से भ्रूण में स्थानांतरित होती हैं और इसके विपरीत कुछ कोशिकाएं भ्रूण से मां में माइग्रेट कर जाती हैं। चित्र शटरस्टॉक।

वास्तव में 1970 में वैज्ञानिकों को पता चला कि चिमेरा एक ओर्गेनिज्म है, जो दो जेनेटीक्ली दो अलग अलग कोशिकाओं से बना है। माइक्रोचिमेरिज्म को कोशिकाओं की दो आनुवंशिक रूप से अलग –अलग कोशिकाओं की उपस्थिति के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।

बच्चे से मां में होता है सेल माइग्रेशन

इसमें एक पोपुलेशन लो कंसन्ट्रेशन वाली होती है। एक ही व्यक्ति या एक अंग जैसे बोन मेरो में बच्चे से मां के लिए सेल का माइग्रेशन होता है। इसलिए माइक्रोचिमेरिज्म आनुवंशिक रूप से भिन्न व्यक्ति में उत्पन्न होने वाली छोटी संख्या की कोशिकाओं के आश्रय को संदर्भित करता है।

बीमारियों से बचाव में भूमिका

कई कारणों से माइक्रोचिमेरिज्म पर बहुत अधिक बात की जा रही है। यह ऑटोइम्यून बीमारियों, कैंसर और घाव भरने आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गर्भावस्था के दौरान कुछ कोशिकाएं मां से भ्रूण में स्थानांतरित होती हैं और इसके विपरीत कुछ कोशिकाएं भ्रूण से मां में माइग्रेट कर जाती हैं। दिलचस्प बात यह है कि मां से प्राप्त कोशिकाओं की एक छोटी संख्या उसकी संतान में बनी रहती है। यह वयस्क होने तक व्यक्ति के जीवन में बनी रहती है। जबकि पिछले गर्भधारण से कुछ कोशिकाएं मां में कई वर्षों तक बनी रहती हैं।

कुछ कोशिकाएं मां से भ्रूण में स्थानांतरित होती हैं और इसके विपरीत कुछ कोशिकाएं भ्रूण से मां में माइग्रेट कर जाती हैं। चित्र अडोबी स्टॉक

वैज्ञानिक अब इन कोशिकाओं के निहितार्थ को समझने लगे हैं। वे और अधिक जानने-समझने की कोशिश कर रहे हैं, जो मेजबान के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद या हानिकारक हो सकते हैं।

क्या माइक्रोचिमेरिज्म आर्टिफिशियल हो सकते हैं?

माइक्रोचिमेरिज्म दो प्रकार के हो सकते हैं –

प्राकृतिक – गर्भावस्था, गर्भपात, प्राकृतिक : गर्भावस्था या गर्भपात या ट्विन या प्राकृतिक रूप से सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान नेचुरल माइक्रोचिमेरिज्म हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी प्राकृतिक माइक्रोचिमेरावाद का एक प्रमुख स्रोत है।
आर्टिफिशियल – इस प्रकार के माइक्रोचिमरिज़्म के उदाहरण अंग या टिश्यू प्रत्यारोपण और ब्लड ट्रांसफ्यूज़न के दौरान मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- आठवें महीने में पोंछा लगाने से डिलीवरी नॉर्मल हो जाती है? सुनिए पड़ोस की आंटी की सलाह पर क्या कहती हैं एक स्त्री रोग विशेषज्ञ

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख