सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेक्स के बारे बढ़ी हुई बातचीत ने लोगों के विचारों को खोलने में मदद की है। मगर फिर भी सेक्स के बारे में बात करना आज भी काफी लोगों को अजीब लग सकता है। ऐसे में जब बात फीमेल प्लेजर (Female Pleasure) और मास्टरबेशन (Masturbation) की आती है, तो लोग इसके बारे में न तो ज़्यादा जागरूक हैं और न ही बात करना पसंद करते हैं। पर जब तक बात नहीं होगी, तब तक आप इसके आनंद के नए तरीके नहीं खोज पाएंगे। इसलिए आज एक सेक्स एडुकेटर बता रहीं हैं सेक्स में आनंद के लिए उंगलियों के इस्तेमाल का तरीका (How to use fingers for pleasure)।
आपने बहुत ही कम महिलाओं को फीमेल प्लेजर और मास्टरबेशन के बारे में बात करते हुये देखा होगा। इतना ही, नहीं कई महिलाएं भी फीमेल प्लेजर के बारे में ज़्यादा नहीं जानती हैं। यह सब इसलिए क्योंकि कोई इस विषय पर बात करना पसंद नहीं करता है।
लेकिन यदि महिला होकर भी आपको खुद को खुश करने और अपनी पसंद और नापसंद के बारे में नहीं पता है, तो आपको एक बार दोबारा सोचना चाहिए। सेल्फ प्लेजर एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज़ है और यह आपकी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बना सकता है।
हाल ही में लेखिका और सेक्सुअल हेल्थ एडुकेटर सीमा आनंद ने भी इंस्टाग्राम पर सेल्फ प्लेजर से जुड़ी एक पोस्ट साझा की। यहां देखें उनकी पोस्ट :
इस पोस्ट के माध्यम से वे कामसूत्र के अनुसार उंगलियों के जरिये सेल्फ प्लेजर या मास्टरबेट करने का सही तरीका बता रही हैं। चलिये जानते हैं इसके बारे में
कामसूत्र के अनुसार, उंगलियां स्त्री के सुख का मार्ग हैं। आपकी सॉफ्ट फिंगर टिप आपको चरम सुख प्राप्त करने में मदद कर सकती है। ज़रूरी नहीं है कि हर तरह से ऊंगलियों का इस्तेमाल करना आपको ऑर्गेज्म तक पहुंचाए, इनका इस्तेमाल करना भी अपने आप में एक कला है!
जो कोई भी इस जादू का अनुभव करना चाहता है, उनके लिए यहां फिंगर कॉम्बो गाइड है, जो माइंड ब्लोइंग ऑर्गेज्म तक पहुंचने में आपकी मदद करेगा।
कामसूत्र में कहा गया है कि कभी भी सिर्फ तर्जनी उंगली का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस उंगली की ऊर्जा बहुत मजबूत होती है। इसलिए यह सिर्फ उत्तेजित करती है मगर आनंद नहीं देती है।
मध्यमा को तर्जनी के ऊपर रखकर, उंगली के सिरे से वेजाइना को हल्के से मसाज करें और नाखूनों से धीरे-धीरे सहलाएं। यह सेक्स की शुरुआत करने के लिए बढ़िया है। योनि के होंठों को अलग करें और धीरे-धीरे दोनों अंगुलियों को डालें लेकिन केवल क्लिटोरिस तक।
तर्जनी और अनामिका (Ring Finger) को जोड़कर और मध्यमा को ऊपर की ओर रखते हुए, उन्हें एक साथ डालें। फिर उन्हें अलग कर दें। यह खुलने पर एक साथ कई एरोजेनस ज़ोन को उत्तेजित करेंगी।
अनामिका और मध्यमा उंगलियों को मिलाकर मसाज करें और योनि के किनारों पर धीरे से रगड़ें। यह तरीका आपको बहुत जल्दी ऑर्गेज्म तक पहुंचाएगा।
अच्छा ऑर्गेज्म आपके स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, यह आपकी नींद में वृद्धि करता है और अनिद्रा की समस्या से निजात दिलाता है।
मास्टरबेशन हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह आपके हार्ट रेट को बढ़ता है। यह एक तरह का मिनी वर्कआउट है।
पीरियड्स में यदि आपको बहुत ज़्यादा क्रेंप्स हो रहे हों तो मास्टरबेट करें, इससे क्रेंप्स में कमी आती है और आपको राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : डियर लेडीज, क्या आप जानती हैं कि ओरल सेक्स भी बन सकता है गले के कैंसर का कारण!
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।