मेथी के बीज मैंस्ट्रुअल क्रैंप्स से भी दिला सकते हैं राहत, जानिए ये कैसे काम करते हैं

मेथी जैसी सूजन रोधी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल NSAIDs जैसी दवाओं के समान प्रभाव के लिए किया जा सकता है। मेथी, जिसे साइंस में ट्राइगोनेला फेनम-ग्रेकम के रूप में जाना जाता है, पीरियड से संबंधी कई तरह की परेशानियों के लिए एक महत्वपूर्ण जड़ी बूटी है।
period cramp ke kya kaaran hote hain
हार्मोन अनियंत्रित होने से परेशानी बढ़ जाती है। चित्र : शटरस्टॉक
Published On: 23 Aug 2024, 09:00 pm IST
  • 127

पीरियड में होने वाले दर्द को मेडिकल भाषा में डिसमेनोरिया कहा जाता है। ये पीरियड होने वाली हर महिला में काफी आम है। यह अनुमान है कि पीरियड शुरू होने वाली महिला में से 45% से 95% लोगों को डिसमेनोरिया का अनुभव होता है। डिसमेनोरिया 60% से 90% महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता और उत्पादकता में बाधा डालता है।

ज़्यादातर लोग अपने पीरियड के दर्द को मैनेज करने के लिए पेन किलर या कुछ दवाओं जैसे एस्पिरिन, इबुप्रोफेन पर निर्भर हैं। ये दवाएं कुछ सालों से ही मौजूद हैं। हर्बल दवाएं हज़ारों सालों से हमारे बीच है। लेकिन हम फिर भी प्राकृतिक चीजों का सहारा नहीं लेते है।

मेथी जैसी सूजन रोधी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल NSAIDs जैसी दवाओं के समान प्रभाव के लिए किया जा सकता है। मेथी, जिसे साइंस में ट्राइगोनेला फेनम-ग्रेकम के रूप में जाना जाता है, पीरियड से संबंधी कई तरह की परेशानियों के लिए एक महत्वपूर्ण जड़ी बूटी है।

इसे बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने संपर्क किया न्यूट्रिनिस्ट अर्चना बत्रा से। उन्होनें हमें बताया कि कैसे मेथी दाने से पीरिय क्रैंप को कम किया जा सकता है।

periods se raahat dilati hai yoni mudra
पीरियड्स किसी भी महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित करते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

मेथी के बीज क्या हैं (What is fenugreek seeds)

मेथी के बीज छोटे, गोल्डन-भूरे रंग के बीज होते हैं जिन्हें सदियों से उनके कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता रहा है, खासकर महिलाओं के लिए। मेथी एक वार्षिक जड़ी बूटी है जो फैबेसी परिवार से संबंधित है। अपने थोड़े कड़वे, स्वाद के लिए जाने जाने वाले इन बीजों का व्यापक रूप से कई व्यंजनों में मसाले और स्वाद बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है। रसोई से परे, मेथी के बीजों का पारंपरिक चिकित्सा में एक लंबा इतिहास है। महिलाओं के लिए मेथी के बहुत सारे लाभ हैं।

इसकी चाय पीने से मैंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करने और एस्ट्रोजन के स्तर को संतुलित करके मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। मेथी के बीजों की महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने और बालों के झड़ने से निपटने में भी काफी मदद कर सकते है।

पीरियड्स क्रैंप में मेथी के दाने के फायदे

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

मेथी के बीजों में डायोसजेनिन जैसे कंपाउंड होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं जो पीरियड्स में क्रैंप से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

प्राकृतिक पेन किलर

मेथी के बीजों के एनाल्जेसिक गुण पीरियड के दौरान गर्भाशय के संकुचन के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हार्मोनल संतुलन

मेथी के बीज हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे पीरियड के दौरान होने वाले गंभीर क्रैंप को कम किया जा सकता है।

पाचन सहायता

पीरियड में क्रैंप के साथ अक्सर पेट फूलना और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। मेथी के बीज पाचन में सुधार कर सकते हैं और इन लक्षणों को कम कर सकते हैं, जिससे पीरियड के दौरान आपको पूरी तरह से आराम मिल सकता है।

मेथी के बीज पाचन में सुधार कर सकते हैं और इन लक्षणों को कम कर सकते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

क्रैंप में कैसे करें मेथी दाने का उपयोग

मेथी के बीजों की चाय

1-2 चम्मच मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगो दें।
सुबह भीगे हुए बीजों को पानी के साथ लगभग 5-10 मिनट तक उबालें।
बीजों को छान लें और चाय पी लें। आप चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

मेथी का पानी

1 चम्मच मेथी के बीजों को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें।
सुबह खाली पेट पानी पिएं। ज्यादा लाभ के लिए भीगे हुए बीजों को चबा कर खा सकते है।

मेथी का पाउडर

मेथी के बीजों को पीसकर पाउडर भी बनाया जा सकता है और गर्म पानी या हर्बल चाय में मिक्स करके पिया भी जा सकता है।

ये भी  पढ़े- इनर थाइज के रंग को हल्का करने में में मददगार हो सकती हैं ये 5 घरेलू सामग्रियां, जानिए इस्तेमाल का सुरक्षित तरीका

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख
Chat with AHA!

Ask Healthshots सेChat करें