scorecardresearch

ओव्यूलेशन के दौरान ज्यादा मूडी हो जाती हैं महिलाएं, जानिए इसका कारण और इससे डील करने के उपाय

ओव्यूलेशन के दौरान महिलाओं की इमोशनल हेल्थ प्रभावित होती है। इसके चलते कभी महिलाएं बेवजह रोने लगती हैं तो कभी एंग्ज़ाइटी बढ़ जाती है। जानते हैं ओव्यूलेशन में मेंटल हेल्थ कैसे होती है प्रभावित
Updated On: 4 Sep 2024, 09:32 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Ovulation ke kaaran
ओव्यूलेशन के बाद की तुलना में ओव्यूलेशन से पहले यानि फॉलिक्यूलर फेस में डिप्रेशन के लक्षण ज्यादा देखने को मिलते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

महिलाओं के शरीर में समय समय पर आने वाले बदलाव मूड स्विंग का कारण बनते हैं। इससे मेंटल और इमोशनल हेल्थ प्रभावित होना स्वाभाविक है। आमतौर पर पीरियड साइकल और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मूड स्विंग का सामना करना पड़ता है। इसके चलते कभी महिलाएं बेवजह रोने लगती हैं, तो कभी तनाव बढ़ जाता है। वहीं ओव्यूलेशन के दौरान भी महिलाओं की इमोशनल हेल्थ प्रभावित होती है। जानते हैं ओव्यूलेशन में मेंटल हेल्थ कैसे होती है प्रभावित (ovulation affect on mental health)।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार महिलाओं में ओव्यूलेशन के बाद की तुलना में ओव्यूलेशन से पहले यानि फॉलिक्यूलर फेस में डिप्रेशन के लक्षण ज्यादा देखने को मिलते हैं। ओव्यूलेशन के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन परिवर्तन होता है। इसके चलते तनाव की समस्या बढ़ जाती है।

क्या है ओव्यूलेशन और यह कब होता है?

महिलाओं में पीरियड साइकल की समय सीमा अलग अलग होती है। मगर आमतौर पर पीरियड साइकल 28 दिनों की होती है, जिसमें ओव्यूलेशन मासिक धर्म शुरू होने से 14 दिन पहले हो जाता है। ओव्यूलेशन के दौरान शरीर में ऐंठन, भूख में परिवर्तन और मूड स्विंग समेत कई बदलाव महसूस होने लगते हैं।

ओव्यूलेशन के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है। ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन बढ़ने लगता है और ओवरीज़ को हेल्दी एग्स रिलीज़ करने का संकेत देता है कि यह अंडाशय से एक परिपक्व अंडा जारी करने का समय है। ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन के स्तर में बढ़ोतरी होने से शरीर पर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

Ovulation kaise badhta hai
पीरियड साइकल 28 दिनों की होती है, जिसमें ओव्यूलेशन मासिक धर्म शुरू होने से 14 दिन पहले हो जाता हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

क्या है ओव्यूलेशन और मूड का कनैक्शन

कंसल्टेंट ऑबस्टेट्रीशियन एंड गॉयनेकॉलाजिस्ट, मेफ्लावर वुमेन्स हास्पिटल अहमदाबाद, डॉ रवीना पटेल बताती हैं कि ओव्यूलेशन के दौरान महिलाओं में भावनात्मक बदलाव आने लगते हैं। इसके चलते ओव्यूलेशन से पहले फोलिकुलर फेस में सीरम एस्ट्राडियोल के चलते फोलिकल्स का आकार बढ़ने लगता हैं। ऐसे में ओव्यूलेशन से एक दिन पहले एस्ट्राडियोल का स्तर तेज़ी से बढ़ जाता है। इससे फीडबैक मेकेनिज्म में बदलाव आने लगता है, जिसके चलते सीरम ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन की मात्रा 10 गुना बढ़ जाती है। इसे ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन सर्ज कहा जाता है।

सर्ज की प्रक्रिया के 36 घंटे बाद अंडा ओवरीज़ से रिलीज़ होता है। दरअसल, ये हार्मोन ब्रेन के हाइपोथैलेमस से नियंत्रित होते हैं। इससे मूड, नींद, यौन इच्छा, भूख, शरीर के तापमान समेत कई कार्यों को नियंत्रित किया जाता है। इन हार्मोन में अचानक बदलाव के कारण ओव्यूलेशन के दौरान मूड में परिवर्तन हो सकता है।

ओव्यूलेशन में मूड स्विंग से कैसे बचें

1. पूरी नींद लें

एक ही समय पर सोने और जागने की आदत को फॉलो करें। इससे हार्मोन असंतुलन से बचा जा सकता है और शरीर को मूड स्विंग से बचाने में मदद मिलती है। स्लीप पैटर्न से नींद की क्वालिटी बढ़ जाती है और शरीर को मोटापे से भी बचाया जा सकता है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

2. व्यायाम करें

मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए व्यायाम को रूटीन में शामिल करें। अपनी शारीरिक क्षंतर के अनुसार एक्सरसाइज़ करें और कुछ देर वॉक और जॉगिंग करें। इसके अलावा एरोबिक्स और योगासनों की मदद से शरीर को कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

3. हेल्दी मील्स लें

आहार में विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्वों को शामिल करके फर्टिलिटी को बढ़ाने और हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है। इसके लिए डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, हेल्दी फैट्स, फाइबर और फोलेट रिच फूड्स को शामिल अवश्य करे।

Healthy meal ke fayde
आहार में विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्वों को शामिल करके फर्टिलिटी को बढ़ाने और हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

4. पानी भरपूर मात्रा में पीएं

पानी का नियिंमत सेवन शरीर बढ़ने वाली थकान, आलस्य और तनाव इन सभी चीजों को कम कर देता है। इससे शरीर एक्टिव और हेल्दी बना रहता है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन का खतरा कम होने लगता है। पानी और हेल्दी पेय पदार्थों का सेवन करें।

5. पसंदीदा गतिविधियों के लिए समय निकालें

एक ही प्रकार के कार्य को करने के अलावा अपने पसंदीदा एक्टीविटीज़ में खुद को इनवाल्व करें। इससे ब्रेन हेल्थ बूस्ट होती है और सोशल सर्कल भी बढ़ने लगता है। मांइड एक्टिव रहने से तनाव, डिप्रेशन और मूड स्विंग को कम किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख