लॉग इन

आपकी सेक्स लाइफ में बाधा डाल सकती है पेट और कमर पर जमा चर्बी, जानिए कैसे

अधिक वजन (obesity) आपको शारीरिक रूप से सुस्त करने के साथ मानसिक तनाव भी दे सकता है। इन दोनों का असर आपकी सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है।
आपकी सेक्स लाइफ में बाधा डाल सकती है पेट और कमर पर जमा चर्बी। चित्र:शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 28 Oct 2021, 15:40 pm IST
ऐप खोलें

शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट (Fat) आपके वजन को असामान्य रूप से बढ़ा सकता है। आमतौर पर इस स्थिति को मोटापा (obesity) कहते हैं। आपके वजन का आकलन कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन मुख्य रूप से मापने वाली विधि को बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कहते हैं। यदि आपका बीएमआई (BMI) निर्धारित पैमाने से ज्यादा होता है, तो आप मोटापे की शिकार हैं। मोटापा न सिर्फ आपके शरीर (Physical Health), बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को भी प्रभावित करता है। जिससे आपकी प्रजनन क्षमता (Reproductive health) और यौन जीवन (Sex life) भी नहीं बच पाता। जानिए कैसे आपकी सेक्स लाइफ को बर्बाद कर सकता है मोटापा। 

आपकी कमर बताती है आपकी सेहत का हाल 

आपकी कमर असल में आपकी सेहत का सब हाल बयां कर देती है। कमर पर दिखने वाले टायर बताते हैं कि आप किस हद तक मोटापे की शिकार हैं। इससे बचने और फैट बर्न करने के लिए कई लोग वेट लॉस डाइट (weight loss diet) और एक्सरसाइज (weight loss exercise) का पालन करते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने आलस्य से लड़ नहीं पाते और अधिक वजन के कारण कई बीमारियों से परेशान होते हैं। 

शरीर का बढ़ता हुआ फैट हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। चित्र : शटरस्टॉक

कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन ने शारीरिक निष्क्रियता और भी ज्यादा बढ़ाई है। जिससे मोटापे ने महामारी का रूप ले लिया है। इससे आपकी सेक्स लाइफ और पार्टनर से साथ संबंध भी प्रभावित होते हैं। 

मोटापा ले रहा है महामारी का रूप 

20वीं सदी की शुरुआत से ही अधिकांश लोगों में मोटापा एक स्वास्थ्य समस्या बन रहा था। यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित देशों में यह तेजी से रफ्तार पकड़ने लगा था। हाल के दशकों में, उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि मोटापे में सबसे ज्यादा वृद्धि विकासशील देशों जैसे मेक्सिको, चीन, भारत और थाईलैंड में हुई है।

मोटापे की महामारी की वैश्विक प्रकृति को औपचारिक रूप से 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के परामर्श द्वारा मान्यता दी गई थी। 

1995 में, दुनिया भर में अनुमानित 200 मिलियन मोटे वयस्क थे। इसके अलावा 1.8 मिलियन बच्चे जो पांच साल के नीचे थे, उन्हे मोटापे की श्रेणी में रखा गया था। साल 2000 तक, मोटे वयस्कों की संख्या बढ़कर 300 मिलियन से अधिक हो गई है। 

पारंपरिक ज्ञान के विपरीत, मोटापा महामारी (obesity epidemic) औद्योगीकृत समाजों (industrialised society) यानि विकसित देशों तक ही सीमित नहीं है। विकासशील देशों में, अनुमान है कि 115 मिलियन से अधिक लोग मोटापे से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हैं।

बढ़ता वजन आपकी सेक्स ड्राइव को प्रभावित कर सकता है। चित्र-शटरस्टॉक।

आम तौर पर, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मोटापे की दर अधिक होती है। दोनों के लिए, मोटापा गंभीर रोगों के लिए एक बड़ा जोखिम बन सकता है। इसमें मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक और कैंसर के कुछ रूप शामिल हैं। इसके स्वास्थ्य परिणाम समय से पहले मृत्यु के बढ़ते जोखिम से लेकर गंभीर स्थितियों तक होते हैं। यह जीवन की समग्र गुणवत्ता को कम कर सकता हैं।

खराब सेक्स लाइफ और मोटापे का संबंध 

अधिक वजन आपकी एनर्जी, प्रोडक्टिविटी और सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकता है। यौन संतुष्टि न होने के कारण आपसी रिश्ते में मनमुटाव पैदा हो सकता है। जानिए कैसे मोटापा दीमक की तरह आपकी सेक्स लाइफ और आपसी रिश्ते को खोखला कर सकता है। 

अधिक वजन के कारण शरीर में हॉर्मोनल असंतुलन पैदा होता है। इससे आपका मूड प्रभावित होता है, जिसके कारण सेक्स लाइफ में परेशानी हो सकती है। 

मोटापे की वजह से आपके शरीर का आकार बिगड़ सकता है, जिसकी वजन से आप पार्टनर के साथ बहुत ज्यादा इंटीमेट नहीं हो पातीं। इससे दोनों की एक-दूसरे के प्रति रूचि कम होने लगती है। 

ज्यादा वजन सेक्स के दौरान आपकी स्टैमिना को प्रभावित करता है। ऐसे में उत्तेजित होने या ऑर्गेज़्म तक पहुंचने से पहले ही आप थक जाते हैं। 

खराब यौन संबंध आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

जरूरत से ज्यादा वजन आपके आत्मविश्वास को भी कमजोर कर देता है। कई बार महिलाएं मोटापे की वजह से बॉडी शेमिंग और सेक्स में संकोच की शिकार हो जाती हैं। परफॉर्मेंस एंग्जायटी भी मोटापे का बाय प्रोडक्ट है। यह सीधा आपकी सेक्स ड्राइव पर असर करता है। मोटे शरीर के साथ आप सेक्स करने में असहज महसूस कर सकते हैं। 

निराश न हों, इन तरीकों से आप कम कर सकती हैं मोटापा 

महामारी के तरह फैल रहा मोटापा आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। इसे नियंत्रित करना बहुत आवश्यक हो गया है। हम बता रहें हैं कुछ आसन तरीके जिससे आपका वजन संतुलित रह सकता है। 

  • संतुलित आहार का सेवन करें। यदि आप अधिक जंक फूड खाते हैं, तो इसे रोकने का वक्त आ गया हैं। 
  • मीठे के सेवन को नियंत्रित करें। कोई भी ऐसा खाद्य पदार्थ न खाएं जिसमें चीनी की उच्च मात्रा होती है। 
रोजाना व्यायाम आपको मोटापे से राहत दे सकता है। चित्र:शटरस्टॉक
  • एक्सरसाइज या व्यायाम पर खास ध्यान दें। अपने शरीर के विभिन्न क्षेत्रों से वसा घटाने के लिए कुछ विशेष व्यायाम का अभ्यास करें। 
  • पानी और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ायें। यह आपके पाचन को स्वस्थ और मेटाबोलिज़्म को तेज करता है। इससे शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को निकलने में मदद मिलती है। 

तो लेडीज, स्वस्थ जीवन और बेहतर सेक्स लाइफ के लिए मोटापे के चंगुल से निकलना बहुत जरूरी है। 

यह भी पढ़ें: हम बता रहे हैं कुछ एसेंशियल ऑयल जो इंटीमेट हाइजीन को बनाए रखने में कर सकते हैं आपकी मदद

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख