शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट (Fat) आपके वजन को असामान्य रूप से बढ़ा सकता है। आमतौर पर इस स्थिति को मोटापा (obesity) कहते हैं। आपके वजन का आकलन कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन मुख्य रूप से मापने वाली विधि को बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कहते हैं। यदि आपका बीएमआई (BMI) निर्धारित पैमाने से ज्यादा होता है, तो आप मोटापे की शिकार हैं। मोटापा न सिर्फ आपके शरीर (Physical Health), बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को भी प्रभावित करता है। जिससे आपकी प्रजनन क्षमता (Reproductive health) और यौन जीवन (Sex life) भी नहीं बच पाता। जानिए कैसे आपकी सेक्स लाइफ को बर्बाद कर सकता है मोटापा।
आपकी कमर असल में आपकी सेहत का सब हाल बयां कर देती है। कमर पर दिखने वाले टायर बताते हैं कि आप किस हद तक मोटापे की शिकार हैं। इससे बचने और फैट बर्न करने के लिए कई लोग वेट लॉस डाइट (weight loss diet) और एक्सरसाइज (weight loss exercise) का पालन करते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने आलस्य से लड़ नहीं पाते और अधिक वजन के कारण कई बीमारियों से परेशान होते हैं।
कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन ने शारीरिक निष्क्रियता और भी ज्यादा बढ़ाई है। जिससे मोटापे ने महामारी का रूप ले लिया है। इससे आपकी सेक्स लाइफ और पार्टनर से साथ संबंध भी प्रभावित होते हैं।
20वीं सदी की शुरुआत से ही अधिकांश लोगों में मोटापा एक स्वास्थ्य समस्या बन रहा था। यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित देशों में यह तेजी से रफ्तार पकड़ने लगा था। हाल के दशकों में, उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि मोटापे में सबसे ज्यादा वृद्धि विकासशील देशों जैसे मेक्सिको, चीन, भारत और थाईलैंड में हुई है।
मोटापे की महामारी की वैश्विक प्रकृति को औपचारिक रूप से 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के परामर्श द्वारा मान्यता दी गई थी।
1995 में, दुनिया भर में अनुमानित 200 मिलियन मोटे वयस्क थे। इसके अलावा 1.8 मिलियन बच्चे जो पांच साल के नीचे थे, उन्हे मोटापे की श्रेणी में रखा गया था। साल 2000 तक, मोटे वयस्कों की संख्या बढ़कर 300 मिलियन से अधिक हो गई है।
पारंपरिक ज्ञान के विपरीत, मोटापा महामारी (obesity epidemic) औद्योगीकृत समाजों (industrialised society) यानि विकसित देशों तक ही सीमित नहीं है। विकासशील देशों में, अनुमान है कि 115 मिलियन से अधिक लोग मोटापे से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हैं।
आम तौर पर, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मोटापे की दर अधिक होती है। दोनों के लिए, मोटापा गंभीर रोगों के लिए एक बड़ा जोखिम बन सकता है। इसमें मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक और कैंसर के कुछ रूप शामिल हैं। इसके स्वास्थ्य परिणाम समय से पहले मृत्यु के बढ़ते जोखिम से लेकर गंभीर स्थितियों तक होते हैं। यह जीवन की समग्र गुणवत्ता को कम कर सकता हैं।
अधिक वजन आपकी एनर्जी, प्रोडक्टिविटी और सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकता है। यौन संतुष्टि न होने के कारण आपसी रिश्ते में मनमुटाव पैदा हो सकता है। जानिए कैसे मोटापा दीमक की तरह आपकी सेक्स लाइफ और आपसी रिश्ते को खोखला कर सकता है।
अधिक वजन के कारण शरीर में हॉर्मोनल असंतुलन पैदा होता है। इससे आपका मूड प्रभावित होता है, जिसके कारण सेक्स लाइफ में परेशानी हो सकती है।
मोटापे की वजह से आपके शरीर का आकार बिगड़ सकता है, जिसकी वजन से आप पार्टनर के साथ बहुत ज्यादा इंटीमेट नहीं हो पातीं। इससे दोनों की एक-दूसरे के प्रति रूचि कम होने लगती है।
ज्यादा वजन सेक्स के दौरान आपकी स्टैमिना को प्रभावित करता है। ऐसे में उत्तेजित होने या ऑर्गेज़्म तक पहुंचने से पहले ही आप थक जाते हैं।
जरूरत से ज्यादा वजन आपके आत्मविश्वास को भी कमजोर कर देता है। कई बार महिलाएं मोटापे की वजह से बॉडी शेमिंग और सेक्स में संकोच की शिकार हो जाती हैं। परफॉर्मेंस एंग्जायटी भी मोटापे का बाय प्रोडक्ट है। यह सीधा आपकी सेक्स ड्राइव पर असर करता है। मोटे शरीर के साथ आप सेक्स करने में असहज महसूस कर सकते हैं।
महामारी के तरह फैल रहा मोटापा आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। इसे नियंत्रित करना बहुत आवश्यक हो गया है। हम बता रहें हैं कुछ आसन तरीके जिससे आपका वजन संतुलित रह सकता है।
तो लेडीज, स्वस्थ जीवन और बेहतर सेक्स लाइफ के लिए मोटापे के चंगुल से निकलना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें: हम बता रहे हैं कुछ एसेंशियल ऑयल जो इंटीमेट हाइजीन को बनाए रखने में कर सकते हैं आपकी मदद
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।