सिर्फ सेहत ही नहीं, आपकी सेक्स लाइफ को भी प्रभावित करती है इम्युनिटी

मजबूत इम्युनिटी (strong immunity) को हम बीमारी से बचने का कवच मानते हैं। लेकिन कमजोर इम्युनिटी न केवल संक्रमण का कारण बनती है, बल्कि आपकी सेक्स लाइफ को भी प्रभावित करती है।
Majboot immunity yaani happy sex life
ऑक्सीटोसिन शरीर में इमोशनल बॉन्डिंग को मजबूत करता है। चित्र: शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Updated: 29 Oct 2023, 19:35 pm IST
  • 112

अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक होना जीवन के सबसे बड़े सुखों में से एक है। लेकिन लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या सेक्स के आनंद को छीन सकती है। अब तक आप समझ गए होंगे कि अधिकतर स्वास्थ्य परेशानियों का कारण है कमजोर इम्युनिटी। हो सकता है कि आप सेक्स न करना चाहें, या पर्याप्त रूप से उत्तेजित न हों, या ऑर्गेज्म तक पहुंचने में परेशानी हो। इसके लिए विशेष रूप से आपकी इम्युनिटी जिम्मेदार हो सकती है।

अध्ययन मानते हैं कि सेक्स आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन इस सुख का अनुभव करने के लिए आपकी इम्युनिटी को मजबूत रखना जरूरी है। इसके अलावा वैज्ञानिक अध्ययन में पाया गया है कि सेक्स में शामिल होना वास्तव में आपकी इम्युनिटी को सीधे प्रभावित कर सकता है। तो लेडीज, दोनो सेक्स और इम्युनिटी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए दोनो का ख्याल रखना महत्वपूर्ण है। उससे पहले जानिए कि इम्युनिटी आपकी सेक्स लाइफ में क्या बदलाव लाता है।

मजबूत इम्युनिटी आपकी सेक्स लाइफ को बनाती है स्पाइसी

मजबूत रोग प्रतिरोध क्षमता के लिए बेशक, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप स्वस्थ भोजन करें, ठीक से सोएं और सक्रिय भी रहें। इससे आपकी सेहत के साथ सेक्स लाइफ को भी कई फायदे होते हैं।

Strong immunity hai behtar sex ka raasta
मजबूत इम्युनिटी है बेहतर सेक्स का रास्ता। चित्र : शटरस्टॉक

मजबूत इम्युनिटी एक अच्छी सेक्स लाइफ की कुंजी है। जिसकी वजह से आप इन लाभों को प्राप्त कर सकते हैं।

  • अपना रक्तचाप कम करें
  • महिलाओं के ब्लैडर कंट्रोल में सुधार
  • अपने लिबिडो को बूस्ट करें
  • शारीरिक फिटनेस में सुधार करें
  • अपने दिल के दौरे के जोखिम को कम करें
  • दर्द को रोकें या दर्द कम करें
  • प्रोस्टेट कैंसर के विकास की संभावना को कम करें
  • आपके सोने के पैटर्न में सुधार करता है
  • तनाव कम करने में मदद करें

कमजोर इम्युनिटी है सेक्स लाइफ की परेशानी

सेक्स वास्तव में आपके लिए अच्छा है, लेकिन इसके अपने जोखिम भी हैं। खासकर अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर हो। लो इम्यून सिस्टम हार्मोनल स्तर के असंतुलन का कारण बनता है। यह महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल को प्रभावित करता है जिससे उत्तेजित होने और ऑर्गेज्म की भावना को क्षति होती है। इसके अलावा यह यौन संबंध की इच्छा को खत्म करता है जिसके कारण मानसिक स्वास्थ्यबपर प्रभाव पड़ता है।

एक रिश्ते में शारीरिक संबंध की कमी आपकी असुरक्षा की भावना को बढ़ा सकता है। हालांकि, शोध से पता चलता है कि तनाव को दूर करने के लिए सेक्स एक अच्छा तरीका है। यह किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। कम यौन इच्छा वाली 10,429 महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार, 27.5% ने बताया कि इससे उन्हें परेशानी हुई। हालांकि, जिनके पास पार्टनर थे, उनमें यह आंकड़ा 81% पर था।

अगर आप फिर भी एक सुस्त इम्युनिटी के साथ सेक्स करना चाहते हैं, तो यह अन्य स्वास्थ्य जोकिमो को बढ़ावा दे सकता है। इनमें शामिल है:

  • यौन संचारित संत्रमण (STI) , जैसे एचआईवी (HIV) और एड्स (AIDS)
  • यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)
  • लीवर की बीमारी जैसे हेपेटाइटिस बी
  • गोनोरिया
  • वैजिनाइटिस यानी वैजाइना में सूजन
Weak immunity bimariyo ko nimantran deta hai
कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता देता है बीमारियों को निमंत्रण। चित्र:शटरस्टॉक

क्या आपकी सेक्स लाइफ भी आपकी इम्युनिटी को प्रभावित कर सकती है?

अध्ययन यौन गतिविधि और कीटाणुओं से लड़ने की क्षमता के बीच एक कड़ी दिखाता है। अमेरिका में प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस में प्रकाशित 2001 का अध्ययन वास्तव में दिलचस्प है। उन्होंने पाया कि जिन महिलाओं के अधिक यौन साथी थे, उनमें जीवाणु संक्रमण से लड़ने की क्षमता में उल्लेखनीय कमी देखी गई।

ऐसा और भी एक अध्ययन है जो बताता है कि सेक्स आपके और आपके इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद है।

यह एक महिला के गर्भवती होने की संभावना को भी बढ़ा सकता है। इंडियाना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन ने यौन गतिविधि और प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच एक स्पष्ट संबंध दिखाया। इससे प्रेगनेंसी की संभावना भी बढ़ गई।

इन आसान टिप्स से अपनी इम्युनिटी को करें बूस्ट

तो लेडीज, जैसा कि आप जानती हैं कि मजबूत इम्युनिटी ही सुखद सेक्स लाइफ की बुनियाद है। इसलिए कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता और सेक्स लाइफ दोनो को स्वस्थ रखें।

Sahi diet hai immunity badhane ka tarika
सही आहार का सेवन है इम्युनिटी बढ़ाने का तरीका। चित्र:शटरस्टॉक
  • पर्याप्त नींद लें
  • अधिक प्लांट बेस्ड फूड का सेवन करें
  • हेल्दी फैट को बनाएं डाइट का हिस्सा
  • प्रोबायोटिक सप्लीमेंट है जरूरी
  • चीनी की मात्रा को नियंत्रित करें
  • हल्का व्यायाम करने की आदत डालें
  • हाइड्रेटेड रहें
  • तनाव के स्तर को संतुलित रखें

यह भी पढ़ें: बहुत सारी यौन समस्याओं का कारण बन सकता है हार्मोनल बदलाव, समझिए कैसे

  • 112
लेखक के बारे में

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख