हम में से ज़्यादातर लोगों ने इसे ड्राई फ्रूट के तौर पर खाया होगा। जब इसके बीच का हिस्सा नर्म, और बीज कुरकुरे हो जाते हैं। सूखने पर अंजीर का पोषण मूल्य और भी बढ़ जाता है और इसका आनंद पूरे साल लिया जा सकता है।
अंजीर फाइबर का एक बड़ा स्रोत हैं और आपको तृप्त महसूस करवाता है। तो, यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। फाइबर सामग्री पाचन तंत्र के लिए भी उत्कृष्ट है और इन्फ्लेमेटरी बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) से छुटकारा पाने में मदद करता है।
एल्कलाइन सामग्री में उच्च होने के कारण, अंजीर शरीर में एसिड के स्तर को कम करने के लिए बहुत अच्छा है।
प्राचीन ग्रीक काल से अंजीर को सेक्स फल के रूप में दर्शाया गया था, जहां अंजीर को उर्वरता का प्रतीक माना जाता था। बाद में इस पर शोध किया गया और इसकी उच्च आयरन सामग्री के आधार पर इसे सही करार दिया गया।
महिलाओं में ओव्यूलेशन की पूरी प्रक्रिया में आयरन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, पुरुषों के लिए, कम आयरन शुक्राणु की गुणवत्ता और गतिशीलता को प्रभावित कर सकता है। प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आज भी दूध के साथ इसका सेवन किया जाता है।
एनसीबीआई के अनुसार फाइबर से भरपूर फल हमेशा ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए अच्छे होते हैं। 4-5 अंजीर को एक साथ खाने से आपको 5 ग्राम फाइबर मिलता है। महिलाओं को प्रतिदिन 25 ग्राम फाइबर का सेवन करने की आवश्यकता होती है। फाइबर, बदले में स्तन कैंसर के खतरे को काफी कम कर देता है!
आपकी रोजाना की थकान आपकी सेक्स लाइफ के बीच में बाधा नहीं बननी चाहिए। सूखे अंजीर में ओमेगा – 3 फैटी एसिड, आयरन और फिनोल जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी कमज़ोरी को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसलिए, कमजोरी को दूर करने के लिए अंजीर का नियमित सेवन करें।
अंजीर पोषण का पावर हाउस है। और बेहतर यौन गतिविधि और आनंद के लिए आपको पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में अंजीर आपके काम आ सकते हैं। अच्छी बात ये कि ये महिलाओं और पुरुषों दोनों के यौन स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है।
पारंपरिक रूप से अंजीर का उपयोग कामोद्दीपक के रूप में किया जाता रहा है। आप अंजीर के ताज़े फल का सेवन कर सकती हैं या सूखे अंजीर को एक कप दूध में रात भर भिगो दें और सुबह उसे खा लें। यह आपकी यौन क्षमता और आनंद दोनों में इजाफा कर सकता है।
यह भी पढ़ें : वेजाइनल एरिया के गहरे रंग को हल्का बनाने में मददगार है नारियल तेल, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।