क्या गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग करके पीरियड्स को स्किप करना सुरक्षित है? चलिए पता करते हैं

महिलाएं कई कारणों से अपने पीरियड्स स्किप करना चाहती हैं, और ऐसा करने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक हैं - बर्थ कंट्रोल पिल्स। लेकिन क्या यह एक सुरक्षित विकल्प है? चलिए पता करते हैं।
pills ke fayde
IUD भी स्कैंटी पीरियड का कारण हो सकता है। चित्र:शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 17 Jul 2021, 18:00 pm IST
  • 85

पीरियड्स एक महिला के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। वह इसे प्यार कर सकती है या नफरत कर सकती है, लेकिन निश्चित रूप से इसे अनदेखा नहीं कर सकती है। हालांकि, अगर वह चाहें तो इसे स्किप करना चुन सकती हैं। लेकिन यह कैसे होता है? ज्यादातर महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। ऐसा करने का कोई एक कारण नहीं है – कुछ मासिक धर्म में ऐंठन के दर्द को सहना नहीं चाहती हैं। जबकि अन्य इसे सुविधाजनक पाती हैं। लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह सुरक्षित है या नहीं?

इससे पहले कि हम इस पहलू पर आगे बात करें, गर्भनिरोधक गोलियों से जुड़ी कुछ मूल बातें समझना आवश्यक है।

गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं?

जब भी आप इन गोलियों का सेवन करें, याद रखें कि आप सिंथेटिक हार्मोन का सेवन कर रही हैं। ये एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन का संयोजन हो सकता है। कभी-कभी यह केवल प्रोजेस्टिन हो सकता है। ये कैसे काम करते हैं? ये ओव्यूलेशन या आपके अंडाशय की प्रक्रिया को हर महीने एक अंडा जारी करने से रोकते हैं।

ये गर्भाशय ग्रीवा के बलगम को भी गाढ़ा करती हैं, जिससे शुक्राणु के लिए अंडे तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। गर्भनिरोधक गोलियों के प्रभाव से भी गर्भाशय की परत बहुत पतली हो सकती है। इसका मतलब है कि यदि एक अंडा निषेचित हो जाता है, तब भी वह विकसित नहीं होगा।

जब सटीकता की बात आती है, तो बर्थ कंट्रोल पिल्स 99 प्रतिशत प्रभावी होती हैं, अगर सही तरीके से उपयोग की जाए। इसका मतलब है कि आपको हर दिन एक ही समय पर गोली लेनी चाहिए। नहीं तो इसका असर कम हो सकता है। विफलता दर लगभग 7 प्रतिशत है।

हमेशा अपने पीरियड्स स्किप करना अच्छी बात नहीं है. चित्र : शटरस्टॉक
हमेशा अपने पीरियड्स स्किप करना अच्छी बात नहीं है. चित्र : शटरस्टॉक

अपने पीरियड्स को स्किप करना कितना सुरक्षित है?

ज्यादतर गर्भनिरोधक गोलियों की मदद से पीरियड्स स्किप करना सुरक्षित होता है। लेकिन डॉक्टर से जांच कराना सुनिश्चित करें। कई कारण हैं कि महिलाएं अपने पीरियड्स को स्किप करना चाहती हैं, इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे – दर्दनाक ऐंठन, भारी मासिक धर्म रक्तस्राव, एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉएड ट्यूमर, मूड स्विंग और रक्तस्राव विकार।

ऐसे कई अध्ययन हैं जो हार्मोनल गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग करके पीरियड्स स्किप करने पर कोई नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभाव नहीं दिखाते हैं। लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पीरियड्स को ज्यादा समय के लिए स्किप करना सुरक्षित है या नहीं, इसके बारे में अभी तक कोई अध्ययन नहीं है।

वास्तव में, जब आप हार्मोनल बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना बंद कर देती हैं, तो आपका प्राकृतिक मासिक धर्म चक्र और साथ ही प्रजनन क्षमता एक महीने के बाद सामान्य हो जाती है।

कई अलग-अलग संयुक्त हार्मोनल गर्भनिरोधक गोलियां हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के सिंथेटिक हार्मोन और खुराक होते हैं। कुछ गोलियां मोनोफैसिक (monophasic) होती हैं – जिसका अर्थ है कि प्रत्येक गोली में हार्मोन की समान खुराक होती है। अन्य गोलियां मल्टीफैसिक (multiphasic) हैं – जिसका अर्थ है कि गोलियों में हार्मोन की संख्या बदलती रहती है।

कुल मिलाकर, बर्थ कंट्रोल पिल्स लेकर पीरियड्स स्किप करना सुरक्षित है। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप हमेशा अपने डॉक्टर से बात करें!

यह भी पढ़ें : क्या आपको नीचे गीलापन महसूस होता है? जानिए योनि में गीलापन होने के 4 कारण

  • 85
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख