लॉग इन

क्या पीरियड क्रैम्प्स को रोकने के लिए पेन किलर लेना सुरक्षित है? जानिए इसका जवाब

पीरियड्स के समय रक्त प्रवाह के साथ सूजन, मूड स्विंग, क्रेविंग और पेट की ऐंठन का भी अनुभव होता है। लेकिन क्या आपको दर्द से आराम पाने के लिए पेन किलर खाना चाहिए?
पिरियड्स में पेनकिलर से पेट की ऐंठन को राहत दें। चित्र:शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 5 Nov 2021, 19:00 pm IST
ऐप खोलें

ओह नो, पीरियड्स! यह फीलिंग केवल रक्त प्रवाह के इस मासिक गतिविधि के लिए नहीं होती है। यह उसके साथ आने वाली मुश्किलों के लिए जताई गई चिंता है। जी हां, पीरियड्स की ऐंठन से ज्यादा भयानक और कुछ नहीं होता। ज्यादातर महिलाओं के लिए यह दर्द निराशाजनक हो सकता है। कभी-कभी यह इतना बढ़ जाता है कि इससे दैनिक गतिविधियां प्रभावित होने लगती हैं। तब क्या राहत के लिए पेन किलर यानी दर्द निवारक दवाएं लेना सुरक्षित है? आइए डॉ. क्यूटरस यानी तान्या नरेंद्र से जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

क्या होते हैं पीरियड क्रैम्प के कारण? 

तो लेडीज, अगर पीरियड्स के समय आप तेज दर्द महसूस करती हैं, तो इन कारणों के बारे में आपको जानना चाहिए। आपके मासिक धर्म चक्र के दौरान, गर्भाशय अपनी परत को छोड़ने के लिए सिकुड़ता है। आपके शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिंस (prostaglandin) नामक रसायन गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर करते हैं। 

क्रैम्प के समय हॉट बैग से राहत मिल सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

इससे मासिक धर्म के दौरान गर्भाशय की परत को बाहर निकालने में मदद मिलती है। प्रोस्टाग्लैंडीन का उच्च स्तर मासिक धर्म के दौरान असहनीय पेट दर्द का कारण होता है। 

क्या दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर खाना सुरक्षित है? 

आपने पीरियड्स से जुड़े अनेक मिथ सुने होंगे। इनमें से एक हैं कि क्रैम्प के दौरान पेन किलर का सेवन हानिकारक है। लेकिन यह सच नहीं है!

इस बारे में डॉ. क्यूटरस उर्फ तान्या नरेंद्र ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है। अपनी पोस्ट में वे पीरियड क्रैम्प का कारण और उससे बचने के उपाय भी बताती हैं। वे सलाह देती हैं कि अगर आप भयंकर दर्द से पीड़ित हैं, तो रोने से बेहतर है कि आप किसी दर्द निवारक दवा का सेवन करें। 

यहां देखें उनकी पोस्ट 

जी हां, आप असहनीय दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर का सेवन कर सकती हैं। यदि आपके मासिक धर्म में ऐंठन काफी गंभीर है और आपकी हालत रोने वाली हो गई है, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर आप पेन किलर ले सकती हैं। 

मासिक धर्म की ऐंठन को रोकने के अन्य तरीकें !

अगर आपको लगता है कि आपके पीरियड क्रैम्प उतने ज्यादा खतरनाक नहीं हैं और आप इन्हें घरेलू उपायों के साथ मैनेज कर सकती हैं, तो हमारे पास सबे प्रभावी उपाय हैं। पर्याप्त नींद और आराम करने के अलावा, आप इन उपायों को आज़मा सकती हैं:

  • नियमित रूप से व्यायाम करें। सेक्स सहित शारीरिक गतिविधि, कुछ महिलाओं के लिए मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में मदद करती है।
  • हॉट बैग का प्रयोग करें। गर्म स्नान या हीटिंग पैड, गर्म पानी की बोतल या पेट के निचले हिस्से पर हीट पैच का उपयोग करने से मासिक धर्म की ऐंठन कम हो सकती है।
पीरियड क्रैम्प से बचने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें। चित्र-शटरस्टॉक। चित्र : शटरस्‍टॉक
  • संतुलित और सही खुराक में आहार का सेवन करें। कई अध्ययनों ने संकेत दिया है कि विटामिन ई (vitamin E), ओमेगा -3 फैटी एसिड (omega-3 fatty acid), विटामिन बी -1 यानि थियामिन (vitamin B1- thiamine), विटामिन बी -6 (vitamin B6) और मैग्नीशियम (magnesium) की खुराक मासिक धर्म में ऐंठन को कम कर सकती है।
  • अपने मानसिक तनाव को कम करें। तनाव आपके मासिक धर्म में ऐंठन और उनकी गंभीरता के जोखिम को बढ़ा सकता है।

तो लेडीज, अब पीरियड्स की ऐंठन से न घबराएं। डॉक्टर से परामर्श करने के बाद पेनकिलर का सेवन करना सुरक्षित है। इसके अलावा आप ऊपर दिए गए घरेलू उपचार भी आजमा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान और भी ज्यादा परेशान कर सकते हैं पीटीएसडी के लक्षण, जानिए क्यों

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख