scorecardresearch

क्या प्रेगनेंसी में सेफ है बिकनी वैक्स करवाना? जानिए क्या है एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह

प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही तक इंटीमेट हाइजीन को बनाए रखना बहुत सारी महिलाओं के लिए एक चुनौती हो जाता है। तब क्या इस स्थिति में उन्हें बिकनी वैक्स करवानी चाहिए?
Published On: 16 Feb 2023, 09:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
प्रगनेंसी के दौरान बिकनी हेयर हटाने से आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

गर्भावस्था में हर सप्ताह बढ़ता पेट का आकार उस पर इंटीमेट एरिया की हाइजीन। यह किसी भी महिला के लिए चुनौतिपूर्ण हो जाता है। इस स्थिति में लगातार बैठने या खड़े रहने में भी परेशानी होने लगती है। वहीं वेजाइना के आसपास खुजली, रैशेज और सूजन जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ भी प्रेगनेंसी में इंटीमेट हाइजीन का खास ख्याल रखने की सलाह देती हैं। पर क्या इसके लिए बिकनी वैक्स करवाई जा सकती हैं? आइए चेक करते हैं।

प्रेगनेंसी में तेजी से होती है हेयर ग्रोथ

कई महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान अपने बिकनी हेयर को रिमूव करना बंद कर दोती है, क्योंकि उनको लगता है ये सुरक्षित नहीं है। गर्भवती महिलाओं में बाल तेजी से बढ़ सकते हैं। यह हार्मोन, विशेष रूप से एस्ट्रोजेन के स्तर में असंतुलन के कारण होता है। महिलाएं अक्सर अपने चिन, अपर लिप, निप्पल, पेट और बिकनी लाइन पर अनवांटेड हेयर को नोटिस करती हैं।

बिकनी हेयर को रीमूव करना आपके लिए सही है या नहीं से जानने के लिए हमने बात की स्त्री रोग विशेषज्ञ और टेस्ट ट्यूब बेबी स्पेशलिस्ट अपोलो दिल्ली और आर्केडी विमन हेल्थ केयर एंड फर्टिलिटी की डायरेक्टर डॉ. पूजा दिवान से।

पूजा दिवान के अनुसार प्रेगनेंसी में बिकनी हेयर वैक्स करने से बचना ही बेहतर है। बिकनी वैक्स प्रेगनेंट महिला को असहज लग सकती है। बिकनी वैक्स करने की बजाय आप कई दूसरी चीजों के माध्यम से प्यूबिक हेयर हटा सकती हैं।

Iss sthiti me apko sawdhan rahne ki zarurat hai
गर्भावस्था के दौरान योनि के आस पास की जगह संवेदनशील होती है। चित्र शटरस्टॉक।

1 इससे इंफेक्शन हो सकता है

पूजा दिवान के अनुसार प्रगनेंसी के दौरान बिकनी हेयर हटाने से आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। वैक्सिंग से प्यूबिक हेयर हटाने से आपके बाल खिंचते हैं, जिससे आपके वेजाइना पर जख्म हो सकता है। प्रगनेंसी के समय वेजाइना पर इस तरह का जख्म आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

2 बढ़ सकता है रैशेज का खतरा

वैक्सिंग करते समय रैशेज होने की संभावना होती है। जो प्रगनेंसी में तकलीफदेह हो सकता है। रैश को कम करने के लिए दवाइयां लेनी पड़ सकती हैं, प्रेगनेंसी के दौरान यह काफी रिस्की हो सकता है। वैक्सिंग के समय जड़ों से बाल टूटते हैं, जो कई बार इनग्रोन हेयर जैसी समस्या भी दे सकते हैं।

3 संवेदनशील होती है योनि के आसपास की त्वचा

गर्भावस्था के दौरान योनि के आस पास की जगह संवेदनशील होती है। इसलिए वैक्सिंग करवाना से आपको काफी दर्द हो सकता है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को बिकनी वैक्सिंग करवाने के बाद चकत्ते या खुजली की समस्या पैदा हो सकती है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

अगर ज्यादा गर्म वैक्स का इस्तेमाल किया गया तो ये आपकी योनि की त्वाचा को जला सकती है और पीएच संतुलन को भी बिगाड़ सकता है। अगर त्वाच जलती है या बालों के हटने के बाद कोई फूंसी होती है, तो ये बड़ा जख्म भी बन सकता है।

तब क्या हो सकता है समाधान?

बिकनी हेयर को पूरी तरह से वैक्स करने की बजाय उसको ट्रिम करें। ट्रिम करने से आपको दर्द भी नहीं होगा और न ही कोई इंफेक्शन का खतरा भी नहीं रहेगा। ट्रिम करने से आपको हाइजीन की भी कोई समस्या नही होती है। शेव करना भी एक अच्छा विकल्प है। नॉर्मल डिलीवरी के समय अगर आपके बिकनी हेयर कटे हुए हो, तो ये डिलीवरी के समय काफी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख