scorecardresearch

5 मिनट में पीरियड कैसे लाएं? एक्सपर्ट से जानते हैं क्या इसके लिए कोई फूड या दवा वाकई काम करती है?

आपके शरीर में होने वाली हर क्रिया उसे स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है अथवा उसके बीमार होने का संकेत। जब आप इस नेचुरल प्रोसेस को बाधित कर, शरीर को अपनी मर्जी से चलाने की कोशिश करते हैं तब यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। फिर चाहें जल्दी पीरियड लाने के लिए दवाएं खाना हो या पीरियड डिले करना।
Updated On: 22 Aug 2023, 11:47 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Dr. Ritu Sethi
मेडिकली रिव्यूड
savalon ke javab
एक्सपर्ट से जानते हैं इन सवालों के जवाब। चित्र : एडॉबीस्टॉक

पीरियड को लेकर कई भ्रामक और सामाजिक अवधारणाएं पीढ़ियों से चली आ रही हैं। इन मिथ्स को तोड़ने के लिए हेल्थ शॉट्स प्रयासरत है। ताकि किसी भी स्त्री को पीरियड शेमिंग का सामना न करना पड़े। पर आजकल खुद महिलाएं भी खासतौर से नई उम्र की लड़कियां पीरियड्स को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं। इस कन्फ्यूजन में कई बार वे ऐसे समाधान खोजने लगती हैं, जो न केवल भ्रामक हैं, बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं।

इंटरनेट पर लड़कियां माहवारी के बारे में जो सवाल पूछ रहीं हैं, उनका फायदा वे झोला छाप डॉक्टर और सतही कंटेंट क्रिएट करने वाले लोग उठा रहे हैं। हेल्थ और वेलनेस के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए हमने ऐसे अजीबों गरीब सवालों का जवाब देने का निश्चय किया। इन सवालों के जवाब देने में हमारी मदद कर रहीं हैं ऑरा क्लिनिक, गुड़गांव की डायरेक्टर एवं क्लाउड नाइन हॉस्पिटल, गुड़गांव की सीनियर कंसलटेंट डॉ रितु सेठी। लेडी हॉडिंग हॉस्पिटल में कई वर्षों तक स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर प्रैक्टिस कर रहीं डॉ रितु प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में भी जागरुकता पैदा कर रहीं हैं।

अवधारणाओं से परे महिलाएं पीरियड्स को लेकर कई अजीबोगरीब सवालात करने लगी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग पीरियड से जुड़े कई ऐसे वीडियो डाल रहे हैं, जिसका कोई अर्थ नहीं हो सकता। “2 मिनट में पीरियड कैसे लाये” “इस एक्सरसाइज से 5 से 10 मिनट में पीरियड आ जाएंगे” आज हेल्थ शॉट्स के साथ हम ऐसे ही कुछ सवालों पर चर्चा करेंगे और जानेंगे इनसे जुड़े तथ्य।

periods pain
पीरियड में हो सकती है ब्लोटिंग की समस्या। चित्र : शटरस्टॉक

यहां जानें माहवारी, पीरियड जल्दी लाने और पीरियड मिस होने संबंधी महिलाओं के सवालों के जवाब

1. क्या किसी स्पेसिफिक एक्सरसाइज करने से मिनटों में पीरियड्स आ सकते हैं?

डॉ रितु सेठी की मानें तो ऐसा कोई भी एक्सरसाइज नहीं है, जिसके अभ्यास से आपको मिनटों में पीरियड आ सकता है। पीरियड्स के दौरान हल्के एक्सरसाइज का अभ्यास आपके मेंस्ट्रूअल पेन को कम करने और आपके बॉडी को एक्टिव रहने में मदद करता है। यदि आपको पीरियड्स में अधिक दर्द होता है तो एक्सरसाइज को अवॉइड करें। एक्सरसाइज हॉर्मोन्स को संतुलित रखता है और आपके स्ट्रेस लेबल को भी मैनेज करता है। इस प्रकार एक्सरसाइज का अभ्यास आपके पीरियड साइकिल को संतुलित रखने में आपकी मदद कर सकता है।

यदि आपने नई डाइट फॉलो करना शुरू किया है या अभी-अभी एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल किया है, तो हो सकता है हॉर्मोन्स में उतार-चढ़ाव की वजह से आपको पीरियड जल्दी या थोड़े लेट आए।

2. क्या अजवाइन, अदरक जैसे होममेड ड्रिंक्स पीने से मिनटों में पीरियड्स आ जाते हैं?

अजवाइन, अदरक, एप्पल साइडर विनेगर, जीरा आदि से बने घरेलू ड्रिंक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, परंतु जब तक इन्हें एक सीमित मात्रा में लिया जाए। यदि आप पीरियड जल्दी लाने के लिए इन्हें दिन में 3 बार 4 बार पी रही हैं तो सचेत हो जाएं, यह आपकी समग्र सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पीरियड्स के दौरान या पीरियड से पहले सीमित मात्रा में इन ड्रिंक्स के सेवन से आपको पीरियड्स में दर्द कम होता है और यह आपके पीरियड साइकिल को भी सामान्य और स्वस्थ रखता है।

3. मिनटों में पीरियड्स लाने के लिए क्या खाएं?

महिलाओं द्वारा पूछे जाने वाले इस तरह के सवाल उनकी स्वयं की सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। आमतौर पर पीरियड जल्दी लाने के लिए लोग गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह देते हैं, परंतु इन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन बॉडी में अचानक से एक्सेस हीट रिलीज करता है, जिसकी वजह से सेहत नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

इससे आपके पीरियड तो नहीं आएंगे परंतु आपको एक्ने, पिंपल आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा यदि कुछ दिनों में पीरियड्स आ भी जाए तो यह पीरियड अधिक पेनफुल हो सकता है।

pills ke fayde
IUD भी स्कैंटी पीरियड का कारण हो सकता है। चित्र:शटरस्टॉक

4. पीरियड जल्दी लाने के लिए दवाई बताएं।

अक्सर महिलाओं द्वारा इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं, साथ ही साथ इंटरनेट पर भी वे इन सवालों के जवाब ढूंढती हैं। पीरियड एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे यदि प्राकृतिक रहने दिया जाए तो ही उचित है। इसके साथ बेवजह छेड़छाड़ करना आपकी सेहत के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है।

अर्ली पीरियड पिल्स लेने से आपके शरीर में हॉर्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं, जिसकी वजह से पीरियड्स में अधिक दर्द का अनुभव होना या एक्सेस ब्लीडिंग होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कई लोगों को अर्ली पीरियड्स पिल्स लेने के बाद पीरियड्स में बहुत कम ब्लड आता है और उनके पीरियड साइकिल भी मिस होना शुरू हो जाते हैं।

5. पीरियड स्किप करने के लिए कौन सी दवाई लें?

पीरियड स्किप करने वाली दवाइयां मार्केट में आसानी से उपलब्ध होती हैं, परंतु इन्हें लेने से हमेशा बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके फर्टिलिटी और सेक्सुअल हेल्थ के साथ ही समग्र सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके सेवन से पीरियड अनियमित हो जाते हैं, वहीं अगले पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग की संभावना होती है। इतना ही नहीं पीरियड की डेट को आगे बढ़ाने वाली दवाइयां आपको पाचन संबंधी समस्याओं से भी ग्रसित कर सकती हैं।

ये दवाइयां गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि वेन थ्रांबोसिस और पलमोनरी एंबॉलिज्म जैसी समस्याओं से ग्रसित कर सकती हैं। आपको बताएं कि यह समस्याएं जानलेवा हो सकती हैं। इन दवाइयों को लीवर मेटाबॉलाइज करता है, ऐसे इनका सेवन अन्य दवाइयों की क्षमता को कम कर देता है। साथ ही साथ लीवर को भी प्रभावित करता है। हालांकि, इसके नुकसान यहीं तक सीमित नहीं हैं, यह हार्मोन में नकारात्मक रूप से बदलाव लाते हुए स्तन कैंसर के खतरे को भी बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें  : पीरियड्स को जल्दी बुलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख