scorecardresearch

Castor oil for period pain : पीरियड पेन से राहत के लिए कुछ महिलाएं पी रहीं हैं अरंडी का तेल, एक्सपर्ट से जानते हैं यह सही है या नहीं

अरंडी का तेल पारंपरिक रूप से पेन रिलीविंग प्रॉपर्टी वाला माना जाता है। यह सूजन को कम कर पीरियड पेन से राहत दिला सकता है। जानते हैं यह तेल किस तरह पीरियड पेन के लिए काम करता है।
Published On: 24 Feb 2024, 08:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
सभी चित्र देखे castor oil kaise banta hai
अरंडी का तेल रिकिनस कम्युनिस पौधे के बीज से कोल्ड प्रेस करके निकाला जाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

ज्यादातर महिलाएं अपने जीवन में किसी न किसी रूप में पीरियड पेन का अनुभव करती हैं। कुछ के लिए यह दर्द कभी-कभार होता है और इसे मैनेज किया जा सकता है। कुछ महिलाओं को असहनीय पीरियड पेन होता है। यह उनके दैनिक जीवन में भी हस्तक्षेप कर देता है। इसे दूर करने के लिए कई तरह के उपचार काम में लाये जाते हैं। भारत में कैस्टर ऑयल या अरंडी का तेल प्राचीन चिकित्सा पद्धति में प्रयोग में लाया जाता रहा है। इसे माहवारी के दर्द से राहत दिलाने में कारगर (castor oil for period pain) माना जाता रहा है।

लेबर पेन बढ़ा सकता है (castor oil for period pain)

अरंडी का तेल हेयर ग्रोथ के लिए उपयोगी माना जाता रहा है। यह मूल रूप से एंटीस्पास्मोडिक प्रभावों (castor oil for period pain) के लिए उपयोग किया जाता रहा है। 1970 के दशक में कुछ देशों में अरंडी के तेल का उपयोग प्रसव पीड़ा प्रेरित करने के लिए भी किया जाता था। हाल के कुछ वर्षों में इसका प्रयोग पीरियड पेन को कम (castor oil for period pain) करने में बढ़ा है।

सूजन कम हो सकती है (castor oil for period pain)

अरंडी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, रिसिनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, विटामिन ई, फेनोलिक एसिड, अमीनो एसिड, टेरपेनोइड्स और फाइटोस्टेरॉल सहित कई लाभकारी घटक शामिल होते हैं। दर्द वाली जगह पर लगाने से सूजन कम हो सकती है। ब्लड और लिम्फेटिक फ्लूइड उत्तेजित हो सकता है। अरंडी के तेल से माहवारी से होने वाला क्रैम्प कम हो सकता है। विशेष रूप से एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित लोगों के लिए अरंडी का तेल फायदेमंद हो सकता है।

कैसे पीरियड पेन कम करता है (castor oil for relief in period pain)

1 ब्लड फ्लो सही करता है (Castor oil for blood flow)

कैस्टर आयल ब्लड फ्लो को उत्तेजित करता है। कैस्टर आयल से गर्भाशय में ताजा, ऑक्सीजन युक्त और पोषक तत्वों से भरपूर ब्लड ले जाने में मदद मिल सकती है। इससे सहायक एंडोमेट्रियम लाइनिंग बनाने में मदद मिलती है। हेल्दी लाइनिंग को उत्तेजित करने से एंडोमेट्रियम को आसानी से निकलने में मदद मिलती है। इससे पीरियड पेन कम हो जाती है। खसरा होने का कारण, क्यों होता है खसरा, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन की खसरा पर रिपोर्ट, बच्चों को क्यों होता है खसरा, मिजल्स वैक्सीन यह भी पढ़ें :- खसरा से बचने के लिए बच्चों को समय पर टीका लगवाना जरूरी है।

Castor oil period pain kam karta hai.
कैस्टर आयल से गर्भाशय में ताजा, ऑक्सीजन युक्त और पोषक तत्वों से भरपूर ब्लड ले जाने में मदद मिल सकती है। चित्र : शटरस्टॉक

2 पेल्विक फ्लोर को उत्तेजित करता है (castor oil stimulates pelvic floor)

अरंडी का तेल स्वस्थ वेंस ब्लड और लिम्फेटिक फ्लूइड को उत्तेजित करने में सहायक होता है। यह पेल्विक फ्लोर में जमाव को कम करने में मदद करता है और मेटाबोलिजक वेस्ट को कम करता है।

3 लिम्फेटिक सिस्टम को सक्रिय करता है (castor oil activate lymphatic system)

लिम्फेटिक सिस्टम वेसल्स का एक नेटवर्क है, जिसके माध्यम से विषाक्त पदार्थ और मेटाबोलिक वेस्ट महत्वपूर्ण अंगों से आसपास के ऊतकों में चले जाते हैं। इसके अलावा, ये ब्लड में भी चले जाते हैं। जरूरी इम्यून फंक्शन के लिए हेल्दी लिम्फेटिक सिस्टम महत्वपूर्ण है। अरंडी का तेल न केवल लिम्फेटिक सर्कुलेशन को उत्तेजित करने में मदद कर सकता है, बल्कि लिम्फेटिक फ्लूइड में टी-सेल उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। टी-कोशिकाएं प्रतिरक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा (castor oil for period pain) हैं। ये कोशिकाएं बैक्टीरिया और वायरस जैसे बाहरी तत्वों को मारने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

4 सर्कुलेशन को उत्तेजित करता है (castor oil activate circulatory system)

अक्सर गतिहीन जीवनशैली के कारण सही तरीके से केवल लिम्फेटिक सिस्टम को उत्तेजित करना और भी जरूरी होता जा रहा है। हमारी कमर में विभिन्न प्रकार के आवश्यक लिम्फ नोड्स होते हैं, जो सबसे महत्वपूर्ण अंगों की रक्षा करने में मदद करते हैं, इसलिए प्रतिरक्षा प्रणाली के बेहतर तरीके से काम करने के लिए सर्कुलेशन को सही तरीके से उत्तेजित करना जरूरी है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
castor oil blood circulation theek karta hai.
कैस्टर ऑयल पीरियड फ्लो को उत्तेजित करने वाला माना जाता है। चित्र :शटरस्टॉक

क्या इसे पीया जा सकता है (Castor oil can be taken orally)

अरंडी के तेल में पारंपरिक रूप से एमेनगॉग के रूप में क्लसिफाई किया गया है। इसका मतलब है कि यह पीरियड फ्लो को उत्तेजित करने वाला माना जाता है। इसे पेन रिलीविंग प्रॉपर्टी वाला (pain-relieving property) भी माना जाता है। यह सूजन को भी कम कर सकता है, जिससे पीरियड पेन और पीरियड क्रैम्प से राहत मिल सकती है। इसे पीया भी जा सकता है, क्योंकि यह तुरंत असर करता है। लेक्सेटिव गुण के कारण यह कब्ज को भी दूर कर देता है। एडल्ट एज में इसे 15 मिलीमीटर (castor oil for period pain) तक लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :- Ayurvedic tips for heavy period : पीरियड में हैवी फ्लो से भी राहत दिला सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख