पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

क्या योनि से सफेद डिस्चार्ज सामान्य है? एक स्त्री रोग विशेषज्ञ से जानते हैं इसके बारे में सब कुछ

अधिक डिस्चार्ज होना (इतना की आपकी पैंटी गीली हो जाए), नियमित डियाचार्ज की रंगत और टेक्सचर में बदलाव आना, डिस्चार्ज में हार्ड स्मेल आना आदि वेजाइना के लिए नकारात्मक संकेत हो सकते हैं।
Updated On: 25 Jun 2024, 01:52 pm IST
इनपुट फ्राॅम
मटमैले रंग का ये डिस्चार्ज पीरियड साइकल, ओब्यूलेशन, सेक्स और प्रेगनेंसी के दौरान होता है। । चित्र : शटर स्टॉक

वेजाइनल डिस्चार्ज पूरी तरह से नॉर्मल है। यह आपकी वेजाइना को ल्यूब्रिकेट करता है, और हानिकारक बैक्टीरिया और अन्य जीवाणुओं से योनि को प्रोटेक्ट करता है। परंतु कुछ स्थितियों में डिस्चार्ज योनि संक्रमण और अन्य परेशानियों का संकेत हो सकता है। अधिक डिस्चार्ज होना (इतना की आपकी पैंटी गीली हो जाए), नियमित डियाचार्ज की रंगत और टेक्सचर में बदलाव आना, डिस्चार्ज में हार्ड स्मेल आना आदि वेजाइना के लिए नकारात्मक संकेत हो सकते हैं।

कई बार वेजाइना से सफेद रंग यानी की व्हाइट डिस्चार्ज होता है, और हम समझ नहीं पाते की ये नॉर्मल है या नहीं। क्या आपको व्हाइट डिस्चार्ज से जुड़ी जानकारी है? यदि नहीं! तो आइए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं। व्हाइट डिस्चार्ज के बारे में समझने के लिए हेल्थ शॉट्स ने सीके बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम की ऑब्सटेट्रिक्स और गाइनेकोलॉजिस्ट आस्था दयाल से बात की। तो चलिए जानते हैं, आखिर व्हाइट डिस्चार्ज नॉर्मल है या नहीं (White discharge from vagina)।

इन कंडीशंस में नॉर्मल है व्हाइट डिस्चार्ज (White discharge from vagina)

डॉक्टर आस्था दयाल के अनुसार “ल्यूकोरिया, व्हाइट डिस्चार्ज का दूसरा नाम है, ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के दौरान इसका अनुभव करती हैं। इसका मतलब है कि योनि स्वयं सफाई कर रही है। जो एक हेल्दी रिप्रोडक्टिव ऑर्गन का संकेत है।”

“मासिक चक्र के दौरान, सामान्य व्हाइट डिस्चार्ज में मध्यम गंध हो सकती है और यह पतला, दूधिया या मलाईदार हो सकता है। यह आमतौर पर यौन उत्तेजना, ओव्यूलेशन या गर्भावस्था के दौरान अधिक स्पष्ट हो जाता है।”

थोड़ा वेजाइनल डिस्चार्ज बिल्कुल नॉर्मल है। चित्र : शटरस्टॉक

कुछ स्थिति में संक्रमण का संकेत हो सकता है व्हाइट डिस्चार्ज

“हालांकि, कई स्थितियां ऐसी हैं जब व्हाइट डिस्चार्ज संक्रमण या किसी अन्य चिकित्सा समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में इन स्थितियों में आपको ध्यान देने की आवश्यकता होती है।”

यदि डिस्चार्ज के साथ तेज गंध, खुजली, जलन या रंग में परिवर्तन (पीला, हरा या ग्रे) जैसे लक्षण हैं, तो इसे सामान्य समझने की भूल न करें।

इस प्रकार के संक्रमण में होता है व्हाइट डिस्चार्ज (White discharge from vagina)

एक्सपर्ट के अनुसार “ये लक्षण यीस्ट संक्रमण, बैक्टीरियल वेजिनोसिस या यौन संचारित संक्रमण (STI) जैसी स्थितियों से उत्पन्न हो सकते हैं। यदि स्राव के प्रकार या संबंधित लक्षणों के बारे में कोई चिंता है, तो सही निदान और उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करना एक अच्छा विकल्प है।”

तनाव हार्मोनल संतुलन को बाधित करके बैक्टीरियल वेजिनोसिस का कारण बन सकता है । चित्र : शटर स्टॉक

अब जानें कैसा दिखता है नॉर्मल वेजाइनल डिस्चार्ज

नॉर्मल वेजाइनल डिस्चार्ज पतला, साफ, सफेद या थोड़ा पीला रंग का होता है।
आमतौर पर महिलाओं में डिस्चार्ज पीरियड्स से 2 सप्ताह पहले बढ़ जाता है।
कुछ जन्म नियंत्रण विधियों के साथ बदल सकता है या बढ़ सकता है।
नॉर्मल डिस्चार्ज में कोई बुरी गंध नहीं होती।
खुजली या जलन पैदा नहीं करता।

यह भी पढ़ें: Wet vagina: योनि हमेशा गीली रहती है, तो इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं ये 4 कारण, जानिए कब है डॉक्टर से बात करने की जरूरत

सामान्य योनि डिस्चार्ज एक तरल (बलगम) और बैक्टीरिया से बना होता है। बलगम योनि को साफ करने में मदद करता है। बलगम में अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं। अच्छे बैक्टीरिया सब कुछ संतुलित रखते हैं। इनमें थोड़े मात्रा में यीस्ट भी मौजूद हो सकता है। बैक्टीरिया यीस्ट को अनियंत्रित रूप से बढ़ने से रोकते हैं। जब एक तरह का बैक्टीरिया बहुत अधिक बढ़ता है, तो आपको संक्रमण हो सकता है।

सेक्स के बाद आपको डिस्चार्ज से कस्तूरी जैसी गंध महसूस हो सकती है। अगर गंध एक दिन से अधिक समय तक रहती है, तो हो सकता है आपको किसी प्रकार का संक्रमण है।

ज़्यादा वेजाइनल डिस्चार्ज के कारण समझना जरुरी है. चित्र : शटरस्टॉक

अब जानें असामान्य या संक्रमित वेजाइनल डिस्चार्ज के बारे में

हमेशा वेजाइनल डिस्चार्ज में होने वाले बदलाव संक्रमण नहीं होते, अन्य इंटरनल प्रॉब्लम्स के संकेत हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको इनमें से कोई भी अन्य लक्षण दिखाई देते हैं, या आपने असुरक्षित सेक्स (बिना कंडोम के सेक्स) किया है, तो आपको अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से मिलना चाहिए।

योनि में खुजली या जलन के साथ गाढ़ा व्हाइट डिस्चार्ज होना।
सामान्य डिस्चार्ज में बदलाव महसूस होना।
एक दिन से ज़्यादा समय तक रहने वाली दुर्गंध।
डिस्चार्ज की रंगत में बदलाव, जैसे हरा, अधिक पीला या लाल।
पनीर जैसा गाढ़ा डिस्चार्ज।

इसके अलावा यदि आपको सेक्स के दौरान अधिक दर्द का अनुभव हो रहा है या पेशाब करते हुए दर्द हो रहा है, आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द या कोमलता महसूस ही रही है, या आपके प्यूबिक रीजन में छाले, गांठ या घाव हैं, यह सभी गंभीर संक्रमण के संकेत हैं। इन्हे भूलकर भी नजरअंदाज न करें और जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर से मिलकर इस पर सलाह लें।

यह भी पढ़ें: Sex education for teens : अपने बढ़ते बच्चों के साथ जरूर करें सेक्स एडुकेशन के बारे में ये 4 बातें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख