scorecardresearch

सेक्स के लिए कम्फर्टेबल नहीं हैं तो न कहना है बेहतर, हम बताते हैं कैसे

रिश्ता बिगड़ने के डर से कभी-कभी पार्टनर को बताना मुश्किल होता है कि आप सेक्स के लिए राज़ी नहीं हैं। इसका कारण कोई भी हो सकता है, पर राेमांटिक रिलेशनशिप में भी यह कोई गुनाह नहीं है।
Published On: 3 Dec 2021, 10:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
सेक्स को ना कहना सीखें। चित्र:शटरस्टॉक

सेक्स को ‘न’ (No sex) कहना उतना ही सरल होना चाहिए, जितना जीवन में किसी और चीज को मना करना। लेकिन वास्तव में आप अपने रिश्ते के बिगड़ने या दरार पड़ने के डर से ऐसा करने से बचती हैं। अगर कभी आप हिम्मत करके ‘न’ कहने की कोशिश करती भी हैं, तो यह भावना आपको दबाव एवं अपराध बोध का अनुभव कराती है।

किसी पर भी यौन संबंध (Sexual Health) बनाने के लिए दबाव डालना सही विचार नहीं है। जीवन के हर क्षेत्र में आप अपनी सीमाओं का सम्मान करने के योग्य है। इसलिए हम आपको अनकंफर्टेबल सेक्स (Uncomfortable Sex) से बचने और ‘न’ कहने के उपाय बता रहें हैं। 

इन परिस्थितियों में आप सेक्स को ‘न’ कह सकती हैं 

1. तनाव 

आप में से अधिकांश लोगों के जीवन में तनाव आपकी दिनचर्या का सामान्य हिस्सा है। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं आर्थिक दबाव आपको तनाव का शिकार बना देते हैं। ये परिवर्तन आपको सेक्स से ब्रेक लेने पर मजबूर कर सकते हैं।

ऐसे में आप अपराध बोध की भावना के साथ न जूझें। यह आपके तनाव का एक और कारण बन सकता है। ऐसे समय अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं और उनसे अपनी मन की बात साझा करें। 

Relation ko harm karta hai stress
रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है तनाव। चित्र : शटरस्टॉक

यदि आप रिश्ता बिगड़ने के डर से परिस्थिति से भाग रहीं हैं। तो आगे जाकर आप सिरदर्द, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, बढ़ते वजन, आदि की शिकार हो सकती हैं। यह पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और खराब कर सकता है। इसके बजाय आप व्यायाम, ध्यान और अन्य चीजों की मदद से अपने तनाव को दूर करें और सेक्स लाइफ एंजॉय करें। 

2. हार्मोनल परिवर्तन 

आपके शरीर में हार्मोनल परिवर्तन निरंतर होते रहते हैं। इन परिवर्तनों की वजह से शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में सेक्स न करने का मन भी हो सकता है। यह बहुत स्वाभाविक हैं। इसमें आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अपने पार्टनर को अपने शारीरिक बदलावों के बारे में बताएं। यह रिश्ते में पारदर्शिता लाने में मदद करेगा। 

यदि आपको लगता है कि आपकी यौन इच्छा में कमी हार्मोन से संबंधित है, तो अपने लक्षणों और संभावित ट्रीटमेंट के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। 

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

3. टॉक्सिक रिश्ता 

अगर आप अपने रिश्ते में असुरक्षित और दुखी महसूस करती हैं, तो यह आपकी सेक्स ड्राइव के लिए कभी अच्छा नहीं होता है। याद रखें कि किसी भी समय और कोई भी कारण से आप अपने पार्टनर को यौन संबंध बनाने से मना कर सकते हैं। यह बिल्कुल सही निर्णय होता है। आप कभी भी बाध्य या मजबूर होकर सेक्स न करें। यह मानसिक रूप से आपको प्रभावित कर सकता है। सेक्सुअल एनकाउंटर में यह जरूरी है कि दोनो पार्टनर उसका आनंद लें। 

यहां हम बता रहे हैं सेक्स के लिए ‘न’ कहने के कुछ आसान टिप्स

“नहीं” इतना आसान शब्द है, जिसे आप केवल थोड़े अभ्यास के साथ अपने जीवन में सकारात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन न कहना मुश्किल हो सकता है, जब आप इसे किसी ऐसे व्यक्ति से कह रहे हों जिसकी आप परवाह करते हैं। जानिए सेक्स को ठुकराने के कुछ आसान सुझाव:

खुद पर विश्वास रखें, आश्वस्त रहें और जानें कि आप क्या चाहती हैं। इसका मतलब यह सोचना है कि आप सेक्स की स्थिति में आने से पहले इंतजार क्यों करना चाहती हैं। जब आप इसके पीछे के कारण से संतुष्ट होंगी, तभी अपने पार्टनर को दृढ़ता से मना करने में सक्षम होंगी। 

अगर आपको यूंही सेक्स करने का मन नहीं है, तो तुरंत न कह दें। आप किसी के एहसानों तले नहीं दबे हैं। यह आपके जीवन का व्यक्तिगत निर्णय है, जिसे लेने के लिए आप स्वतंत्र हैं। यहां तक ​​​​कि जिसे आप प्यार करते हैं, आप उसे भी इस बात के लिए स्पष्टीकरण देने के लिए बाध्य नहीं हैं। आप चाहें तो रिश्ते में पारदर्शिता के लिए उन्हें समझा सकते हैं। 

Uncomfortable sex ko na kahe
असहज सेक्स को ना कहें। चित्र: शटरस्‍टॉक

उन्हें बताएं कि आप क्या करना चाहती हैं। यदि आप सेक्स के अलावा केवल क्वालिटी टाइम बिताने या किस करने, स्पर्श करने, साथ में मूवी देखने,आदि की इच्छा रखते हैं, तो अपने पार्टनर के साथ खुलकर संवाद करें।

अपने फैसले को लेकर स्पष्ट और प्रत्यक्ष रहें। आप उनकी आंखों में देखें और गंभीर स्वर का प्रयोग करके मना करें। आप उन्हें यह भी बता सकते हैं कि आप वास्तव में उन्हें पसंद करते हैं या प्यार करते हैं, लेकिन आप अभी सेक्स के लिए तैयार नहीं हैं।

तो लेडीज, सेक्स को मना करना बुरी बात नहीं होती है। इससे जुड़े टैबू से बाहर निकलें और एक रिश्ते में अपनी इच्छा को भी महत्व दें। 

यह भी पढ़ें: सही साइज न मिलने से कंडोम पहनने से कतराते हैं ज्यादातर पुरुष, जानिए कंडोम चुनने का सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अदिति तिवारी
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख