scorecardresearch

जानिए कितना सेक्‍स होता है ‘बहुत ज्‍यादा सेक्‍स’, हमने साइंस में तलाशा इसका जवाब

सेक्स एक स्वस्थ, मजेदार जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन जब आप बहुत ज्यादा सेक्स करते हैं तो क्या होता है? चलिए हम इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
Updated On: 10 Dec 2020, 01:30 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
सेक्स के दौरान कॉन्डोम इस्तेमाल करना न भूलें’। चित्र: शटरस्‍टॉक
सेक्स के दौरान कॉन्डोम इस्तेमाल करना न भूलें’। चित्र: शटरस्‍टॉक

सेक्स जीवन का एक बहुत जरूरी हिस्सा है। यह हमारे अस्तित्व की तरह ही प्राकृतिक है। शोध बताते हैं कि सेक्स संबंधो का अच्छा होना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। लेकिन क्या होता है जब आप बहुत ज्यादा सेक्स करते हैं? क्या इसका शरीर या दिमाग पर कोई असर पड़ता है? खैर, अगर आप इसका जवाब जानना चाहती हैं तो इसे ध्‍यान से पढिए।

यह समझना कि बहुत ज्यादा सेक्स करना क्या होता है इसके बारे में जानने के लिए पहले आपको यह जानना होगा कि सेक्‍स का सामान्य होना किसे कहा जाता है।

किन्से इंस्टीट्यूट (Kinsey Institute) एक शोध संस्थान है, जो कामुकता, रिश्तों, और कल्याण की खोज कर रही है। किन्से इंस्टीट्यूट के अनुसार 18 से 29 आयु वर्ग के लोग औसतन प्रति वर्ष 112 बार सेक्स करते हैं। जबकि 30-39 वर्ष के लोगों के बीच यह संख्या प्रति वर्ष 86 है। साथ ही 40-49 की उम्र के बीच के लोगों के लिए यह 69 है। यह लोगों की उम्र के हिसाब से उनके सेक्स करने की औसत मात्रा है।

सेक्‍स सेशन आपको कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
जब आप बहुत ज्यादा सेक्स करते हैं तो क्या होता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

अगर आप औसत से ज्यादा सेक्स कर रहे हैं, तो क्या यह बहुत अधिक है?

बहुत अधिक सेक्स जैसी कोई चीज नहीं होती। लेकिन महिलाओं को हमेशा अपने शरीर की बात सुननी चाहिए। यदि आप बहुत अधिक दर्द महसूस कर रहीं हैं और थक रहीं हैं तो यह आपके सेक्‍स करने के तरीके के बारे में बताता है।

जबकि विशेषज्ञों का मानना ​​है कि सप्ताह में एक या दो बार सेक्स करना स्वस्थ होता है। लेकिन यदि आप सेक्स के बारे में ऐसा सोचते हैं तो यह सामान्य नहीं है। कुछ लोगों को सेक्स की लत भी हो सकती है। यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से ठीक नहीं है।

यदि सेक्स और आपकी यौन आदतों के बारे में सोचा जाना आपके रोजमर्रा के जीवन, रिश्तों और दिनचर्या में रुकावट पैदा कर रहा है, तो हो सकता है कि यह “बहुत अधिक” स्तर पर पहुंच गया हो। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके एक डॉक्टर से परामर्श लेना सबसे अच्छा है।

लव बाइट या हिकी से छुटकारा पाने के लिए आप ये उपाय अपना सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
अगर आप औसत से ज्यादा सेक्स कर रहे हैं, तो क्या यह बहुत अधिक है। चित्र: शटरस्‍टॉक

लेकिन अगर आप अभी भी उलझन में हैं, तो अपने आप से ये सवाल पूछें- जो आपको यह तय करने में मदद करेंगे कि क्या आपको वास्तव में किसी प्रोफेशनल की मदद की आवश्यकता है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
  • क्या मैं अपनी सेक्स क्रेविंग को मैनेज कर सकती हूं?
  • क्या मुझे मेरे यौन व्यवहार से परेशानी होती है?
  • क्या मेरा यौन व्यवहार मेरे संबंधों को नुकसान पहुंचा रहा है? और यह मेरे काम को प्रभावित कर रहा है।
  • क्‍या इसके नकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं?
  • क्या मुझे अपने यौन व्यवहार के लिए किसी के द्वारा पकड़े जाने का डर है?

यदि आपने ऊपर के अधिकांश प्रश्नों के लिए ‘हां’ में उत्तर दिया है, तो मदद लेने का समय आ गया है। ऐसे में बिना किसी हिचकिचाहट के एक डॉक्टर परामर्श लें। ताकि इसके मूल कारणों पता चल सके!

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख