लॉग इन

Mother’s Day 2022 : मेनोपॉज एक ऐसा समय जब आपकी मम्मी को है आपकी देखभाल की जरूरत

सबकी चिंता करना, सबका ख्याल रखना यह जिम्मेदारियां सिर्फ मां के हिस्से में ही आई हैं। मगर एक ऐसा समय भी आता है जब मां को देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
बुजुर्गों की देखभाल के लिए उनसे बातचीत करना बेहद जरूरी है। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

अभी आप युवा हैं। इसके बावजूद बहुत सारे तनावों और चुनौतियों का सामना कर रहीं हैं। और आपको सपोर्ट करने के लिए आपकी मम्मी हरदम मौजूद रहती हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अब आपकी मां को भी आपकी सपोर्ट और देखभाल की जरूरत है? खासकर जीवन के उस चरण पर जब उन्हें आपकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है जैसे – मेनोपॉज। जी हां… किसी भी महिला के जीवन के कुछ महत्वपूर्ण चरणों में से एक है मेनोपॉज। रजोनिवृत्ति एक ऐसा समय है, जब महिलाओं के स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। तो इस मदर्स डे (Mother’s Day 2022) जानिए उन चुनौतियों के बारे में जो इस समय आपकी मां फेस कर रहीं हैं। और उनकी मदद कीजिए, क्योंकि सेहत, प्यार और देखभाल ही किसी के लिए भी सबसे बड़ा तोहफा (Mother’s Day Gift) हो सकता है।

आज हेल्थशॉट्स के इस लेख में हम जानेंगे कि माताओं को मेनोपॉज के दौरान अपना ख्याल कैसे रखना चाहिए। आपकी सेहत पर ही पूरे परिवार की सेहत निर्भर करती है। इसलिए इस दौरान सबसे पहले खुद के बारे में सोचें और अपना खास ख्याल रखें।

इसी बारे में बात करने के लिए हमने मसीना अस्पताल, भायखला, मुंबई की प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भूमिका कोटेचा मुंडे से बात की। जानिए वे इस बारे में क्या बता रहीं हैं।

मेंटल हेल्थ के लिए चुनौतीपूर्ण समय है मेनोपॉज

 

डॉ. भूमिका का कहना है कि हर मां के लिए मेनोपॉज जीवन का एक चुनौतीपूर्ण समय होता है। ऐसे में बच्चों और घर परिवार वालों का ध्यान रखना अपने करीयर का ख्याल रखना सब काफी मुश्किल हो सकता है। इसकी वजह से उन्हें एंग्जाइटी महसूस हो सकती है और उल्टी भी आती है। इस समय उन्हें तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें। उनकी मेंटल हेल्थ पर ही सारे परिवार की मेंटल हेल्थ टिकी है, इस बात को समझें और उनका ख्याल रखें।

तो चलिये डॉ. भूमिका से जानते हैं कि मेनोपॉज के दौरान कोई भी महिला अपना ख्याल कैसे रख सकती हैं

1 हेल्दी रुटीन फॉलो करवाएं

अच्छी नींद लेना, व्यायाम करना, अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करना, यह सब बहुत ज़रूरी है। साथ ही, अपने शरीर को मध्य जीवन परिवर्तनों से निपटने का मौका देने के लिए स्वस्थ भोजन करना बहुत ज़रूरी है। हेल्दी रुटीन फॉलो करवाने में आप उनकी मदद कर सकती हैं।

मेनोपॉज में बोन हेल्‍थ को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए व्‍यायाम बहुत जरूरी है।

2 व्यायाम में शामिल करें

यह अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छी टिप्स में से एक है। रजोनिवृत्ति के दौरान, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में हड्डियों की ताकत बढ़ाने के लिए व्यायाम विशेष रूप से सहायक है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य की भी देखभाल करेगा और चिंता को कम कर सकता है।

3 शराब और धूम्रपान का सेवन कम करें

धूम्रपान हॉट फ्लैशेज को ट्रिगर करता है और हृदय रोग और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को भी बढ़ाता है। साथ ही शराब भी हॉर्मोनल असंतुलन का कारण बनती है। इसलिए इसे छोड़ना ही बेहतर है।

4 ‘मी टाइम’ के लिए समय निकालें

रजोनिवृत्ति के दौरान, शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं, और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपना ख्याल रखने एक लिए खुद को समय दें। यदि आपको कोई एक्टिविटी पसंद हो तो वो करें इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस टाइम में आप अपनी दोस्त से मिलने भी जा सकती हैं यह आपकी मेंटल हेल्थ को भी ठीक रखेगा।

डॉ. भूमिका बताती हैं कि कई महिलाओं को हॉट फ्लैशेस, चिंता, नींद न आना, वजन बढ़ना और योनि में सूखापन का अनुभव होता है। तो लक्षण ज्यादा गंभीर होने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की मदद लें।

यह भी पढ़ें : गर्मियों मे अदरक वाली चाय पीने की हैं शौकीन? तो जानिए क्या हो सकते हैं इसके नुकसान

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख