लॉग इन

हिंदी दिवस 2021 : यहां हैं वे श्रेष्ठ ऐप जो आपको अपनी भाषा में प्रजनन स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सुविधा देते हैं

पीरियड्स ट्रैक करने वाले इन ऐप्स के जरिए आप न सिर्फ अपने पीरियड्स का रिकॉर्ड रख सकती हैं, बल्कि अपने प्रजनन स्वास्थ्य को भी बेहतर तरीके से समझ सकती हैं।
हेल्थ शॉट्स ऐप और पीरियड ट्रैकर।
ऐप खोलें

14 सितंबर (14 September) को देश भर में राष्ट्र भाषा हिंदी दिवस (Raj Bhasha Hindi Diwas) मनाया जाता है। इस दिन बार-बार हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने की आवश्यकता को दोहराया जाता है। यकीनन हिंदी कामकाज की भाषा बनने की ओर अग्रसर है। मगर इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है आपकी सेहत संबंधी जानकारियों का आपकी अपनी भाषा में उपलब्ध होना। मासिक धर्म चक्र (Menstrual Cycle) , प्रजनन स्वास्थ्य (Reproductive Health) और निजी स्वच्छता (Intimate Hygiene) , ये वे मुद्दे हैं जिनके बारे में हर लड़की को जानना चाहिए। हिंदी दिवस 2021 (Hindi Diwas 2021) के उपलक्ष्य में हम यहां उन ऐप्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपको अपनी निजी स्वच्छता, मासिक धर्म चक्र और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में हिंदी भाषा में अपडेट रखते हैं।

क्यों जरूरी है मासिक धर्म चक्र का हिसाब रखना

अगर आप अपने पीरियड्स की किसी भी समस्या से परेशान हैं और अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ को निश्चित डेट बता नहीं पाती हैं, तो यह आपके लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। अपनी पीरियड्स की डेट याद न रखने से आपको अपने निजी जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अनचाही गर्भावस्था इनमें से एक बड़ी समस्या है। पीरियड्स की तारीख याद रखना तब भी काम आ सकता है जब आप गर्भवती होने का सोच रही हैं।

हेल्थ शॉट्स ऐप डाउनलोड करन के लिए क्लिक करें 

क्या हैं ये पीरियड ट्रैकिंग ऐप्स (Period Tracking Apps)

पीरियड ट्रैकिंग ऐप्स आपके पीरियड का हिसाब रखते हैं और यह भी बताते हैं कि आप कब कंसीव कर सकती हैं और कब नहीं! साथ ही आपके मासिक धर्म चक्र (Period cycle) के पैटर्न को समझकर यह भी बताते हैं कि आप कितनी स्वस्थ हैं। इसके अलावा, यह आपको याद दिलाते हैं कि आपके पीरियड की अगली तारीख क्या होगी।

पीरियड ट्रैकिंग ऐप्स आपके पीरियड का हिसाब रखते हैं और यह भी बताते हैं कि आप कब कंसीव कर सकती हैं और कब नहीं! चित्र : शटरस्टॉक

यहां हैं वे श्रेष्ठ ऐप्स जो आपको हिंदी में निजी स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सुविधा देते हैं –

1. हेल्थ शॉट्स ऐप और पीरियड ट्रैकर

अपनी पीरियड साइकल को नियमित करने से लेकर अपने पीरियड्स के पैटर्न को समझने तक यह ऐप आपकी सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगा। साथ ही, प्रजनन क्षमता को बढ़ाने से लेकर आपकी इंटीमेट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए यह आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। आपको यहां पर मेंसट्रुअल हाइजीन से जुड़ी टिप्स भी मिल जाएंगी, जो आपको एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करेंगी। इतना ही नहीं! आप स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए वीडियो और पॉडकास्ट भी यहां सुन सकती हैं।

2. स्त्रीत्व ओव्यूलेशन और पीरियड ट्रैकिंग ऐप

यह ओव्यूलेशन (Ovulation) और मासिक धर्म को ट्रैक करने के लिए बहुत सहायक ऐप है। यह ऐप ओवुलेशन की तारीखों को दिखाता है जो उपयोगकर्ताओं के लिए ओवुलेशन की तारीखों को ट्रैक करने के लिए सहायक है। यह ऐप आपके मासिक धर्म चक्र के आधार पर अनुकूलित तिथियों को दर्शाता है।

3. प्रेगनेंसी गाइड ऐप

यदि आप गर्भधारण करने की कोशिश कर रही हैं तो कभी-कभी आपको गर्भवती होने में कुछ समय लग सकता है। यह ऐप इसी समस्या का समाधान करने में आपकी मदद करता है और आपको सही गाइडेन्स प्रदान करता है। यदि आप पहले से ही गर्भवती हैं तो आप अपनी अपेक्षित डिलीवरी तिथि निर्धारित करने के लिए इस ऐप के कैलकुलेटर का उपयोग कर सकती हैं।
इनके अलावा और भी कुछ स्वास्थ्य ऐप हैं, जिन्हें आप अपनी भाषा में बदल सकती हैं। तो लेडीज, अपडेट रहें, स्वस्थ रहें। क्योंकि स्वास्थ्य है तो सब है।

यह भी पढ़ें : डियर लेडीज, आपके सेक्स सेशन को आरामदायक बनाने के लिए हम लाए हैं कुछ प्राकृतिक लुब्रिकेंट, जानिए इनके बारे में

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख