यहां 5 कारण दिए गए हैं कि क्यों जरूरत पड़ने पर बुरा नहीं है ल्यूब का इस्तेमाल करना

संभोग के लिए जरूरी स्‍नेहन योनि खुद पैदा करती है। पर कुछ स्थितियों में जब ऐसा नहीं हो पाता, तो बाजार में उपलब्‍ध उपयुक्‍त ल्‍युब का इस्‍तेमाल करना गलत नहीं है।
Glycerine
ग्लेसरीन युक्त ल्‍यूब का इस्‍तेमाल न करें। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 15 May 2021, 14:04 pm IST
  • 93

लेडीज, आपने ल्यूब के बारे में कई तरह की बातें सुनी होंगी, लेकिन आपको इससे डरने की जरूरत नहीं है। इसमें बहुत कुछ है जो आपकी मदद कर सकता है, तो आप और ज्यादा न सोचें और अपने बेडरूम लाइफ को हेल्‍दी बनाएं।

ल्यूब का इस्तेमाल करना आपकी अपनी पसंद का मामला है। लेकिन कई लोग है जो इसके इस्तेमाल को अच्छा नहीं मानते। मान लीजिए कि इसके इस्तेमाल के बारे में आपको संदेह है, मुख्यतः उनके बारे में जो बहुत पहले मिला करते थे – हां, उनमें बहुत तरह के केमिकल्स थे। पर अब समय पूरी तरह से बदल गया है। जिससे सेक्स पहले की तुलना में कहीं अधिक आनंददायक हो सकता है।

कई कारण हैं कि ल्‍यूब्‍स आपके लिए मददगार हो सकते हैं। पहला, आपका शरीर हार्मोन के द्वारा से प्रेरित होता है। इसलिए, जब आप उम्र, स्तनपान या रजोनिवृत्ति के लक्षणों का अनुभव करती हैं, तो आपको ल्यूब्रिकेंट की अधिक आवश्यकता होती है।

कभी-कभी आपकी योनि को भी मदद की जरूरत होती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
कभी-कभी आपकी योनि को भी मदद की जरूरत होती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

जो लोग आपको इसके बारे में गलत बताते हैं, उसके विपरीत, ये आपका एक अच्छा bff हो सकता है! यह आपको विभिन्न अवस्थाओं और बिस्तर में नए प्रयोग करने के लिए भी आपकी मदद कर सकता है।

अब जब आप यह जानती हैं, तो आइए कुछ और कारणों से जानें कि ल्यूब का उपयोग करना आपके लिए कैसे मददगार हो सकता है

1. आपका शरीर अपने गीलेपन को नियंत्रित नहीं कर पा रहा

लोगों का मानना है कि जैसे ही शुरू करते हैं, योनि में चिकनाई आ जाती है। लेकिन अंदाज़ा लगाओ कि अगर ऐसा न हो? यह उतना आसान नहीं है। एक महिला का शरीर कई परिवर्तनों से गुजरता है और लुब्रिकेशन तंत्रिका तंत्र द्वारा नियंत्रित होता है। इससे आप उत्तेजित होकर, भी शुष्क हो सकती हैं। आप सामान्य तौर पर गीलेपन को महसूस कर सकते है। तो, एक ल्यूब की मदद लें और अपने सेक्स जीवन को आरामदायक बनाएं।

2. ये सेक्स को अधिक सुरक्षित और आनंददायक बनाते हैं

ल्यूब का उपयोग करना एक अच्छा विचार है, क्योंकि यह आनंद को बढ़ाता है और यौन संचारित संक्रमणों के जोखिम को कम करता है। इससे ज्‍यादा और क्‍या चाहिए, यह आपको बिस्तर में प्रयोग करने की अनुमति देता है। और यह अच्छी खबर है, है ना?

ये सेक्‍स को ज्‍यादा आनंददायक बना सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
ये सेक्‍स को ज्‍यादा आनंददायक बना सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

वास्तव में, कंडोम के अंदर एक बूंद डालने मात्र से कंडोम पहनना आसान हो जाता है। क्योंकि वहां कम घर्षण है, और इसका मतलब है कि सुरक्षा कहीं अधिक है।

3. आपका शरीर स्नेहन (चिकनाई) उत्पन्न करने में असमर्थ हो

आपके शरीर में कुछ ऐसे अंग हैं, जो एक निश्चित बिंदु के बाद बहने वाले तरल पदार्थों के लिए अक्षम हो जाते हैं। हमारे कहने का मतलब उम्र के साथ है, ये बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा, यौन अंग जैसे गुदा अपना स्नेहक (चिकनाई) नहीं बना सकते।

यदि आप गुदा मैथुन (एनल सेक्‍स) में संलग्न हैं, तो आपको इसे आसान बनाने के लिए लुब्रिकेंट का उपयोग करना चाहिए। जैसा हमने कहा, तो ये न केवल प्रवेश में मदद करता है, बल्कि सेक्स को एक सुरक्षित अनुभव भी बनाता है।

4. फ्लेवर्ड ल्यूब ओरल सेक्स को हेल्दी बना सकते हैं

आपको ये बात अजीब लग रही होगी, लेकिन इसे एक बार ट्राई करो! लेडीज, ओरल सेक्स करते समय एक सुगंधित ल्यूब्रिकेंट का उपयोग करना वास्तव में खेल का आनंद बढ़ा सकता है।

यह ओरल सेक्‍स को भी मजेदार बना सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
यह ओरल सेक्‍स को भी मजेदार बना सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

हम आपको एक हॉट टिप देंगे – आप ल्यूब को अपने होंठों पर लगा सकती हैं और फिर अपने पार्टनर को प्‍लेजर दें।

5. ल्यूब का उपयोग किसी भी चीज के लिए किया जा सकता है

ल्यूब का उपयोग करने के लिए कोई सख्त नियम नहीं है। इसका उपयोग कोई भी और हर कोई कर सकता है, चाहे उनका लिंग, उम्र या यहां तक ​​कि सेक्सुअलिटी कुछ भी हो। इसका उपयोग मास्टरबेशन के दौरान भी किया जा सकता है या आप सेक्स टॉय के साथ इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ल्यूब पानी, तेल या सिलिकॉन-आधारित हैं, इसलिए अपने हिसाब से चुनें, जो भी आपके लिए सबसे उपयुक्त है!

इसलिए लेडीज, अपने आप को सीमित न करें और बेडरूम में चीजों को हॉट और इंटरेस्टिंग बनाएं!

यह भी पढ़ें – Vaginal steaming : जानिए क्‍या है ये और इसे करवाते समय किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए

  • 93
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख