scorecardresearch

Sex myths: पहली बार सेक्स करने पर सभी को दर्द होता है! एक्सपर्ट बता रहीं हैं पेन फ्री सेक्स के टिप्स

पहली बार सेक्स के साथ दर्द इस तरह जुड़ गया है कि ज्यादातर लड़कियों ने इसे अपनी नियति मान लिया है। जबकि दर्द वर्जिनिटी का नहीं, बल्कि क्रूरता का संकेत है। इसलिए सही सलाह पर गौर करें।
Published On: 7 Aug 2022, 10:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
pain free sex
क्या पहली बार सेक्स करने पर सभी को दर्द होता है! चित्र शटरस्टॉक।

ज्यादातर लड़कियां इस बात पर भरोसा कर चुकी हैं कि पहली बार सेक्स पेनफुल होता है। बदकिस्मती से पुरुष भी इसी भ्रामक अवधारणा पर भरोसा करते हैं। इसलिए ज्यादातर लड़कियों के लिए यह एक पेनफुल मेमोरी होती है। ज्यादातर लोग इसे वर्जिनिटी से जोड़कर देखते हैं। जबकि एक्सपर्ट सेक्स में दर्द को असामान्य मानते हैं। आइए जानते हैं सेक्स के बारे में प्रचलित इस मिथ पर क्या कह रहीं हैं डॉ. क्यूटरस यानी तनाया नरेंद्र।

एक्सपर्ट मानती हैं कि पहली बार सेक्स करते समय दर्द नहीं होना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। यह संकेत है इस बात का कि आप इसे ठीक तरह से नहीं कर रहे हैं। मगर अब आप कहेंगी कि हर कोई ऐसा ही कहता है और यह सच है। यकीनन सबके अपने – अपने अनुभव होते हैं, किसी को दर्द होता है तो किसी को नहीं! यहां तक कि वर्जिनिटी लूज़ होते समय भी किसी थोड़ा बहुत खून निकलता है और किसी के नहीं! यह दोनों ही चीज़ें बिल्कुल रियल हैं और नॉर्मल भी। और इसे उतनी ही समान्यता से हैंडल किया जाना चाहिए।

मगर अब काम की बात करते हैं कि पहली बार सेक्स करते समय दर्द होता है या नहीं? इस बारे में बात करते हुये डॉ. तनाया नरेंद्र उर्फ डॉ. क्यूट्रस नें हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। नीचे देखिये उनका यह वीडियो –

पार्टनर को मालूम होना चाहिए सेक्स करने का सही तरीका। शटरस्टॉक

यह मुद्दा बात करने के लिए जितना संवेदनशील है, उतना ही, संवेदनशील है इसकी टेक्निकैलिटी को समझना और निजी जीवन में उतारना। तो चलिये समझते हैं कि आखिर क्यों पहली बार सेक्स करते समय नहीं होना चाहिए दर्द।

पेनफुल सेक्स यानी, बिना तैयारी के किया गया सेक्स

सेक्स करते समय दो चीज़ें को काफी अहम भूमिका निभाती हैं, वो हैं लुब्रिकेशन और फोरप्ले। यदि कोई महिला पहली बार सेक्स कर रही हैं, और सेक्स के दौरान वह उत्तेजित नहीं है, यह असहज महसूस कर रही है, या रेडी नहीं है – तो लुब्रिकेशन की कमी के कारण सेक्स करने में दर्द हो सकता है। इसकी वजह एक ही है कि मांसपेशियों को सही तरह से खुलने का मौका नहीं मिला है। यदि आप अंदर से स्टिफ हैं, तो दर्द होना लाज़िमी है।

लुब्रिकेशन के बाद सबसे मुख्य भूमिका निभाता है फोरप्ले। यदि आपका पार्टनर फोरप्ले स्किप कर रहा है, तो सेक्स के दौरान दर्द होगा ही। खासकर पहली बार। वजह एक ही है, कि आपकी बॉडी पेनिट्रेशन के लिए तैयार नहीं है। जिसकी वजह से आप वेट नहीं हैं और आपकी वेजाइनल मसल स्टिफ हैं।

मुख्य तौर पर इन्हीं दो चीजों की कमी से सेक्स के दौरान दर्द होता है, जो कि नहीं होना चाहिए। इसलिए पहली बार सेक्स करने से पहले अपने पार्टनर से इन सब के बारे में बात करें और उन्हें बताएं कि आपके लिए क्या सही है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
foreplay
फोरप्ले है जरुरी। चित्र:शटरस्टॉक

क्यों होता है सेक्स करने में दर्द ?

यदि आप लुब्रिकेशन और फोरप्ले का ध्यान रख रही हैं, और फिर भी आपको सेक्स के दौरान दर्द हो रहा है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। क्योंकि यह किसी समस्या के कारण हो सकता है। जैसे – इन्फेक्शन, सिस्ट, एंडोमिट्रोसिस आदि। यह इमोशनल बर्डन के कारण भी हो सकता है। जिसके लिए आपको काउंसलर की ज़रूरत पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें :  मानसून में प्यूबिक हेयर रिमूव करना बढ़ा सकता है आपकी परेशानी, जाने क्यों जरूरी है प्यूबिक हेयर

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख