scorecardresearch

आपके रिश्ते को भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है फीमेल ऑर्गेज़्म

तन के रिश्ते मन को कैसे आपस में गहरे से जोड़ देते हैं, यह समझना है तो ऑर्गेज्म की यात्रा में ईमानदारी से आगे बढ़ें।
Updated On: 6 Aug 2021, 05:53 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
here are 6 facts about female orgasm.
यहां जानें फीमेल ऑर्गेज्म से जुड़े कुछ जरुरी फैक्ट्स। चित्र:शटरस्टॉक

ऑर्गेज्म आपके रिश्ते को और अधिक बेहतर बना सकता है क्योंकि यह आपके सेक्सुअल प्लेजर को बढ़ाता है और आपके पुरुष पार्टनर को भी संतुष्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा भी फीमेल ऑर्गेज्म के बहुत से लाभ होते हैं। यह आप दोनों के रिश्ते को भावनात्मक या इमोशनल रूप से और अधिक मजबूत बनाता है।  

क्या कहता है शोध

जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल जूलॉजी की एक रिसर्च- “द इवोल्यूशनरी ओरिजिन ऑफ फीमेल ऑर्गेज्म” के मुताबिक जब महिला संभोग में चरमोत्कर्ष पर पहुंचती हैं तो उनके पूरे शरीर में कुछ बदलाव आते हैं। इस दौरान उनकी हृदय गति, श्वसन दर और रक्तचाप बढ़ जाता हैं। ऑक्सीटोसिन हार्मोन जो एक “लव हार्मोन” है, कामोत्तेजना के दौरान बढ़ जाता है और क्लाइमेक्स अपने बेस्ट लेवल पर होता है।

इस समय डोपामाइन दोनों ही पार्टनर्स में एक्टिव हो जाता है। जिससे ब्रेन संबंधित एक्टिविटी प्यार, भावुकता, विश्वास और लगाव की भावनाएं एक्टिव हो जाती हैं। 

orgasm aap dono ke rishte ko mazboot banata hai
ऑर्गेज्म आप दोनों के रिश्ते को मजबूत बनाता है। चित्र: शटरस्टॉक

1 ऑर्गेज्म बॉडी कॉन्फिडेंस बढ़ाता है

जब हम ऑर्गेज्म की बात करते हैं, तो इसे हम शारीरिक आनन्द भी बोल सकते हैं। यह आपको और आपके पार्टनर को आपके शरीर के प्रति अधिक संतुष्ट करता है। जिस कारण आप दोनों का ही कॉन्फिडेंस बढ़ता है। इससे आपके पार्टनर की सेक्स ड्राइव भी बूस्ट होती है, जिसका आपके रिश्ते पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें-मेनोपॉज से पहले ही योनि के सूखेपन से परेशान हैं? तो जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण

2 आपको नींद अच्छी आती है

ऑर्गेज्म का आपके शरीर के लिए सबसे बढ़िया लाभ यही है कि इसके बाद आप को बहुत अच्छी नींद आती है। पोस्ट सेक्स हार्मोन आपको तेजी से नींद आने में मदद करते हैं। इनके द्वारा आपका स्ट्रेस भी काफी हद तक कम हो जाता है, जिस कारण आप चैन की नींद सो पाती हैं।

3 आप एक-दूसरे की भावनाओं को और अधिक समझने लगते हैं

ऑर्गेज्म के कारण या पोस्ट सेक्स हार्मोन ऑक्सीटोसिन रिलीज होने के कारण आप एक-दूसरे के साथ और अधिक क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। इमोशनल रूप से एक-दूसरे के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं। जिससे आपको एक-दूसरे के साथ अपनेपन का अहसास होता। 

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
orgasm apke anubhav ko aur behtar bana sakta hai
ऑर्गेज्म आपके अनुभव को और बेहतर बना सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

अपनेपन का यही अहसास आप दोनों को एक-दूसरे के प्रति ज्यादा खुलकर बात करने और आपसी मुद्दों को डील करने की सामर्थ्य देता है। 

4 आपकी कम्युनिकेशन ज्यादा पॉजिटिव हो जाती है 

एक रिसर्च के दौरान जिन लोगों ने सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म महसूस किया वह सेक्स के बाद एक दूसरे से बहुत डीप और पॉजिटिव तरीके से बात कर पाए। जो उनकी निजी जिंदगियों से जुड़े हुए होते हैं। इस कारण दोनों पार्टनर एक-दूसरे से और अधिक प्रेम करने लगते हैं, जिससे उनका रिश्ता अच्छा बना रहता है।

यह भी पढ़ें-ये 7 कारण साबित करते हैं कि आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है कपड़े उतार कर सोना

5 आपकी बॉन्डिंग मजबूत होती है

जो पुरुष अपनी फीमेल पार्टनर के ऑर्गेज्म को लेकर अवेयर होते हैं और उस यात्रा में सहायक बनते हैं, उनकी बॉन्डिंग मजबूत होती है। महिलाएं ऑर्गेज्म के बाद ज्यादा रिलैक्स महसूस कर पाती हैं। इसी वजह से पुरुष और महिला दोनों के ऑक्सीटोसिन लेवल अधिक बढ़ने लगते हैं। इससे आपके रोमांटिक लव की फीलिंग्स बढ़ती है और आप दोनों की बॉन्डिंग और अधिक मजबूत बन पाती है।

पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है फीमेल ऑर्गेज्म 

सेक्स में आपका ऑर्गेज्म सिर्फ आपके लिए ही नहीं, बल्कि आपके पुरुष पार्टनर के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। जो महिलाएं ऑर्गेज्म महसूस करती हैं, उनके पार्टनर की पर्सनालिटी में सेंस ऑफ ह्यूमर, हाई कॉन्फिडेंस जैसे गुण शामिल होते जाते हैं।

Orgasm apke partner ke liye bhi faydemand hai
अपने रिश्‍ते को बेहतर बनाने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

जो आपको आपकी पसंद पर और अधिक गर्व महसूस करने का एक मौका देते हैं। ऑर्गेज्म के कारण आप दोनो की इंटिमेसी बढ़ पाती है। जिससे आपका रिश्ता सहज और सरल हो पाता है। 

तो लेडीस़ देखा आपने ऑर्गेज्म के ना केवल शारीरिक फायदे हैं, बल्कि यह आपको आपके पार्टनर से मजबूत बॉन्डिंग बनाने में भी हेल्प करता है। तो इस पर फेक ऑर्गेज्म की बजाए ऑर्गेज्म पर ध्यान दें। 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
मोनिका अग्रवाल
मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं।

अगला लेख