Egg Freezing FAQ : ज्यादातर लड़कियां जानना चाहती हैं एग फ्रीजिंग से जुड़े इन सवालों के जवाब

एग फ्रीजिंग एक ऐसी तकनीक है जो आपको बढ़ती उम्र में भी मां बनने की सुविधा प्रदान करती है। इस तकनीक के बारे में अब भी महिलाओं के मन में कई तरह के संदेह हैं। एक्सपर्ट उन सभी सवालों के जवाब यहां दे रही हैं।
Egg freezing bhi hai madadgar
सफल गर्भावस्था की संभावना को बढ़ाने के लिए महिलाएं 35 वर्ष की आयु से पहले अंडे फ्रीज कर दें। चित्र: शटरस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 11 Dec 2023, 13:20 pm IST
  • 111

महिलाओं के ऊपर हमेशा से मां बनने का एक प्रेशर होता है। वहीं इस दौरान कुछ महिलाओं को अपना करियर तो कुछ को अपने पैशन को पीछे छोड़ना पड़ता है। परंतु अब महिलाएं अपने मन चाहे उम्र में मां बन सकती हैं। आजकल एग फ्रीजिंग काफी चर्चा में है, प्रियंका चोपड़ा, एकता कपूर, राखी सावंत से लेकर तनीषा मुखर्जी ने 30s में अपने एग्स को फ्रीज करवा लिया था। केवल सेलिब्रिटी नहीं बल्कि कई आम महिलाएं भी हैं, जो मन चाहे उम्र में हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए एग फ्रीजिंग (egg freezing) का सहारा ले रही हैं। परंतु आज भी इसे लेकर महिलाओं के बीच जागरूकता की कमी है, बड़े शहरों में फिर भी महिलाएं इसे लेकर जागरूक हो रही हैं, परंतु आज भी कई स्टेट ऐसे हैं जहां महिलाएं इसके बारे में कुछ भी नहीं जानती।

एग फ्रीजिंग को लेकर महिलाओं के मन में कई सवाल होते हैं। जाहिर सी बात है, होने भी चाहिए क्योंकि यह कोई छोटी बात नहीं है। महिलाओं की सेहत के साथ-साथ उनके बच्चे की सेहत से भी जोड़ा होता है। तो क्यों न आज महिलाओं द्वारा एग फ्रीजिंग को लेकर पूछे जाने वाले कुछ सामान्य सवालों के जवाब पर चर्चा करें। डॉक्टर क्यूटर्स की फाउंडर और गाइनेकोलॉजिस्ट तान्या नरेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एग फ्रीजिग से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब दिए हैं (faqs about egg freezing), तो चलिए जानते हैं इस बारे में अधिक विस्तार से।

egg freezing faydemand hai
बेहतर प्रजनन क्षमता के लिए फ्रीजिंग एग बढ़िया विकल्प है। चित्र एडोबी स्टॉक

एग फ्रीजिंग से जुड़े बार-बार पूछे जाने वाले सवाल (faq about egg freezing)

1. एग फ्रीजिंग कौन कर सकता है?

एग फ्रीजिंग कोई भी महिला कर सकती हैं। यदि आप भविष्य में मां बनना चाहती हैं, परंतु अभी प्रेगनेंसी के लिए तैयार नहीं हैं, तो एग फ्रीजिंग आपके लिए एक सबसे अच्छा विकल्प साबित होगा। यदि आपके पास ओवरी है, तो आप निश्चित रूप से इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकती हैं। इसमें मैरिड, अनमैरिड जैसे किसी प्रकार की सोसाइटी स्टेटस की आवश्यकता नहीं होती।

2. क्या है एग फ्रीजिंग का सही समय?

एग फ्रीजिंग कब करवानी चाहिए यह सवाल सभी के मन में बना रहता है, एक्सपर्ट के अनुसार एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया आप जितनी जल्दी करवाती हैं, उतना हेल्दी है। क्योंकि 20 से 30 की उम्र के बीच महिलाओं का एग काउंट और फर्टिलिटी दोनों अधिक होता है। वहीं जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, एग्स की फर्टिलिटी भी कम होने लगती है।

यह भी पढ़ें : Premature Menopause : अर्ली मेनोपॉज से भी पहले शुरु हो सकता है प्रीमेच्योर मेनोपॉज, जानिए कब और क्यों होता है ऐसा

बहुत सी महिलाएं 35 और 40 में एग फ्रीजिंग का सोचती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि मेनोपॉज का समय नजदीक आ चुका है, परंतु यह एक फ्रीजिंग का सही समय नहीं है। एग फ्रीजिंग का सही समय 32 की उम्र के पहले का है। उसके बाद यह प्रक्रिया उतनी प्रभावशाली नहीं रह जाती।

3. क्या एग फ्रीजिंग सुरक्षित है?

डॉक्टर के अनुसार एग फ्रीजिंग पूरी तरह से सुरक्षित है। इस प्रक्रिया को oocyte cryopreservation भी कहते हैं। हर महीने हमारी ओवरी कई सारे एग्स प्रोड्यूस करती है, उनमें से एक एग रिलीज होता है, जो सबसे बड़ा और मजबूत होता है। ऐसे में एग फ्रीजिंग प्रक्रिया के अंदर आपको मेडिकल देखभाल के तहत मेडिसिन दी जाती हैं, जिससे कि आपके सभी एग्स मजबूत हो जाते हैं। फिर एक अन्य प्रक्रिया आईवीएफ के तहत सभी एग्स को बाहर निकाल कर लैब में फ्रीजिंग टेंपरेचर पर फ्रीज कर दिया जाता है। यह एग फर्टाइल रहते हैं, और जब आप कंसीव करने के लिए रेडी होती है तो इन्हें फर्टिलाइजेशन प्रक्रिया के तहत स्पर्म्स के साथ फर्टाइल करवाया जाता है।

egg ya sperm freezing sabse prachalit vikalp hai
एग फ्रीजिंग सबसे लोकप्रिय विकल्प है। चित्र : शटरस्टॉक

4. कितने समय के लिए एग्स को फ्रीज रख सकते हैं?

यदि मेडिकल टर्म से देखा जाए तो एग फ्रीजिंग प्रक्रिया के तहत अपने अंडों को लंबे समय तक फ्रिज रख सकती हैं। पर अलग-अलग देश में इसके अलग-अलग लॉ और रेगुलेशन हैं। ठीक उसी प्रकार भारत में एग फ्रीजिंग प्रक्रिया के 10 साल तक आप एग्स को फ्रीज रख सकती हैं, या इसके बीच में इन्हें फर्टिलाइज करवा सकती हैं।

5. क्या है एग फ्रीजिंग का बजट?

एग फ्रीजिंग का नाम सुनते ही सभी के मन में सुरक्षा की दृष्टि के बाद बजट आता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि यह बेहद कॉस्टली प्रक्रिया है और वे इसे अफोर्ड नहीं कर सकते। परंतु ऐसा नहीं है, यह कोई बहुत महंगी प्रक्रिया नहीं है। एक्सपर्ट के अनुसार एग फ्रीजिंग प्रक्रिया और स्ट्रेज के एक्सपेंस लगभग 1 लाख से 3 लाख रुपए के बीच में होता है। इसके अलावा इसका एनुअल स्टोरेज कॉस्ट बेहद कम होता है, पर हां, आपको हर साल एग फ़्रेजिंग पर खर्च करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : क्या सेक्स टाइमिंग बढ़ाकर ऑर्गेज्म तक पहुंचना आसान हो सकता है? जानिए सेक्स टाइमिंग के बारे में सब कुछ

  • 111
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख