कंसीव करने की कोशिश कर रहीं हैं, तो इन 5 एक्सरसाइज को जरूर करें अपने डेली रुटीन में शामिल

कंसीव करने की कोशिश करते समय एक्सरसाइज करें या नहीं, यह बहुत सामान्य सवाल है। इस सवाल का सही जवाब एक्सपर्ट से ही मिल सकता है। इसलिए यहां एक्सपर्ट बता रही हैं कि आपको कंसीव करने की कोशिश करते समय कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
Jaane birth defect ke khatre ko kam karne ke kuch prabhavi tips.
जानें मैटरनल मोर्टालिटी के खतरे को कैसे कम किया जा सकता है. चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 17 Dec 2023, 21:00 pm IST
  • 125
मेडिकली रिव्यूड

क्या मैं गर्भधारण करने या कंसीव करने की कोशिश (trying to conceive) करते समय एक्सरसाइज कर सकती हूं?” यह प्रेगनेंसी के लिए प्रयास करने वाली महिलाओं के मन में सामान्य सवाल रहता है। हमेशा सबसे पहले अपनी गायनी से इस विषय पर बातचीत कर लेनी चाहिए। गर्भधारण करने की कोशिश करते समय मध्यम तरह का व्यायाम आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है। यहां हम उन आसान एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप गर्भधारण करने की कोशिश (exercise when trying to conceive) के दौरान कर सकती हैं।

व्यायाम और कंसीव करने की क्षमता (Exercise and capacity of conceiving) 

इसके अलावा हेल्दी वेट और सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने से गर्भवती होने की संभावना भी बढ़ सकती है। व्यायाम और कंसीव करने की क्षमता एक-दूसरे से जुड़ी भी हो सकती है। एक्सरसाइज के कई लाभ हैं, जिनके बारे में जागरूक होना जरूरी है। गायनेकोलोजिस्ट बता सकती हैं कि कंसीव करने के प्रयास के दौरान कौन-कौन सी एक्सरसाइज (Safe Exercise while trying to conceive) सुरक्षित हो सकती है।

क्या गर्भधारण की कोशिश करते समय एक्सरसाइज से मिल सकते हैं लाभ? (Exercise Benefits while trying to conceive)

शरीर के लिए मीडियम इंटेंसिटी वाले एरोबिक एक्सरसाइज सबसे जरूरी हैं। नियमित एक्सरसाइज वजन प्रबंधन और मेंटल हेल्थ में मदद करता है। यह बीमारी को कम करता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है। रोजमर्रा की गतिविधियों को करने की क्षमता में सुधार करता है।लो से मीडियम इंटेंसिटी वाले एरोबिक एक्सरसाइज प्रेगनेंसी के लिए शरीर को सही शेप में लेन में मदद करते हैं। यह तनाव कम करने, सही वजन हासिल करने के साथ-साथ रिप्रोडकटिव क्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यदि शरीर पर बहुत सारी चर्बी जमा है, तभी हाई इंटेंसिटी वाले एक्सरसाइज करना चाहिए। लेकिन डॉक्टर की सलाह लेने के बाद।

यहां हैं कुछ एक्सरसाइज जिन्हें किया जा सकता है (Exercise while trying to conceive)

1 मध्यम या तेज गति से वाकिंग (Brisk walk while trying to conceive)

मध्यम या तेज गति से चलना शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। यह महिला को गर्भधारण करने के लिए भी तैयार करता है।

2 लॉन्ग वाकिंग (Long Walking while trying to conceive)

लंबी पैदल यात्रा मसल्स हेल्थ को मजबूत बनाता है। यह बॉन हेल्थ के लिए भी बढ़िया है। यदि आप कंसीव करने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं, तो लॉन्ग वाक जरूर करें।

conceive karne ki koshish karte samay walking kiya ja sakta hai.
यदि आप कंसीव करने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं, तो लॉन्ग वाक जरूर करें। चित्र :अडोबी स्टॉक

3 साइकिल चलाना (Cycling while trying to conceive)

साइकिल चलाने से महिलाओं के इम्प्लांटेशन पर कोई असर नहीं पड़ता है। लेकिन यह बहुत अधिक साइकिल चलाने वाले पुरुषों में प्रजनन क्षमता में कमी का कारण बन सकता है। ध्यान रहे कि बहुत तेज़ साइकिल नहीं चलाना चाहिए।

3 योग (Yoga while trying to conceive)

प्राणायाम और योग दोनों कंसीव करने में मदद कर सकते हैं। लेट कर पैरों को दीवार से टिका दें। लेते हुए पैरों को दीवार पर आगे बढ़ायें और फिर नीचे की ओर ले जायें। यह प्रभावी होता है। बिक्रम या हॉट योग से दूर रहना शायद सबसे अच्छा है।

4 एरोबिक डांस या हल्के वजन की पॉवर ट्रेनिंग (Aerobic Dance or Power Training while trying to conceive)

ये दोनों तरह के कार्य कंसीव करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा टेनिस, गोल्फ भी खेला जा सकता है। स्वीमिंग भी कंसीव करने में मदद कर सकती है।

कितने समय तक एक्सरसाइज की जा सकती है (How much exercise while trying to conceive)

प्रति सप्ताह 150 मिनट की मध्यम शारीरिक गतिविधि या प्रति सप्ताह पांच दिन 30 मिनट के वर्कआउट किये जा सकते हैं। 10 प्रति सप्ताह दो या अधिक दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।

wall exercise se karein body tone
प्रति सप्ताह 150 मिनट की मध्यम शारीरिक गतिविधि या प्रति सप्ताह पांच दिन 30 मिनट के वर्कआउट किये जा सकते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

ध्यान रखें (exercise while trying to conceive)

यदि आप नियमित रूप से कठोर शारीरिक व्यायाम करती हैं, तो यह दिक्कत पैदा कर सकता है। दिन में 60 मिनट से अधिक समय तक भारी व्यायाम करने से एनोव्यूलेशन का खतरा बढ़ सकता है। आईवीएफ उपचार शुरू करने पर भी अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार एक्सरसाइज करनी चाहिए। शारीरिक गतिविधि का आईवीएफ की सफलता पर नकारात्मक प्रभाव नहीं भी पड़ सकता है। कुछ शारीरिक गतिविधि तो फायदेमंद भी हो सकती है। कुछ मामलों में डॉक्टर द्वारा बताई गई योजना का पालन करना जरूरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें ;- कमर के निचले हिस्से और पेल्विक में दर्द हो सकता है ओवेरियन कैंसर का लक्षण, भूल कर भी न करें नजरअंदाज

  • 125
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख