पीरियड्स महीने में एक बार आता है, वहीं इस दौरान कुछ कपल सेक्स को अवॉइड करते हैं तो कुछ महिलाएं पीरियड्स सेक्स को एन्जॉय करती हैं। अब सवाल यह है कि क्या पीरियड्स में सेक्स करना सुरक्षित है? जी हां, पीरियड्स सेक्स पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि, इस दौरान सेक्स करते वक़्त आपको कुछ विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। वहीं पीरियड्स के दौरान कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं, जब हमें सेक्स को अवॉयड करने की सलाह दी जाती है। आज इन्ही सारी बातों को ध्यान में रखते हुए हेल्थ शॉट्स आपके लिए लेकर आया है पीरियड्स सेक्स से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी (tips for safe period sex)।
ऑब्सटेट्रिशियन और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पीरियड सेक्स को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। साथ ही उन्होंने हाइजीन मेंटेन करते हुए पीरियड्स सेक्स के कुछ प्रभावी टिप्स भी सुझाए हैं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
पीरियड्स सेक्स करने से पहले और करते वक़्त पार्टनर के साथ इस विषय पर उचित बातचित करना बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान अपने पार्टनर को बताएं की आप किस तरह सेक्स करने में कम्फर्टेबल हैं। पीरियड्स में महिलाएं कुछ सेक्स पोजीशन को अवॉयड करती हैं, साथ ही कुछ स्लो सेक्स की डिमांड करती हैं। यदि आपको भी ऐसा कुछ लगता है, तो इस विषय पर अपने पार्टनर से खुलकर चर्चा करें।
ज्यादातर लोग मानते हैं की पीरियड्स के दौरान महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती और इस वजह से वे बिना कंडोम के सेक्स की डिमांड करते हैं। परन्तु आपको बताएं की यह बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है। कई बार महिलाएं पीरियड्स में भी कंसीव कर लेती हैं। हालांकि, परेशानी यहीं तक सिमित नहीं है, बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करने से कई इंटिमेट और सेक्सुअल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पीरियड्स के दौरान भूलकर भी प्रोटेक्शन को स्किप न करें यह आपके इंटिमेट एरिया के लिए बेहद नुकसानदेह हो सकता है।
अक्सर हम पीरियड्स सेक्स को इसलिए भी अवॉयड करते हैं ताकि पीरियड ब्लड बेडशीट पर न लग जाए। वहीं यदि आप डार्क कलर के टॉवेल से बेडशीट को कवर कर भी लेती हैं फिर भी ब्लड के निचे आने की वजह से यह काफी इरिटेटिंग और अनहाइजीनिक हो सकता है।
ऐसे में शॉवर सेक्स करना अधिक एन्जॉयबल हो सकता है। इस दौरान आपको किसी प्रकार की चिंता नहीं रहती और आप फ्री होकर सेक्स को एन्जॉय कर सकती हैं। साथ ही यह अधिक हाइजीनिक भी होता है।
पीरियड्स के दौरान सेक्स कर रही हैं तो सबसे महत्वपूर्ण है की आप सेक्स के पहले अपने फेमिनिन प्रोडक्ट्स को रिमूव कर लें। पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाएं टैम्पोन तो कुछ पैड और मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करती हैं, ऐसे में फोरप्ले और इंटरकोर्स के पहले इन प्रोडक्ट्स को रिमूव करना बहुत जरुरी है। ऐसा न करना और इसे निकालना भूल जाना आपके लिए बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकता है।
यह भी पढ़ें : पीरियड से लेकर डिहाइड्रेशन तक, यहां हैं ब्लोटिंग या पेट फूलने के वे 6 कारण जिन्हें अभी तक आप इग्नोर कर रहीं थीं
पीरियड सेक्स कोई टैबू नहीं है यह पूरी तरह से सामान्य और सुरक्षित है। यदि आप पीरियड सेक्स करना चाहती हैं तो कुछ हाइजीन टिप्स को ध्यान में रखते हुए इसे एन्जॉय कर सकती हैं। पीरियड के दौरान हॉर्मोन्स में आने वाले उतार चढ़ाव के कारण आपको अधिक यौन उत्तेजना का अनुभव होता है, इस दौरान आपको सेक्स की अधिक लालसा होती है। इतना ही नहीं इस समय वेजाइना काफी चिकनी होती है मतलब की यह नेचुरल ल्युब्रिकेंट रिलीज कर रही होती है, जो आपकी सेक्स को अधिक स्मूद और एन्जॉयबल बनाते हैं।
यदि आपके पास कंडोम उपलब्ध नहीं है तो भूलकर भी पीरियड्स सेक्स न करें, क्युकी यह दोनों पार्टनर के लिए संक्रमण का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं यह एसटीआई के खतरे को भी बढ़ावा देता है।
इसके साथ ही यदि दोनों पार्टनर में से किसी एक को भी किसी प्रकार का योन संक्रमण है तो पीरियड सेक्स से पूरी तरह परहेज करें। ऐसा न करना आपके संक्रमण को गंभीर कर सकता है।
यदि आपको पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होता है तो इस स्थिति में यह सोचकर सेक्स न करें की आपको दर्द से राहत मिलेगी। इस स्थिति में आराम करना अधिक महत्वपूर्ण है। सेक्स करने से आपका दर्द कम होने की जगह बढ़ सकता है।
यदि आपने कुछ दिनों पहले ही आईयूडी लगवाई है, तो आपको पीरियड्स में सेक्स करने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें सेटल होने में कुछ वक़्त लग सकता है।
यह भी पढ़ें : पीरियड्स को जल्दी बुलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।