लॉग इन

क्या सेक्स के बाद पैर ऊपर करने से जल्दी प्रेगनेंट हो जाते हैं? जानिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की राय

सोच रहीं हैं कि जल्दी गर्भवती (how to conceive early) कैसे हो? क्या आप मानते हैं कि सेक्स के बाद पैर उठाने से प्रेगनेंसी की संभावना बढ़ जाती है? जानने के लिए पढ़िए।
यदि आप वास्तव में गर्भधारण करना चाहती हैं, तो ओवुलेशन के समय के आसपास सेक्स करने का प्रयास करें। चित्र : अडोबी स्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 24 Nov 2023, 08:39 am IST
ऐप खोलें

ऐसे कई कपल हैं जो गर्भधारण करना चाहते हैं। लेकिन अंत में दुखी होते हैं, क्योंकि वे कई प्रयासों के बाद भी ऐसा नहीं कर पाते हैं। इस मामले में किलो के भाव जानकारी इंटरनेट पर मौजूद है। पर हम वास्तव में नहीं जानते कि क्या सच है या क्या नहीं। उदाहरण के लिए, एक सामान्य प्रजनन भ्रांति है कि यदि कोई महिला गर्भवती होना चाहती है, तो उसे सेक्स के बाद अपने पैरों को ऊपर उठाकर रखना चाहिए (raising legs and pregnancy)। इससे गर्भधारण की संभावना को बढ़ाया जा सकता है। पर क्या इसमें कोई सच्चाई है? हमने इसे हैरान करने वाली जानकारी की सत्यता जानने के लिए एक एक्सपर्ट से संपर्क किया।

प्रेगनेंट होने के लिए सेक्स के बाद क्या करना चाहिए (pregnant hone ke liye sex ke baad kya karna chahiye)

डॉ ब्रुक वेंडरमोलेन, जिन्हें इंस्टाग्राम पर ओब्गिनमम के नाम से भी जाना जाता है, लिखते हैं, ” ‘तर्क’ यह है कि योनि में स्पर्म के निकलने के बाद अपने पैरों को ऊपर उठाने का मतलब है कि ग्रैविटी स्पर्म को ओवरी के माध्यम से अपना रास्ता बनाने में मदद करता है। यदि आप गर्भाशय ग्रीवा के माध्यम से यात्रा करने वाले स्पर्म की मात्रा बढ़ा सकते हैं, तो यह संभावना बढ़ जाएगी। यह शुक्राणु को अंडे से मिलाकर गर्भाधान की ओर ले जा सकता है।”

ओव्यूलेशन के समय सेक्स की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने से मदद मिल सकती है। चित्र:शटरस्टॉक

लेकिन क्या इस स्थिति और जल्दी प्रेगनेंट होने के बीच कोई संबंध है?

जब स्पर्म योनि के अंदर तेज गति से स्खलित होता है, तो यह आपके सर्वाइकल म्यूकस में समाप्त हो जाता है। वह कहती है कि स्पर्म में डिस्चार्ज होने के लिए पर्याप्त लुब्रिकेंट होता है। जो ग्रैविटी की परवाह किए बिना इसे आपके प्रजनन तंत्र तक की यात्रा करवा सकता है। इसके अलावा, कुछ स्पर्म दो मिनट के भीतर फैलोपियन ट्यूब में जा सकते हैं। इसलिए आपके पैरों को ऊपर उठाने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

वास्तव में कोई निर्णायक सबूत या शोध नहीं है जो आपके पैरों को ऊपर उठाने और तेजी से गर्भवती होने की कोशिश करने के बीच संबंध दिखाता है।

जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं ? (How to get pregnant early?) 

यदि आप वास्तव में गर्भधारण करना चाहती हैं, तो ओवुलेशन के समय के आसपास सेक्स करने का प्रयास करें। जो अनिवार्य रूप से मासिक धर्म शुरू होने से 12-14 दिन पहले होता है। 28-दिवसीय चक्र वाली महिलाओं के मामले में, इसका मतलब दिन 14 के आसपास होगा। साथ ही, ओव्यूलेशन के समय सेक्स की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने से मदद मिल सकती है।

ऐसा क्यों हैं? क्योंकि स्पर्म महिला प्रजनन पथ में 3-5 दिनों तक रह सकते हैं। इसलिए जब आप बार-बार संभोग करते हैं, तो आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि स्पर्म और अंडे को मिलने के अधिक अवसर हों।

डॉ ब्रुक वेंडरमोलेन की पोस्ट देखें!

यहां कुछ और सुझाव हैं जो प्रेगनेंट होने में आपकी मदद कर सकते हैं 

  1. अपने तनाव के स्तर को नियंत्रित करने का प्रयास करें चाहे वह ध्यान, व्यायाम या किसी अन्य चैनल की मदद से हो।
  2. शराब और सिगरेट से बचें, क्योंकि ये आपके गर्भधारण की संभावना को कम कर सकते हैं।
  3. सुनिश्चित करें कि प्रसव पूर्व विटामिन जिनमें फोलिक एसिड और विटामिन डी दोनों हों।
  4. हर समय हाइड्रेटेड रहें।
  5. पीरियड ट्रैकर के साथ ओव्यूलेशन ट्रैक करें।
  6. अपने फर्टिलिटी पीरियड के दौरान संभोग की आवृत्ति बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें: क्या आपकी वेजाइना हेल्दी है? अपने योनि स्वास्थ्य के लिए इन 3 चीजों की जांच करें

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख