सेक्सुअल ऐपेटाइट को शांत रखने के लिए मास्टरबेशन (masturbation) यानि हस्तमैथुन करना प्लेजर पाने की एक सामान्य प्रक्रिया है। कुछ लोग मास्टरबेशन को गलत समझते है और इसको लेकर कई ऐसी भ्रांतियां हैं, जो लोगों के लिए चिंता विषय बनी रहती हैं। इस प्रक्रिया को करने की कोई खास विधि नहीं हैं। इसे करना या न करना, हर व्यक्ति की पसंद और कम्फर्ट पर निर्भर करता है। मगर युवाओं में इसके बारे में बहुत सारे सवाल होते हैं, तो कुछ लोग मिथ्स के भी शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक सवाल है, कि क्या मास्टरबेट करना एक्ने का कारण बन सकता है (Does masturbation cause acne)? यह सच है या मिथ,आइए एक एक्सपर्ट से जानते हैं।
ये सेल्फ प्लेजर की वो प्रक्रिया है, जिसमें जननांगों को छूने से सुख की अनुभूति होती है। यौन अंगों को टच करके मिलने वाले इस चरम सुख को लेकर यूं तो कई प्रकार की भ्रातियां फैली हुई है। मगर नियंत्रित तौर पर मास्टरबेट करना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस बारे में बातचीत करते हुए सेक्सुएलिटी कोच डॉ पल्लवी बर्नवाल का कहना है कि सेक्सुअल प्लेजर मिलने से आपको आनंद की प्राप्ति होती है। दरअसल, मास्टरबेशन के समय बॉडी में डोपामाइन और एंडोर्फिन हार्मोन प्रोडयूस होने लगते हैं। डोपामिन वो न्यूरोट्रांसमीटर है जिससे शरीर में बढ़ रहे स्ट्रेस का स्तर घटने लगता है। इससे मूड स्विंग की समस्या भी हल होने लगती है।
सेक्सुएलिटी कोच पल्लवी बरनवाल बताती हैं कि कम उम्र में शरीर में आने वाले कई बदलाव या अनियमित खानपान मुहांसों का कारण बनने लगते हैं। वहीं मास्टरबेशन करने से चेहरे पर मुहांसों का होना एक मिथ है। मास्टरबेशन से न केवल नींद बेहतर आती है बल्कि ये एक प्रकार का मूड बूस्टर है। ये कहना कि मास्टरबेशन (masturbation) करना अनुचित या अनैतिक है, पूरी तरह से एक मिथ है। अगर सही तरीके और हाइजीन के साथ किया जाए तो यह किसी भी प्रकार से आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता।
मास्टरबेशन के लिए जाने से पहले अपने नाखूनों की स्वच्छता को बनाए रखें। लंबे नाखून किसी घाव का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अपने नाखूनों को काटकर रखें। कट के अलावा नाखूनों में जमा कीटाणु आपकी योनि की सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। नेल्स काटने से यौन संचारित रोग का खतरा भी टल जाता है।
यौन अंगों को छूने से पहले धूल और मिट्ठी से सने हाथों को धो लें। इससे योनि में किसी प्रकार के इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता है। किसी प्रकार के कीटाणु में वेजाइना में जाने से बच जाते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से आपकी वेजाइनल हेल्थ उचित बनी रहती है। साथ ही योनि में संकमण होने का जोखिम कम हो जाता है।
मास्टरबेशन के बाद यूरिन का प्रेशर बनना सामान्य है। मगर इसे अवॉइड करने की जगी पास करना न बेहद ज़रूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार मास्टरबेशन की प्रक्रिया के बाद यूरिन पास करने से वेजाइना में फिंगर या सेक्स टॉयज के जरिए प्रेवश कर चुके संक्रमण अपने आप बाहर आ जाते हैं। साथ ही वेजाइना को पानी से क्लीन भी करें। इसके अलावा किसी प्रकार की जलन और इचिंग की समस्या भी हल हो जाती है।
अगर आप मास्टरबेशन के समय सेक्स टॉयज का प्रयोग करना चाहती हैं, तो उन्हें पहले क्लीन कर लें। इससे वेजाइना में किसी प्रकार के इंफे्क्शन का खतरा कम हो जाता है। मास्टरबेशन के दौरान टॉयज का इस्तेमाल एक व्यक्तिगत पसंद है। किसी भी प्रकार के खतरे से बचने के लिए इनके प्रयोग के लिए अपनी गाइनेकोलॉजिस्ट से अवश्य संपर्क करें।
अकसर लड़कियां यह सवाल पूछती हैं। पल्लवी कहती हैं, “इस बात को जानना ज़रूरी है कि पीरियड्स के दौरान भी मास्टरबेट करने से किसी प्रकार की समस्या नहीं आती है। वेजाइना पर इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है।”
मास्टरबेट करने से पहले और बाद में हाथों को अवश्य धो लें। किसी भी प्रकार के संकमण से बचने के लिए इंटिमेट हाइजीन को बिल्कुल भी अवॉइड न करें।
पीरियड़स के दौरान अगर आप मेंस्ट्रूअल कप का प्रयोग कर रही हैं, तो मास्टरबेट करने से पहले उसे बाहर निकालना न भूलें। अन्यथा वेजाइना में संक्रमण पैदा होने लगता है और उसे बाहर निकालना भी मुश्किल होने लगता है।
मासिक धर्म के दौरान मसल्स में होने वाली ऐंठन से बचने के लिए ज्यादा ज़ोरद से मास्टरबेट करने से बचें। इससे पीरियड्स में होने वाली ऐंठन के बढ़ने का खतरा बना रहता है।
ये भी पढ़ें- पीरियड के दौरान अगर ज्यादा होते हैं क्रैम्प्स, तो इन 6 चीजों से पा सकती हैं राहत
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।