क्या कम उम्र में सेक्स करने वाली महिलाओं का बट साइज़ बढ़ जाता है? जानिए क्या है सच्चाई

जैसे पुरुषों की बड़ी हुई तोंद का सेक्स से कोई ताल्लुक नहीं है, उसी तरह महिलाओं के नितंबों का आकार बढ़ने के लिए सेक्स का इंतजार नहीं करता।
butt size
बट किक करने पर ऐसा लगे कि आप एक स्थान पर जॉगिंग कर रही हैं चित्र : शटर स्टॉक चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 29 Sep 2022, 22:00 pm IST
  • 111

यौन शिक्षा की कमी की वजह से इस विषय को लेकर कई सारी भ्रांतियां पैदा हो चुकी हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि ‘क्या कम उम्र में या ज्यादा सेक्स करने वाली महिलाओं के कूल्हों का आकार बड़ा हो जाता है? यह उतना ही सच है जितना “पैसे वाले पुरुषों की तोंद बड़ी और बाल कम होते जाते हैं!” अगर आप भी इस तरह की बातों पर विश्वास करने लगी हैं, तो आपको अपनी समझ का दायरा और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है। आइए जानते हैं सेक्स से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथ्स (Myths about sex) की सच्चाई।

हम में से अधिकांश के लिए, सेक्स के बारे में हमारी प्राथमिक समझ या तो फिल्म के सीन देखकर विकसित होती है या कुछ स्कूल में बेसिक शिक्षा के माध्यम से। बाकी हम पूरी लाइफ सिर्फ सुनी – सुनाई बातों पर ही विश्वास करते रहते हैं। नतीजतन, सेक्स के बारे में हमारी समझ खिचडृी की तरह है। आधी सफेद, आधी काली।

सेक्स के बारे में बात करते समय हमेशा पुरुषों की खुशी को ध्यान में रखा गया है। जबकि महिलाओं को अलग नजरिए से देखा जाता है। इसलिए, सेक्स के बारे में सुनी – सुनाई बातें मन में घर करने लगती हैं जैसे “क्या सेक्स करने से महिलाओं का बट साइज़ बढ़ जाता है?”

इस बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम पर सेक्सुअल हेल्थ एडुकेटर और द आर्ट्स ऑफ सेडक्शन” की लेखक सीमा आनंद नें लोगों के कई तरह के प्रश्नों के जवाब दिये। जिनमें से एक सवाल था कि क्या सेक्स करने के बाद महिलाओं का बट साइज़ बढ़ जाता है?

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने इस मिथ को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने अपनी इंस्टा पोस्ट में इस बारे में बात करते हुए लिखा –

“सेक्स करने, या इंटीमेट होने से, आपके बम्स का साइज़ नहीं बढ़ सकता है। जांघें, पेट या शरीर के किसी अन्य हिस्से का भी। न ही इसकी वजह से आप अपने पैरों को चौड़ा करके चलती हैं!

सेक्स और बट के आकार पर सीमा आनंद की इंस्टाग्राम पोस्ट यहां देखें!

तो सेक्स आपके शरीर को कैसे बदलता है?

सेक्स और बट के आकार के बीच कोई संबंध नहीं है। सेक्स से केवल खुशी या नाराजगी की भावना पैदा हो सकती है। इसका साइज़ से कोई लेना देना नहीं है।

सीमा आनंद बताती हैं – “खुशी एक भावना है। अगर अनुभव अच्छा है, तो सेक्स आपको अच्छा महसूस कराता है। यदि यह खराब है, तो आपको शर्म आ सकती है। मगर, यह आपके साइज़ को नहीं बदलता है।

वे आगे अपने कैप्शन में लिखती हैं कि – ”जब-जब समाज ने स्वतंत्रता के लिए किसी महिला के प्रयासों को नियंत्रित करना चाहा है, उन्होंने उसे यह कहकर रोका है कि इससे उसकी सुंदरता किसी न किसी तरह से कम हो जाएगी। और दुर्भाग्य से, यह हर बार काम कर जाता है।”

सेक्स के दौरान महिलाओं की खुशी हमेशा से कहीं पीछे छूट जाती है। हर बार जब एक महिला अपनी स्वतंत्रता के लिए खड़े होने का साहस जुटाती है, ब्यूटी स्टैंडर्ड और अवास्तविक अपेक्षाओं ने उससे ये स्वतंत्रता वापस ले ली है। मगर सीमा आनंद – ” सभी महिलाओं से इस तरह के मिथ के आगे न झुकने और सेक्स का आनंद लेने का आग्रह करती हैं।

sex ke baad butt size
क्या सेक्स के बाद बट साइज़ बढ़ जाता है। चित्र ; शटरस्टॉक

सेक्स प्लेजर और सेफ्टी को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए

एक महिला का अपने शरीर पर पूरा अधिकार होता है, और सीमा आनंद हर महिला से आग्रह करती है कि वह खुद इसे कंट्रोल करें, खासकर जब सुरक्षित यौन संबंध की बात हो।

“यदि आप इंटीमेट होने जा रही हैं- तो समझदार बनें, सुरक्षित रहें, प्रोटेक्शन का उपयोग करें, अपमानजनक या जबरदस्ती वाले व्यवहार से सावधान रहें, और केवल तभी सेक्स करें जब आप वास्तव में चाहती हों”।

रूढ़िबद्ध सौंदर्य मानकों के डर से अपने आप को कभी भी सेक्स के आनंद से न रोकें। कुछ भी हो, अच्छा सेक्स ‘लव हार्मोन’ ऑक्सीटोसिन रिलीज के कई फायदे हैं। यह आपको अच्छी नींद लेने और तनाव को दूर रखने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें : फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स हैं, तो जान लें इसे बेहतर बनाए रखने वाली ये 5 जरूरी बातें

  • 111
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख