लॉग इन

7 दिनों तक भी जारी है पीरियड्स में ब्लीडिंग, तो एक्सपर्ट से जानिए ये नॉर्मल है या नहीं!

पीरियड्स में बहुत ज्यादा दिनों तक या बहुत ज्यादा मात्रा में ब्लीडिंग होना आपको चिंता में डाल सकता है। अगर आपके पीरियड्स भी सप्ताह भर चलते रहते हैं, तो ये लेख आप ही के लिए है।
क्या आपके पीरियड में भी होता है कूल्हों में दर्द? क्या ये नॉर्मल है? चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

जब आपने पीरियड के बारे में पहली बार सुना होगा, तो आपको यही बताया गया होगा कि पीरियड (Periods) महीने में एक बार आते हैं और 3 से 5 दिन तक चलते हैं। मगर धीरे – धीरे आपको पता चलता है कि हमेशा ऐसा ही हो ये ज़रूरी नहीं है। कभी – कभी पीरियड सिर्फ 3 दिन के लिए आते हैं, तो कभी 5 दिन के लिए। कभी – कभी ये महीने में दो बार भी आ जाते हैं।

हर महिला को अपनी प्रजनन आयु में इस तरह की स्थिति का सामना कई बार करना पड़ता है। और ये बिल्कुल नॉर्मल हैं। कुछ महिलाओं को अपनी प्यूबर्टी की शुरुआत से लेकर बड़ी उम्र तक सप्ताह भर पीरियड्स होते हैं। कई बार ऐसा लगता है कि ज्यादा ब्लीडिंग कहीं कमजोरी का कारण न बन जाए। तो आइए जानते हैं 7 दिनों तक चलने वाले पीरियड्स के बारे में (Period for 7 days)।

जानिए क्या है एक नॉर्मल पीरियड साइकल?

क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार आपकी पीरियड साइकल (Period Cycle) आपके मासिक धर्म के पहले दिन से लेकर आपके अगले पीरियड के पहले दिन तक मानी जाती है। औसत पीरियड साइकल लगभग 25-30 दिनों का होता है। मगर यह 21 से 35 दिनों से अधिक लंबा हो सकता है। यह हर महिला में भिन्न होता है। आपके चक्र में दिनों की संख्या भी हर महीने अलग-अलग हो सकती है। साथ ही, 2 से 7 दिनों तक पीरियड चलना नॉर्मल है।

तो चलिये आपकी एक शंका का समाधान हुआ कि 7 दिन तक पीरियड चलना भी नॉर्मल है। इसमें आप अकेली नहीं हैं! मगर अब यह जानना ज़रूरी है कि कब ये 7 दिन तक चलने वाले पीरियड नॉर्मल नहीं हैं।

मदरहुड अस्पताल, इंदिरानगर, बेंगलुरु, सलाहकार – प्रसूति रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ आशा हिरेमथ का कहना है कि ”हर महिला का मासिक धर्म चक्र अलग होता है। 4 से 8 दिनों तक पीरियड नॉर्मल माना जाता है।” यदि आपके पीरियड कभी – कभी लंबे समय तक रहते हैं तो घबराएं नहीं।

एक्सपर्ट से जानिए कब नॉर्मल नहीं है 7 दिनों तक पीरियड चलना

यदि आपको ज़्यादा हैवी पीरियड होते हैं

7 दिन तक पीरियड चलना नॉर्मल है, लेकिन सिर्फ तब जब आपका पीरियड फ्लो नॉर्मल हो। मतलब पीरियड जब शुरू हों तो पहला – दूसरा दिन हैवी, बाकी दिनों में ये धीरे – धीरे होने लगे। ये है 7 दिनों तक चलने वाला नॉर्मल पीरियड।

पीरियड्स का ज्यादा फ्लो चिंता का कारण बन सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

मगर यदि आपको 7 दिनों तक 24 घंटे लगातार हैवी फ्लो (Heavy Flow) होता है, और आपको हर 2 – 3 घंटे में पैड बदलना पड़ता है, तो यह नॉर्मल नहीं है। इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।

अगर आपकी पीरियड साइकल में चेंज आया हो

क्या आपको हमेशा से पीरियड 3 दिनों तक तक चले हैं। मगर हाल ही में आपके पीरियड 7 दिनों तक जलने लगे हैं और महिना खत्म होने से पहले ही आ जाते हैं। तो यह भी एक चिंता का विषय हो सकता है।

पीरियड साइकल में परिवर्तन और 7 दिनों तक चलने वाले हैवी पीरियड किसी अंदरूनी समस्या (Internal Problem) का संकेत से सकते हैं। इसलिए अपने डॉक्टर से बात करना ज़रूरी है।

दर्द और अन्य लक्षण

यदि आपके पीरियड हमेशा 7 दिन के लिए आते हैं लेकिन आपको बहुत दर्द होता है। इतना कि आप पूरे दिन कोई काम नहीं कर पाती हैं, तब भी आपको डॉक्टर से मिल लेना चाहिए। क्योंकि हमें ये पता होना चाहिए कि हमेशा पीरियड पेन होना नॉर्मल नहीं है।

यह भी पढ़ें : प्यार के ये 5 हेल्थ बेनिफिट्स आपके लिए बन सकते हैं रोमांस को सेलिब्रेट करने की वजह

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख