लॉग इन

क्या आपके भी कूल्हों में अचानक कभी – कभी दर्द हो जाता है? तो जानिए क्या हो सकती है इसकी वजह

अक्सर उठते या बैठते समय आपके कूल्हों में कभी अचानक से दर्द हुआ है? ऐसा दर्द अक्सर पीरियड्स या स्ट्रेस के दौरान हो सकता है। जनिया प्रोक्टैल्जिया फूगैक्स नमक इस स्थिति के बारे में।
प्रोक्टैल्जिया फूगैक्स: जानिए इस बट पेन कंडिशन के बारे में सबकुछ। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

क्या आपके कूल्हों में कभी अजीब सा दर्द हुआ है? लेटते, बैठते या उठते समय अक्सर यह दर्द महसूस होता है, खासकर तब जब आप पीरियड्स में हों। यह दर्द कूल्हों में होता है थोड़ा नीचे की तरफ, बिल्कुल एक पीरियड क्रैम्प (Period Cramps) की तरह। यदि यह दर्द आपको भी महसूस होता है तो आप अकेली नहीं हैं। ऐसा होना बहुत नॉर्मल है और किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है।

तो यदि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो घबराने की कोई जरूरात नहीं है। ज़रूरी नहीं है कि ये कोई बड़ी समस्या के कारण हो। दर्द जीवन का हिस्सा है। सिरदर्द, घुटनों में अकड़न और अचानक पीठ दर्द आपको असहज महसूस करा सकता है। ठीक इसी तरह आपके नितंबों में दर्द हो सकता है – जिसे हम प्रोक्टैल्जिया फूगैक्स (Proctalgia fugax) कहते हैं?

जानिए क्या होता है प्रोक्टैल्जिया फूगैक्स

प्रोक्टैल्जिया फूगैक्स (Proctalgia fugax) आपके नितंबों और मलाशय के आसपास दर्द या ऐंठन महसूस होता है। मलाशय गुदा में समाप्त होने वाली बड़ी आंत का अंतिम भाग है, जो शरीर से ठोस वेस्ट को निकालता है। ‌ यह दर्द आपके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों, या मलाशय की मांसपेशियों में ऐंठन का परिणाम है। प्रोक्टैल्जिया फुगैक्स कभी भी किसी को भी हो सकता है।

इस समस्या के बारे में और भी विस्तार से बता रही हैं डॉ. तनाया नरेंद्र यानी Dr. Cuterus. यहां देखें उनका वीडियो

इसे प्रोक्टैल्जिया फूगैक्स क्यों कहा जाता है?

प्रोक्टैल्जिया फूगैक्स (Proctalgia fugax) इस शब्द का मतलब होता है ‘Shy Butt Pain’ और इस समस्या में आपके बट के निचले हिस्से में रह – रह कर दर्द होता है। ये दर्द लगातार नहीं होता है इसलिए इसे शाय बट पेन यानी प्रोक्टैल्जिया फूगैक्स कहा जाता है।

एनसीबीआई के अनुसार सामान्य आबादी में प्रोक्टैल्जिया फुगैक्स की व्यापकता 8% -18% तक हो सकती है। इसे अक्सर आगे परामर्श की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि लक्षण आते – जाते रहते हैं। यह स्थिति महिलाओं में अधिक आम है और 30 से 60 वर्ष की आयु के रोगियों को प्रभावित करती है।

आखिर क्यों होता है ये दर्द

मेयो क्लीनिक के अनुसार प्रोक्टैल्जिया फुगैक्स के हर महिला में अलग कारण हो सकते हैं, जानिए इसके कुछ आम कारण

क्या आपके पीरियड में भी होता है कूल्हों में दर्द? क्या ये नॉर्मल है? चित्र : शटरस्टॉक

पीरियड स्ट्रेस

डॉ. क्यूटरस बताती हैं कि ”यह दर्द अक्सर पीरियड्स में या स्ट्रेस के कारण होता है। जब भी अंदर से बट पर दबाव पड़ता है तो इस प्रकार का दर्द आपको हो सकता है। मगर यह बिल्कुल नॉर्मल है इसमें कोई चिंता की बात नहीं है।”

अन्य कारण

प्रोक्टैल्जिया फुगैक्स न सिर्फ स्ट्रेस के कारण बल्कि, कुछ सेक्सुयल एक्टिविटी, कब्ज, पेट का सही से न साफ होना, बवासीर, और पीरियड्स के कारण भो हो सकता है। ऐसी कोई भी समस्या आने पर आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकती हैं।

जानिए क्या हो सकते हैं प्रोक्टैल्जिया फुगैक्स को ठीक करने के घरेलू उपचार

पीरियड्स के दौरान कूल्हों में यह दर्द हो तो आप हीटिंग पैड का सहारा ले सकती हैं। इससे आपको पीरियड क्रेंप्स को कम करने में राहत तो मिलेगी ही, साथ ही बट पेन भी कम हो जाएगा। इसके अलावा, आप गरम पानी से नहा भी सकती हैं, ताकि आपके शरीर की सारी अकड़न निकल जाए।

यह भी पढ़ें : क्या पीरियड्स के दौरान करना चाहिए इंटीमेट वॉश का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानते हैं ऐसे ही 4 सवालों के जवाब

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख