scorecardresearch

अलग-अलग होते हैं पीरियड क्रैम्प्स और पूप क्रैम्प्स, इन 5 लक्षणों से कर सकती हैं अंतर

पीरियड क्रैम्प पेट दर्द से जुड़े हुए हैं। फिर भी अपच या गैस के कारण भी पेट में दर्द हो सकता है। कभी-कभी लड़कियां कन्फ्यूज हो जाती हैं, कि पेट में उठ रहे मरोड़ पीरियड्स की दस्तक हैं या ये कुछ और है?
Published On: 9 Nov 2022, 10:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
period cramp ke kya kaaran hote hain
हार्मोन अनियंत्रित होने से परेशानी बढ़ जाती है। चित्र : शटरस्टॉक

हम कुछ खराब खा लेते हैं, तो हमारे पेट में दर्द होने लगता है। किसी भी रूप में गट हेल्थ खराब होने पर पेट में दर्द होने लगता है। वहीं दूसरी ओर मेनस्ट्रुअल पीरियड के दौरान या उसके पहले भी पेट में दर्द होता है, जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में पीरियड क्रैम्प कहते हैं। कभी-कभी दोनों तरह के दर्द के बीच अंतर कर पाना मुश्किल लगता है। फिर भी कुछ टिप्स हैं, जिनके आधार पर पीरियड क्रैम्प और पूप क्रैम्प या सामान्य पेट दर्द के बीच अंतर (difference between period cramp and poop cramps) को पहचाना जा सकता है।

पीरियड्स में भी होती है गट हेल्थ प्रभावित ( menstrual period affects gut health)

मेन्स्त्रुअल पीरियड के समय गट हेल्थ का प्रभावित होना आम है। इस समय हॉर्मोन में बहुत अधिक बदलाव आते हैं। हार्मोन में असंतुलन से माइक्रोबायोम भी असंतुलित हो जाता है। शरीर में बहुत अधिक एस्ट्रोजन होने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण ब्लोटिंग, क्रैम्प, लूज मोशन, हेवी फ्लो, मूड स्विंग भी हो सकते हैं।

यहां हैं वे 5 टिप्स जिनके आधार पर पीरियड क्रैम्प और सामान्य पेट दर्द में अंतर को पहचाना जा सकता है

1 पीरियड क्रैम्प में एक स्थान पर होता है दर्द (Pain during periods)

कभी-कभी बहुत अधिक रेशेदार भोजन खाने या जल्दी-जल्दी भोजन खाने से बहुत अधिक हवा भी भोजन के साथ आंत के अंदर चली जाती है। इनके अलावा अतिरिक्त गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि दाल आदि खा लेने से भी गैस बनती है। ये गैस आंतों में आगे बढ़ने पर तेज दर्द का एहसास करा सकती है। इस तरह का पेट दर्द एक ही स्थान पर नहीं होता, बल्कि पेट के विभिन्न क्षेत्रों में हो सकता है। आपको पेट में गांठ या सनसनी जैसा महसूस होगा। जबकि पीरियड क्रैम्प में एक ही स्थान पर लगातार दर्द होता है। आपको जकड़न जैसी महसूस होती है।

2 सामान्य पेट दर्द में एनस के पास दर्द (pain near anus in general stomach pain)

कभी-कभी कब्ज के कारण बोवेल मूवमेंट सही से नहीं हो पाता है।

back pain mein ye foods n khaen

सामंन्य पेट दर्द में एनस के पास दर्द होता है। चित्र : शटरस्टॉक इससे मल त्याग अनियमित हो जाता है। गैस आराम से पास नहीं पाती है, तो एनस के पास दर्द महसूस होने लगता है। यह स्थिति आमतौर पर कुछ घंटों में ठीक हो जाती है। एपेंडिसाइटिस या गॉल ब्लेडर की पथरी के कारण अत्यधिक तीव्र और असहनीय दर्द हो सकता है। जबकि पीरियड के दौरान क्रैम्प से जो दर्द होता है, वह पीठ के निचले हिस्से में अधिक होता है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

3 सामान्य से अधिक होता है पीरियड्स में दर्द (more pain and ache in period cramp)

पीरियड के दौरान होने वाला दर्द सामान्य दर्द से अधिक हो सकते हैं। पूरी अवधि के दौरान ऐंठन महसूस होता रहता है। गैस या भोजन नहीं पचने या कब्ज होने पर जो दर्द होता है, वह आमतौर पर तेजी से आता है और एक बार जब शौच कर लिया जाता है, तो राहत मिल जाती है।

4 पीठ के निचले हिस्से और जांघों में दर्द (back pain and thigh pain in period cramp)

जब आपको पीरियड क्रैम्प्स के कारण दर्द महसूस होता है, तो लगता है कि किसी ने तेज और धारदार हथियार घोंप दिए हैं। ये लगातार या कम-ज्यादा हो सकते हैं। दर्द पीठ के निचले हिस्से से होता हुआ ऊपरी पैरों और जांघों तक पहुंच सकता है।

back pain
पीरियड क्रैम्प से कमर दर्द की भी समस्या हो जाती है। चित्र : शटरस्टॉक

5 पेट दर्द पीरियड क्रैम्प से जुड़ा हो सकता है (period cramp and stomach pain are interconnected)

यह संभव है कि पीरियड क्रैम्प और पेट में दर्द दोनों एक साथ हो सकते हैं। मासिक धर्म के दौरान हो रहे हार्मोन लेवल में बदलाव यूटरस लाईनिंग को बाहर निकालने के लिए होते हैं। साथ ही साथ प्रोजेस्टेरोन लेवल में गिरावट के कारण गैसीय महसूस होता है और पाचन अंग के प्रभावित होने के कारण कब्ज या लूज मोशन भी हो जाता है। इससे भी दर्द होता है।

यह भी पढ़ें :- लगातार बढ़ रहा है वायु प्रदूषण, सेहत के लिए आपकी कल्पना से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है यह 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख