हमारे समाज में हस्तमैथुन (masturbation) वर्जित है, खासकर महिलाओं के लिए। इस तरह की सेक्सुअल एक्टिविटी को ऐसी नीची दृष्टि से देखा जाता है, जैसे कि स्वयं को प्रसन्न करना अपराध हो। आइए इस बारे में कुछ तथ्य जानें, जो बताते हैं कि हस्तमैथुन एक सामान्य शारीरिक क्रिया है। बिल्कुल वैसे ही जैसे सांस लेना स्वाभाविक है। साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
फिर भी, मास्टरबेशन को बहुत कलंकित किया गया है। यहां तक कि इससे जुड़ी बहुत सारी रूढ़ियां और भ्रांतियां भी हैं।
तथ्य: स्थिति असल में इसके बिल्कुल विपरीत है। यह तनाव से राहत, बेहतर यौन संतुष्टि, भावनात्मक स्वास्थ्य में वृद्धि और मेनोपॉज़ के लक्षणों को कम करने में योगदान करता है। वास्तव में, यह वृद्ध महिलाओं के लिए भी यौन रूप से लाभदायक हो सकता हैं। इसमें योनि का सूखापन और सेक्स के दौरान दर्द को कम करना शामिल है।
तथ्य: झूठ! एक दिन में कितनी बार हस्तमैथुन किया जा सकता है, इसके लिए कोई सख्त नियम नहीं है। जब तक आप अपने आप को चोट नहीं पहुंचा रहे हैं, अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं या अपने सेक्स लाइफ से बचने के लिए इसे नहीं कर रहें हैं, तब तक आप मास्टरबेशन को इन्जॉय कर सकते हैं।
तथ्य: कोई भी व्यक्ति हस्तमैथुन कर सकता है, चाहे उनके रिश्ते की स्थिति कुछ भी हो। जब आप किसी और के साथ जुड़े होते हैं, तब भी हस्तमैथुन करने में कुछ भी गलत नहीं है। कुछ साथी ऐसे होते हैं जो अपने साथी के हस्तमैथुन करने पर ‘धोखा’ महसूस करते हैं, या उन्हें लगता है कि वे बिस्तर पर पर्याप्त रूप से अच्छे नहीं हैं। इसलिए आपको इसका सहारा लेना पड़ रहा हैं।
लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक व्यक्ति की यौन इच्छा के विभिन्न स्तर होते हैं, और वे सभी स्वस्थ होते हैं। वास्तव में, कुछ लोग पार्टनर के साथ होते हुए भी हस्तमैथुन करने का भी आनंद लेते हैं। आप हमेशा एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं और देख सकते हैं कि यह आपके रिश्ते के लिए कैसे काम करता हैं!
तथ्य: यह बिल्कुल सही तरीका है! जामा पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन में 14 से 17 वर्ष के बीच के 800 से अधिक किशोर शामिल थे। उन्होंने पाया कि 74 प्रतिशत लड़के और 48 प्रतिशत से अधिक लड़कियां हस्तमैथुन करते हैं। अतः वास्तव में इसमें कुछ भी अस्वस्थ नहीं है!
तथ्य: पहले यह माना जाता था कि सेक्स केवल बच्चों को पैदा करने के लिए होता है। बेशक, हस्तमैथुन उसके लिए नहीं है, इसलिए इसे गलत माना जाता हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना था कि हस्तमैथुन से टीबी, हथेलियों पर बाल आना और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है। मगर विज्ञान इन सभी तर्कों को गलत मानता है।
तो लेडीज, इन भ्रांतियों से दूर रहें और अपनी सेक्स लाइफ को इन्जॉय करें!
यह भी पढ़ें: निपल्स के बारे में सब कुछ जानना चाहती हैं? तो इस लेख को ज़रूर पढ़ें!
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।