scorecardresearch

रुजुता दिवेकर ने बताए वे तीन ट्रेडिशनल सुपरफूड, जो हॉट फ्लशेज से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं

हम न मेनाेपॉज को रोक सकते हैं और न ही हॉट फ्लैश को। पर इन्हें मैनेज किया जा सकता है। रुजुता दिवेकर इसी बारे में बता रहीं हैं।
Published On: 9 Mar 2022, 10:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
hot flushes ke liye Superfood
बहुत गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से आपको पसीना आ सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

हॉट फ्लशेज और नाइट स्वेट ये दोनों ही मोनोपॉज के फैक्ट हैं। यह दोनों ही मोनोपॉज के काफी असहज लक्षणों में से एक हैं और महिलाओं को इनका सामना करना पड़ता है। 

नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसायटी (NAMS) के अनुसार,”यह असहज लक्षण पेरिमेनोपॉज़ में करीब तीन चौथाई महिलाओं को प्रभावित करते हैं। एक बार जब महिलाएं मोनोपॉज तक पहुंच जाती हैं, तो उन्हें 6 से 5 महीने तक हॉट फ्लश का सामना करना पर जाता है। कुछ महिलाएं 10 साल से ज्यादा समय तक इसको झेल सकती हैं।”

लेकिन क्या इनका कोई अचूक उपाय नहीं है? बिलकुल हैं! हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवाकर ने वीडियो के माध्यम से इंस्टाग्राम पर ऐसे तीन सुपरफूड्स के बारे में बताया, जिनकी सहायता से आप इस समस्या को आसानी से मात दे सकती हैं। लेकिन उससे पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर हॉट फ्लैश है क्या? पढ़ती रहिए।

समझिए क्या है हॉट फ्लैश?

hot flashesh se raahat dilaenge ye drinks
आपके हॉट फ्लैश से राहत देंगे ये फ़ूड। चित्र : शटरस्टॉक

हॉट फ्लैश एक प्रकार की तीव्र गर्मी की भावना है, जो बाहरी स्रोतों के कारण नहीं होती। यह अचानक प्रकट होती है और पूरे शरीर को गर्म कर देती है। इसमें अचानक पसीना आना सबसे आम लक्षण है। हॉट फ्लैश होने से पहले आप कुछ चीजों का अनुभव कर सकती हैं। जिसमें उंगलियों में झुनझुनी महसूस होना, सामान्य से अधिक दिल की धड़कनें तेज हो जाना, त्वचा गर्व महसूस होना, चेहरा लाल हो जाना, रात में पसीना आना आदि। 

कितने लंबे होते हैं हॉट फ्लैश ?

हॉट फ्लैश के क्या कारण होते हैं इसके बारे में अभी कोई भी अध्ययन खुलकर नहीं आ पाया है। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर महिला को मोनोपॉज के दौरान इस समस्या से गुजरना पड़े। कुछ महिलाओं को इसका अनुभव नहीं होता।, कुछ को काफी समय के लिए होता है, तो वहीं कुछ को 10 साल से भी अधिक तक हो सकता है। औसतन, महिलाओं को लगभग 7 वर्षों तक हॉट फ्लैश या रात को पसीना आता है।

यहां देखे रुजुता दिवाकर की इंस्टाग्राम पोस्ट 

 

View this post on Instagram

 

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

यहां हैं वे 3 सुपर फूड हैं जो आपको इस समस्या में आराम दिला सकते हैं 

1 नारियल की बर्फी 

रुजुता बताती है की नारियल की बर्फी आपको हॉट फ्लैश में राहत दे सकती है। आपको इसका सेवन खाने के बाद दिन में 2 से 3 बजे के करीब करना चाहिए। वे कहती हैं कि नारियल में ऐसे फैटी एसिड होते हैं, जो आपको इससे लड़ने के लिए स्टैमिना प्रदान करते हैं। हॉट फ्लैश में सबसे ज्यादा स्टैमिना की कमी होती है। जिससे निपटने में नारियल की बर्फी आपकी मदद करेगी।

coconut ki barfi
नारियल से बनी बर्फी खाएं। चित्र: शटरस्टॉक

2 केले के चिप्स

रुजुता बताती है कि बनाना चिप्स हम खाना भूल चुके हैं, लेकिन यह भी हमें हॉट फ्लश को डील करने में काफी मददगार हो सकता है। यह उनके पसंदीदा चिप्स में से एक है। बनाना चिप्स बहुत सारे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जिनकी आपके शरीर को बहुत आवश्यकता होती है। वे कहती हैं कि बनाना चिप्स में बी6 होता है। यह एक ऐसा विटामिन है जो आपके दिमाग को शांत रखने में आपकी मदद करता है।

3 लोकल वेजीटेबल रिज गार्ड और तिल की चटनी

रुजुता एक और सुपर फूड का जिक्र करती हैं जो आपको हॉट फ्लैश से जीतने में मदद कर सकता है। वह कहती हैं कि यह एक लोकल वेजिटेबल है। और तिल के साथ इस की चटनी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस सब्जी को अंग्रेजी में रिज गार्ड के नाम से जानते हैं। यह आहार फाइबर, पानी की मात्रा, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन बी 6 जैसे आवश्यक घटकों की एक विस्तृत श्रृंखला में समृद्ध हैं।

यह भी पढ़े : पीरियड्स में उड़ जाती है रातों की नींद? तो यहां जानिए बेहतर नींद पाने का तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अक्षांश कुलश्रेष्ठ
अक्षांश कुलश्रेष्ठ

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में

अगला लेख