scorecardresearch

कंडोम या बर्थ कंट्रोल पिल: आपके यौन जीवन और सुरक्षा के लिए क्या है बेहतर?

सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन का ख्याल रखना एक स्वस्थ उपाय है। जब सेक्स ड्राइव पर उनके प्रभाव की बात आती है, तो विकल्पों की भीड़ में से चुनना कठिन हो सकता है।
Published On: 12 Oct 2021, 09:30 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Surakshit sex ke liye inka upyog kare
सुरक्षित सेक्स के लिए इनका उपयोग करें। चित्र: शटरस्टॉक

सुरक्षित यौन संबंध महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। गर्भनिरोधक विकल्पों के इस निरंतर बढ़ते ब्रह्मांड में, कंडोम और बर्थ कंट्रोल पिल्स सबसे पसंदीदा विकल्प हैं। ऐसे में, सही चुनाव करना न केवल सुरक्षा पहलू पर, बल्कि सेक्स ड्राइव पर होने वाले प्रभाव को भी ध्यान में रख कर भी करना चाहिए।

वास्तव में, बीएमसी हेल्थ सर्विसेज रिसर्च जर्नल द्वारा प्रकाशित शोध में उल्लेख किया गया है कि विभिन्न उपलब्ध  तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर गर्भनिरोध की महिलाओं की पसंद में सुधार किया जा सकता है। जानकारी तक पहुंच उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करेगी। जो बदले में, उनके यौन स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करेगी।

Vibhin vikalpo mein confuse na ho
विभिन्न विकल्पों में कन्फ्यूज़ ना हो। चित्र: शटरस्टॉक

जब गर्भनिरोधक की बात आती है, तो आप देखेंगे कि कंडोम और गोलियां दो सबसे अधिक लोकप्रिय तरीके हैं। दोनों के अपने-अपने गुण और दोष हैं, लेकिन साथ ही, हमें इस बात से अवगत होना चाहिए कि वे लंबे समय में हमारे यौन जीवन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।

क्या कंडोम सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है?

कंडोम को व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा हैं। हालांकि इससे जुड़े कुछ मिथ भी हैं। उदाहरण के लिए, कुछ जोड़े ऐसा मानते हैं कि कंडोम के इस्तेमाल से पुरुष की कामेच्छा कम हो जाती है। नपुंसकता हो जाती है या यौन सुख कम हो जाता है या बाधित हो जाता है। तथ्य यह है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कंडोम का उपयोग नपुंसकता का कारण बनता है या कामेच्छा को प्रभावित करता है।

क्या कंडोम गर्भनिरोधक गोलियों से बेहतर है?

यदि आप लंबे समय तक उपयोग को देखें, तो कंडोम वास्तव में जन्म नियंत्रण पिल्स से बेहतर विकल्प है। जन्म नियंत्रण हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करता है, जिससे दुष्प्रभाव होते हैं। यह आपके शरीर के कार्यों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

इसके अलावा, कंडोम का जन्म नियंत्रण पर एक फायदा है क्योंकि वे अत्यधिक कीमत वाले नहीं होते हैं, एसटीडी (STD)  से बचाते हैं, और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता।

Anchahi pregnancy se bachne ke liye log kayi tarah ke upaay apnate hai
अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स सेक्स ड्राइव को प्रभावित कर सकती हैं?

हार्मोनल बर्थ कंट्रोल पिल्स गर्भावस्था को रोकने में प्रभावी है, इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। साइड इफेक्ट में से एक हार्मोनल बदलाव के कारण कामेच्छा में कमी आई है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

इसलिए लेडीज, यह सुनिश्चित करें कि जब गर्भनिरोधक की बात आती है, तो आप अपनी सुविधा और सुरक्षा दोनों का ध्यान रखें। 

यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है कि चुंबन आपके रिश्ते और यौन जीवन में सुधार कर सकता है? जानिए इस बारे में सब कुछ

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख