लॉग इन

Chocolate Day: आपकी सेहत ही नहीं, लव लाइफ के लिए भी है फायदेमंद है चॉकलेट, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अगर आप खुश रहने के साथ-साथ अपने बेडरूम सेशन को भी मज़ेदार बनाना चाहती हैं, तो डार्क चॉकलेट पर भरोसा कर सकती हैं।
चॉकलेट खाने से पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है। चित्र: शटरस्टॉक
श्याम दांगी Updated: 29 Oct 2023, 19:44 pm IST
ऐप खोलें

प्रेम दो दिलों के जज्बातों को समझने और महसूस करने का नाम है। इस समय कपल साल के सबसे रोमांटिक और नायाब वीक (Valentine week 2022) को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 7 फरवरी से शुरू हुए वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) में 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। हालांकि कोई भी आयोजन हो उसे कुछ मीठा खाकर ही सेलिब्रेट किया जाता है। पर कभी आपने सोचा है कि प्यार के सप्ताह में आखिर चॉकलेट का क्या काम? तो हम आपको बता दें कि चॉकलेट असल में एक लव बूस्टर है। जो न सिर्फ आपके मूड को बेहतर बनाती है, बल्कि सेक्स हाॅर्मोन को भी उत्तेजित करती है। यहां विस्तार से जानिए कि कैसे आपकी लव लाइफ के लिए फायदेमंद है चॉकलेट। 

क्या है प्यार और चॉकलेट का कनेक्शन 

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे है। असल में  प्यार और चॉकलेट का एक खास कनेक्शन भी है। वैज्ञानिकों का दावा है कि चॉकलेट खाने से लव लाइफ बूस्ट होती है। दरअसल, चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोर्फिन रिलीज होता है। यह तन और मन को रिलैक्स करने वाला हार्मोन है, जिसे हम हैप्पी हॉर्मोन भी कहते हैं। ऐसा चॉकलेट में पाए जाने वाले कैफीन और थियोब्रोमाइन तत्व के कारण होता है। 

जानिए लव लाइफ के लिए कैसे फायदेमंद है चॉकलेट 

चॉकलेट लव लाइफ को बेहतर बनाने में कारगर है। कई शोध से यह बात साबित हो चुकी है। यह महिला और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं चॉकलेट का सेवन लव लाइफ को कैसे बेहतर बना सकता है-

1  प्यार जगाने में सक्षम 

चॉकलेट के गुणों पर हुए एक शोध के मुताबिक, चॉकलेट में फिनाइल इथाइलमाइन नामक रसायन पाया जाता है। शोधकर्ता इसे लव केमिकल कहते हैं। दरअसल, यह रसायन किसी भी व्यक्ति में प्यार की भावना को पैदा करने में सक्षम है। 

इसके अलावा चॉकलेट में कोकोआ नाम का तत्व पाया जा है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जिन लोगों का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है, वह अन्यों की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं। 

2 तनाव कम करती है चॉकलेट 

जर्नल ऑफ प्रोटीन में प्रकाशित शोध के अनुसार, यदि 14 दिनों तक रोजाना 40 ग्राम चॉकलेट खाने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। यही  हार्मोन तनाव बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसलिये यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है। दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर आपकी सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है। ऐसे कहा जा सकता है कि डार्क चॉकलेट यौन जीवन के लिये फायदेमंद है।

डॉक्टर और आहार विशेषज्ञ शीनू संजीव का कहना है कि चॉकलेट मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल, इसमें N-Acylethanolamine नाम का फैटी एसिड एमाइड पाया जाता है। जो दिमाग के एनैमाइड के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इस वजह से चॉकलेट खाने से खराब मूड ठीक हो जाता है। उनका कहना है कि चॉकलेट मेंटल हेल्थ को ठीक रखने में कारगर है। चॉकलेट का सेवन आपको तनाव रहित रखता है। 

3 आसान होता है ऑर्गेज़्म तक पहुंचना 

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को चॉकलेट खाना ज्यादा पसंद होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं के लिए सेक्स से पहले चॉकलेट खाना फायदेमंद होता है। दरअसल, इसके खाने के बाद वे ज्यादा खुशी महसूस करती हैं। इसके लिए डार्क चॉकलेट की सिफारिश की गई है। अगर आप भी चॉकलेट की शौकीन हैं, तो सप्ताह में एक बार इसका सेवन कर सकती हैं। यह आपकी ऑर्गेज़्म की यात्रा आसान बना सकती है।  

4 आपके पार्टनर की परफॉर्मेंस बढ़ा सकती है 

बेल्जियम के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि डार्क चॉकलेट के सेवन से पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस में वृद्धि होती है। उन्होंने अध्ययन में कहा कि चॉकलेट में कोकोआ पाया जाता है। इसी कोकोआ में शामिल एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। जिससे उनका स्टेमिना और परफॉर्मेंस दोनों में बढ़ोतरी होती है। 

इसके अलावा इसमें फेनाइलथिलामाइन नामक यौगिक पाया जाता है। जो सेक्स का मूड बढ़ाने में सहायक एंडोर्फिन रिलीज करता है। वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि डार्क चॉकलेट डोपामाइन नामक हार्मोन बनाने में कारगर है। इस वजह से सेक्स के पहले पुरुष स्टेमिना बूस्ट के लिए चॉकलेट खा सकते हैं।  


डार्क चॉकलेट के सेवन से पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस में वृद्धि होती है। चित्र: शटरस्टॉक

5 हमेशा एक्टिव रखती है चॉकलेट 

एक्सपर्ट के मुताबिक चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो एक्टिव बनाए रखने में फायदेमंद है। ग्रीन-टी की तरह सुबह-सुबह चॉकलेट का सेवन अच्छा माना जाता है। इसके अलावा चॉकलेट सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।  

6 दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

आज दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आप अपने दिल की सेहत का ख्याल रखेंगे तो बीमारियों से बचे रहेंगे। डॉक्टर शीनू का कहना है कि चॉकलेट का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। 

दरअसल, चॉकलेट में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो खून के थक्कों को कम करते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से होता है। वहीं, यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। नतीजतन, चॉकलेट एक तरह से दिल के लिए व्यायाम का काम करती है। 

यह भी जानिए 

शोधकर्ताओं के मुताबिक, चॉकलेट का निर्माण अमेरिका के जंगलों में मौजूद कोको नामक पेड़ से किया जाता है। इस कोको पेड़ की खोज करीब 2 हजार साल पहले हुई थी। आपको जानकार हैरानी होगी उस समय चॉकलेट मीठी नहीं, बल्कि तीखी हुआ करती थी। 

ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका में उस समय विभिन्न मसालों और मिर्च को कोको में मिलाकर तीखी चॉकलेट तैयार की जाती थी। ऐसा कहा जाता है कि चॉकलेट निर्माण सबसे पहले मेक्सिको और अमेरिका के लोगों ने शुरू किया था। इसके बाद चॉकलेट स्पेन और फिर पूरी दुनिया में यह प्रसिद्ध हुई। हालांकि, चॉकलेट नाम स्पैनिश लोगों ने दिया है।  

ज्यादा चॉकलेट का सेवन भी है नुकसानदेह

कई लोग चॉकलेट का अत्यधिक सेवन करते हैं। इसका हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक्सपर्ट का कहना जरूरत से ज्यादा चॉकलेट के सेवन से माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या आ सकती है। इससे नींद न आना और असहजता में इजाफा हो सकता है। अधिक चॉकलेट खाने से स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन, दिल का तेज धड़कना और दांत कमजोर पड़ सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: First time sex : यहां हैं उन सभी सवालों के जवाब, जो अभी आपके मन में उठ रहे हैं

श्याम दांगी

...और पढ़ें

अगला लेख