क्या वास्तव में सेक्स तनाव कम करने में मदद कर सकता है? जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ

एक मनोवैज्ञानिक बताते हैं कि कैसे सेक्स चिकित्सीय साबित हो सकता है और हमारे तनाव के स्तर को कम कर सकता है।
sleeping position
ये आपकी इंटीमेट हेल्थ के लिए अच्छा है। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 16 Dec 2020, 20:05 pm IST
  • 103

हम जानते हैं कि जब आप बहुत तनाव में होते हैं, तो सेक्स के बारे में सोचना भी असंभव लगता है। लेकिन, हम सुझाव देते हैं कि आप यौन संबंध बनाएं और अपने तनाव को दूर होता अनुभव करें। हम यह बता रहे हैं कि सेक्स निस्संदेह एक इंस्‍टेंट मूड बूस्टर है और उन दिनों के तनाव को कम कर सकता है जो विशेष रूप से कठिन होते हैं।

तनाव कम करने में सक्षम होने के पीछे वास्तव में एक सरल कारण है। हमारे शरीर में खुश करने वाला हार्मोन है जिसे डोपामाइन के रूप में जाना जाता है! विज्ञान के अनुसार, जब हम संभोग करते हैं, तो हमारा शरीर इस हार्मोन को प्रोड्यूस करता है, जो न केवल हमारे मूड को सुधारता है, बल्कि हमारे ऊपर चिकित्सीय प्रभाव भी डालता है।

जब आप अपने साथी के साथ इंटिमेट होते हैं, तो टच थेरेपी भी काम करती है। यह भावनात्मक सुरक्षा को बढ़ाता है और आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में योगदान देता है।

हमने प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक फातिमा आलम से यह समझने के लिए बात की, कि तनाव प्रबंधन में सेक्स कैसे मदद कर सकता है।

हां, सेक्स असल मे थेरेपी के समान ही है

“सेक्स केवल आनंद के बारे में नहीं है। भोजन की तरह ही सेक्स भी जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। प्रजनन के अलावा, सेक्स इंटीमेसी और इच्छा के बारे में है। हम इसके उपचारात्मक लाभ से इनकार नहीं कर सकते। डॉ आलम बताती हैं कि सेक्स आप क्या करते हैं से अधिक आप क्या सोचते हैं, उसके बारे में होता है।”

जानिए सेक्‍स कैसे आपके स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
जानिए सेक्‍स कैसे आपके स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

कई अध्ययनों से पता चला है कि सेक्सुअली सक्रिय व्यक्तियों का जीवन अधिक खुशहाल और स्वस्थ होने की संभावना होती है। शारीरिक से लेकर मानसिक लाभ तक, आपको सेक्स से बहुत फायदा हो सकता है।

यहां हैं सेक्स के 6 शारीरिक फायदे:

1. यह इम्यून सिस्टम में सुधार करता है

जो लोग नियमित रूप से यौन संबंध बनाते हैं, वे दूसरों की तुलना में बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली होने की संभावना रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सेक्स बैक्टीरिया और वायरस के खिलाफ अधिक एंटीबॉडी का उत्पादन करने में मदद करता है और कई सामान्य बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

2. यह लिबिडो को बढ़ाता है

“संभोग के दौरान योनि में रक्त का संचार बढ़ जाता है। योनि अधिक ऑक्सीजन प्राप्त करती है जिसके परिणामस्वरूप ब्लैडर नियंत्रण में सुधार होता है। लीकी ब्लैडर की समस्या आमतौर पर महिलाओं को उम्र के साथ हो जाती है। ये प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकता है”, कहती हैं डॉ आलम।

3. यह आपको कैलोरी बर्न करने में मदद करता है

व्यायाम के रूप में सेक्स बहुत अच्छा है। लगभग सभी मेजर मांसपेशियां सेक्स में शामिल होती हैं, विशेष रूप से पेल्विक मांसपेशियां। इसलिए, सेक्स करने से आपको कुछ कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है!

ये जरूरी है कि आपकी सेक्‍सुअल लाइफ हेल्‍दी हो। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. यह दर्द को कम करता है

सेक्स दर्द को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि इससे एंडोर्फिन निकलता है जो प्राकृतिक रूप से दर्द से राहत देता है।

5. यह दिल की समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है

सेक्स सभी हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करता है और हृदय संबंधी बीमारियों में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इतना ही नहीं, यह रक्तचाप को कम करता है।

6. सेक्स प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है

“कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित सेक्स करने से प्रोस्टेट कैंसर के विकास का खतरा कम हो सकता है। यह स्पर्म की गुणवत्ता और स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है”, डॉ आलम सुझाव देती हैं।

सिर्फ शारीरिक ही नहीं, सेक्स के कई मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी हैं:

1. तनाव को कम करता है सेक्स

यौन गतिविधियों में संलग्न होने से खुशी वाले हार्मोन बनते है, जिससे तनाव और चिंता का स्तर कम होता है।

सेक्‍स आपका तनाव भी कम करता है। चित्र: शटरस्टॉक
सेक्‍स आपका तनाव भी कम करता है। चित्र: शटरस्टॉक

2. यह नींद को बढ़ावा देता है

सेक्स के बाद आपके शरीर में प्रोलैक्टिन बनता है जो आपको रिलैक्स करता है और नींद आने में सहायक है।

3. यह आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है

“सेक्सुअली एक्टिव लोग अपने बारे में अधिक आत्मविश्वास महसूस करते हैं। यह खुद को व्यक्त करने की उनकी क्षमता को बढ़ाता है और उनके संचार कौशल में सुधार करता है। यह आत्मसम्मान में भी सुधार करता है, जिसके परिणामस्वरूप समग्र खुशी मिलती है, ”डॉ आलम ने बताया।

4. यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है

इंटिमेसी आपके और आपके साथी के बीच एक महत्वपूर्ण ग्लू का कार्य करता है। जो कपल रोमांटिक और सेक्सुअल होते हैं, वे ज्यादा करीब होते हैं। माना जाता है कि नियमित सेक्स करने वाले जोड़ों को रिश्ते की संतुष्टि का अनुभव होता है।

स्पष्ट रूप से, सेक्स चिकित्सीय है और आपको तनाव के स्तर को तुरंत कम करने में मदद कर सकता है!

यह भी पढ़ें – जानिये क्या होता है जब आप हर रोज नहीं बदलती अपना अंडरवियर

  • 103
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख