जब आप थकी होती हैं, तनाव में होती हैं या आपका मन विचलित होता है, तो कोई भी फैंसी नाइटी आपको उस प्लेज़र तक नहीं पहुंचा सकती। ठीक यही बात आपके पार्टनर के लिए भी लागू होती है। असल में कई बार खराब आहार और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण दोनों की ही लिबिडो कम होने लगती है। जिसका असर आप दोनों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। तो अगर आप भी अपने बेडरूम सेशन को और ज्यादा आनंददायक बनाना चाहती हैं, तो इन दो खास फलों पर ध्यान दें। चेरी और एप्रिकोट ये दो ऐसे फल हैं, जो आप दोनों की ही सेक्सुअल हेल्थ और स्टेमिना को बूस्ट (Apricot and cherry for sex) करने में मदद करेंगे।
क्या आप आजकल खुद को कमजोर महसूस कर रही हैं? क्या आप पहले की तरह अपनी सेक्स लाइफ का आनंद नहीं ले पा रही हैं? यदि हां तो ये सब लो लिबिडो (Low libido) के कारण हो सकता है। लो लिबिडो यानी लो सेक्स ड्राइव (Low sex drive)। लो सेक्स ड्राइव भले ही आपको बहुत समान्य सी बात लगे। मगर ये आपकी सेक्स लाइफ को खराब कर सकता है।
इन सब का कारण खराब खानपान, अनहेल्दी जीवनशैली, व्यायाम की कमी जैसी चीजें हैं। यदि आप इन सभी चीजों में सुधार कर लें, तो आपकी सेक्स लाइफ और फर्टिलिटी बूस्ट हो सकती है। इतनी ही नहीं यह आपके पार्टनर को ‘लंबे समय तक’ एक्टिव रहने में मदद करेंगे। जीवन शैली में सुधार करने के अलावा आप कुछ फ्रूट्स को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।
एप्रिकॉट और चेरी दो ऐसे फल हैं, जो आपकी सेक्स ड्राइव बूस्ट करने से लेकर प्रजनन क्षमता बढ़ाने तक, सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी हर समस्या का इलाज करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
एप्रिकॉट और चेरी दोनों में ही कई अलग – अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। चेरी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों में उच्च हैं, जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही, खुबानी में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट है। ये आपके शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं।
अब यह आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है कि स्ट्रेस आपकी सेक्स लाइफ को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। साथ ही, तनाव आप और आपके पार्टनर दोनों के मूड को किस तरह बिगाड़ रहा है।
सेक्स में दोनों ही पार्टनर का स्टैमिना अच्छा होना बहुत ज़रूरी है, नहीं तो आप दोनों को ही वीक महसूस होगा और यह आपके मूड को प्रभावित कर सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार चेरी का सेवन, एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार कर सकता है। साथ ही, मसल डैमेज और दर्द को कम कर सकता है। इसके अलावा, एप्रिकॉट में पानी की मात्रा उच्च होती है, जो हाइड्रेटेड रहने के लिए महत्वपूर्ण है। शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है।
चेरी और एप्रिकॉट एंटीऑक्सिडेंट से भरे हुए हैं और शुक्राणु को मुक्त कणों से बचाकर ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। साथ ही, अंडे के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एंटीऑक्सिडेंट महत्वपूर्ण होते हैं। ये फोलेट में भी उच्च हैं, जो भ्रूण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए अब से अपने पार्टनर के साथ खुबानी और चेरी खाएं।
आप इन दोनों फलों को ब्रेकफास्ट में खा सकती हैं। बस अपने रेगुलर सीरियल मिक्स में थोड़े से एप्रिकॉट और चेरी मिलाएं। आप दूध या दही के साथ भी इनका आनंद ले सकती हैं।
इन दोनों फलों के जैम और सालसा आजकल बाज़ार में उपलब्ध हैं। ये भी एक अच्छा विकल्प बन सकता है। इन्हें स्मूदी के रूप में भी दही के साथ ब्लेन्ड करके खाया जा सकता है।
आप लंच से पहले भी एप्रिकॉट और चेरी का सेवन कर सकती हैं, क्योंकि यह आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। सबसे अच्छा है इन्हें फ्रेश खाना और साथ में खाना।
यह भी पढ़ें : मेंस्ट्रुअल कप हैं ईको फ्रेंडली पीरियड प्रोडक्ट, जानिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।