क्या आपने कभी ऑर्गेज्म को फेक किया है? खैर, सोचा जाए तो, हम सभी ने अपने जीवन में यह कभी किया होगा। आप जानती हैं क्यों? क्योंकि हम सभी सोचते हैं कि इसका कोई नुकसान नहीं है। आप अपने साथी की आंखों के सामने एक अशिष्ट की तरह दिखना भी नहीं चाहतीं, खासकर जब सेक्स की बात आती है। लेकिन क्या होगा अगर हम आपको बताएं कि ऑर्गेज्म फेक करने से शारीरिक और भावनात्मक रूप से बुरा लग सकता है?
हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। विशेषज्ञों और विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, ऑर्गेज्म फेक करने के कुछ गंभीर दीर्घकालिक प्रभाव हो सकते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वास्तव में ऑर्गेज्म फेक करने की आवश्यकता क्यों है? आइए इसे समझते हैं?
पहले, आइए एक बात स्पष्ट कर लेते हैं कि पुरुष और महिला दोनों ही ऑर्गेज्म फेक करते हैं। हालांकि महिलाएं इसे अधिक बार करती हैं, लेकिन पुरुष भी कर लेते हैं। मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. राहुल खेमानी ऑर्गेज्म फेक करने के कुछ कारण बताते हैं।
1. कोई भी यह सुनना पसंद नहीं करता है कि वे बिस्तर में खराब हैं। साथ ही, आपका साथी हर बार संभोग करने के मूड में नहीं हो सकता, लेकिन वे आपको निराश भी नहीं करना चाहता। इसलिए, आपको यह महसूस करने के लिए कि उन्होंने अपना काम अच्छा किया है, वे ऑर्गेज्म फेक कर सकते हैं।
2. डॉ. खेमानी कहते हैं, “सेक्स एक ऐसी चीज़ है, जो आपकी मानसिक तरंगो से जुड़ी हुई होती है। आप एक अच्छे स्थान पर, एक आदर्श साथी के साथ, एक अच्छी सेटिंग में हो सकती हैं, लेकिन यदि आप मानसिक तौर पर मौजूद नहीं हैं, तो आप संभोग करने में सक्षम नहीं होंगी और ऑर्गेज्म फेक कर सकती हैं।”
3. चिंता में रहने वाले लोग प्रदर्शन के दबाव को महसूस करते हैं। वे विश्वास खो देते हैं कि वे वास्तव में ऐसा कर सकते हैं और फेक ऑर्गेज्म शो करते हैं।
4. इसके अलावा, अगर कोई एंटीडिप्रेसेंट लेते हैं, तो कम कामेच्छा के कारण वे भी फेक ऑर्गेज्म कर सकते हैं।
5. “अवैध संबंध होना भी एक कारण हो सकता है। बात यह हो सकती है कि आपके साथी ने आप में रुचि खो दी है, लेकिन अभी भी आपके साथ है। इसलिए एक वास्तविक ऑर्गेज्म होने के बजाय वे इसे फेक कर सकते हैं,” डॉ खेमनी बताते हैं।
जब आप संभोग करती हैं, तो आपका शरीर ऑक्सीटोसिन नामक एक हार्मोन छोड़ता है जो दो मनुष्यों के बीच संबंधों को विकसित करता है। यही कारण है कि वे एक-दूसरे में विश्वास करते हैं। लेकिन जब कोई इसे नकली बनाता है, तो यह हार्मोन शरीर में स्रावित नहीं होता है।
कुछ लोग संभोग को बहुत पवित्र मानते हैं और उसको पूरा नहीं करना जिससे अविश्वास को जन्म दे सकता है। इसके अलावा, हमने अभी आपको बताया था कि अवैध संबंध भी एक कारण हो सकता है। यदि आपका साथी यह सुनिश्चित कर लेता है कि आप एक संभोग सुख प्राप्त नहीं कर रहे हैं, तो आप पर भरोसा खोना सबसे बड़ा निहितार्थ है।
यह एक उपरोक्त दो की वजह से हो सकता है। जब बंधन और विश्वास नहीं होता है, तो कम्युनिकेशन एक समस्या बन जाती है। यह अंततः पार्टनर्स के बीच संबंध को बर्बाद कर देता है।
यह आप में से अधिकांश के लिए चौंका देने वाला हो सकता है, क्योंकि फेक ऑर्गेज्म नुकसान पहुंचाने वाला नहीं लगता है, लेकिन इसके शारीरिक प्रभाव भी होते हैं।
और आप जानते हैं कि आपके साथ क्या हो सकता है- यदि आप हर समय नकली ऑर्गेज्म शो करती हैं, तो संभावना है कि आपको इसे वास्तविकता में अनुभव करने में परेशानी हो।
जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. डैनी लालीवाला बताते हैं, “शुक्र है कि आप किसी भी शारीरिक विकृति को सहन नहीं करते हैं। लेकिन हां, ऑर्गेज्म को फेक करना फीमेल लिबिडो को कम कर सकता है। यदि कोई लंबे समय तक ऐसा करता है, तो वे असल में भी इसको खो सकते हैं।”
फेक ऑर्गेज्म शो करना आपको फायदेमंद लग सकता है, लेकिन यह आपके साथ-साथ आपके साथी के लिए भी परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए, यदि आपको कुछ समस्याएं हैं, तो अपने साथी से बात करें क्योंकि एक वे ही हैं जो आपको इससे बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – क्या वाकई यौन रोगों और गर्भधारण के खतरे से बचाती है ड्राय हंपिंग, जानिए क्या है सच्चाई
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।