scorecardresearch

ये हैं वे 4 आश्‍चर्यजनक बदलाव, जो अंडरवियर पहनना बंद करने पर होते हैं

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अंडरवियर न पहनने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जिनके लिए आपकी योनि आपको धन्यवाद देगी...
Published On: 21 Jan 2021, 07:45 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
no underwear
अंडरवियर न पहनने पर असल में आपकी निजी अंग बेहतर तरीके से सांस ले पाते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

अंडरवियर पहनना हम सबके लिए कोई डेली रूटीन या कोई हैबिट फॉलो करने जैसा है। हम अपने बचपन के दिनों से ही उन्हें रोज़ाना पहनते आ रहे हैं, चाहे कुछ भी हो। लेकिन, हम उन्हें क्यों पहनते हैं? क्या उन्हें न पहनना, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है?

जी हां… ये सच हैं ! हालांकि यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, यही वजह है कि ज्यादातर लोग इसे आज़माने से कतराते हैं। लेकिन एक बार आप ऐसा करना छोड़ देती हैं, तो आपको कुछ हफ्तों के बाद बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ दिखाई देने लग जाएंगे। साथ ही, समय के साथ आप काफी कम्फर्टटेबल भी महसूस करेंगी।

आइये जानते हैं कैसे….

1. ये संक्रमण के खतरे को कम करता है

किसी भी तरह का संक्रमण बुरा और दर्दनाक हो सकता है और कोई भी ऐसा नहीं चाहता। कुछ अंडरवियर, विशेष रूप से सिंथेटिक, हवा को बहने से रोकते हैं, अतिरिक्त नमी और रोगाणुओं को फंसाते हैं। जो आगे संक्रमण के लिए प्रजनन भूमि तैयार करते हैं, जिससे यूटीआई (UTI) या यीस्ट इन्फेक्शन भी हो सकता है।

2. कम इरिटेशन और जलन

इरिटेशन और जलन महिलाओं द्वारा महसूस की जाने वाली आम समस्याएं हैं। अगर आप की भी यही समस्‍या हैं, तो अंडर वियर न पहनना आपको इस दर्दनाक स्थिति से छुटकारा दिला सकता है।

इससे आपको जलन और इरिटेशन से निजात मिलेगी। चित्र: शटरस्‍टॉक
इससे आपको जलन और इरिटेशन से निजात मिलेगी। चित्र: शटरस्‍टॉक

अंडरवियर जो खराब-फिटेड हैं, वे घर्षण का कारण बन सकते हैं। जिससे योनि और उसके आसपास इरिटेशन की समस्या आती है। अगर आपके अंडरवियर की फि‍टिंग अच्‍छी नहीं है, तो उसे बाय-बाय कह देना ही उचित है।

3. आराम देता है

आप ऐसा सोच सकती हैं कि अंडरवियर न पहनना आपके लिए असुविधाजनक होगा। मगर ये आपकी सोच से बिल्कुल विपरीत है। ऐसा करने से आप ज्यादा आरामदायक महसूस करेंगी। और चूंकि वहां कोई नमी नहीं होगी इसलिए यह दुर्गंध को भी दूर रखता है, जिससे आप और भी ज्यादा अच्छा महसूस करेंगी|

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

4. बैक्टीरिया से बचाव होगा

आपकी अंडरवियर की चॉइस आपके इंटिमेट हाइजीन को प्रभावित कर सकती है। अंडरवियर ना पहनना आपको कई तह के बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाएगा। साथ ही अंदरूनी हिस्सों को भी सुरक्षित रखेगा।

यह भी पढ़ें – क्या आपकी योनि को भी एक्सफोलिएशन की जरूरत होती है? जानिए इस बारे में सब कुछ

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख