कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन और डेल्मीक्रोन के दस्तक देने के बाद सबका ध्यान फिर से मजबूत इम्युनिटी पर चला गया है। व्यायाम, काढ़ा और अन्य दादी नानी के नुस्खों की पोटली फिर से खुल गई हैं। इम्युनिटी के लिए सहजन के फूल जैसा प्राकृतिक बूस्टर क्या हो सकता है। इस पेड़ का हर हिस्सा अद्भुत स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह आपकी सेक्स लाइफ को भी सक्रिय रखने में मदद करता है। अन्य स्वास्थ्य लाभों की वजह से मोरिंगा एक नए पौष्टिक सुपरफूड के रूप के रूप में अधिक लोकप्रियता हासिल करने लगा है।
संक्षेप में कहें तो सहजन का फूल आयुर्वेद में सबसे प्रभावी और आवश्यक औषधीय पौधों में से एक है। सहजन के फूल को चमत्कारी कहा जाता है। जानिए इसमें मौजूद पोषक तत्व और स्वास्थ्य फायदों के बारे में।
मोरिंगा में कई स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्व होते हैं जैसे:
सहजन का फूल के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक यह है कि यह एक शक्तिशाली इम्युनिटी बूस्टर है। इसकी उच्च एंटीऑक्सीडेंट सामग्री भी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाती है और आपको संक्रमण से सुरक्षित रखती है। इसके अलावा, मोरिंगा आयरन और विटामिन ए से भी भरपूर होता है । यह पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज को बढ़ाते हैं।
शुगर का बढ़ता स्तर मधुमेह का कारण बन सकता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, मधुमेह घातक हो सकता है। तो उच्च रक्त शर्करा को रोकने के लिए आपको क्या करना चाहिए? आपको न केवल अपने आहार पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि अपने रक्त शर्करा के स्तर को भी स्थिर रखना चाहिए। अध्ययनों में पाया गया है कि मोरिंगा यानी सहजन के फूल के सेवन से फास्टिंग ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है।
अगर आपको हड्डी और जोड़ों के विकार हैं तो यह फूल आपकी मदद कर सकता है। गठिया यानी ऑस्टियोआर्थराइटिस और गाउट हड्डियों और जोड़ों की दो प्रमुख समस्याएं हैं जो आबादी के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करती हैं। सहजन के फूल में मौजूद यौगिक आपके जोड़ों में सूजन, दर्द और जकड़न को कम करने में मदद करेंगे।
NCBI के अध्ययनों से पता चला है कि यह यौन लाभ और ऑर्गेज्म बढ़ाने का बेहतरीन तरीका है। सहजन का फूल सेक्स मूड बनाता हैं। इसमें उच्च स्तर के विटामिन और पोषक तत्व होते हैं। इसके बीज विटामिन ए, सी और डी की उच्च सांद्रता के कारण पुरुषों में सेक्स हार्मोन के स्तर को बढ़ाने के लिए पाए गए हैं। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, महिला और पुरुष के लिबिडो को प्राकृतिक रूप से लाभान्वित करता है सहजन का फूल।
शोध से पता चला है कि सहजन का फूल चूहों में बढ़ते वजन को कम करने और नियंत्रित करने में प्रभावी हो सकता है। इसकी उच्च विटामिन बी सामग्री सुचारू और कुशल पाचन में मदद करती है। यह भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करते समय शरीर की सहायता कर सकता है।
सहजन के फूल को माना जाता है कि:
तो लेडीज, अपने सब्जियों के लिस्टबमें जल्दी शामिल करें सहजन का फूल। इसके स्वास्थ्य लाभ आपकी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में सेक्स कर रहीं हैं, तो यहां हैं वे टिप्स जो आपके लिए मददगार होंगे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।
सेChat करें