scorecardresearch

सावन में करना है सेक्स को एन्जॉय, तो हर रोज पिएं अनार का जूस, वियाग्रा की तरह करता है काम  

सौ प्रकार की बीमारियों को ठीक करने में सक्षम अनार और अनार का जूस आपके सेक्सुअल डिजायर बढ़ाकर इस रोमांटिक सीजन को और भी मजेदार बना सकता है। 
Updated On: 20 Oct 2023, 09:15 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
anar juice ke fayde
अनार का जूस ब्लड फ्लो बढ़ाकर मूड अच्छा कर देता है। चित्र:शटरस्टॉक

सावन का यह मौसम खासा रोमांटिक लगता है। जब पार्टनर साथ हो, तो स्वभाविक है कि ऑन होना चाहेंगी। मगर कई बार एनर्जी की कमी, तो कई बार थकान आपको ऐसा नहीं करने देती। घर और ऑफिस दोनों को संभालने वाली ज्यादातर महिलाओं में धीरे-धीरे लिबिडो कम होने लगती है। अगर आप भी लो लिबिडो के कारण इस मौसम हो बर्बाद कर रहीं हैं, तो हमारे पास समाधान है। जी हां, आपको बस अपने आहार में अनार के जूस (Pomegranate juice benefits for sex) को शामिल करना है। आयुर्वेद ही नहीं कई शोध भी यह साबित कर चुके हैं कि अनार का सेवन लिबिडो यानी सेक्स डिजायर को बढ़ाने वाला होता है। 

पहले जानते हैं महिलाओं में लो लिबिडो के कारण 

स्ट्रेस, डिप्रेशन और अनिद्रा

सेक्स के प्रति गलत धारणा

सेरोटोनिन हार्मोंन्स की कमी

किसी भी प्रकार के नशे की आदत

लंबे समय से बर्थकंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल

योनि में संक्रमण

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

मेनापॉज की स्थिति में

खून की कमी

इस बारे में क्या कहते हैं शोध 

वर्ष 2012 में एडिनबर्ग की क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी में 58 लोगों पर रिसर्च की गई। इनमें स्त्री और पुरुष दोनों शामिल थे। उन लोगों की उम्र 21-64 वर्ष के बीच थी। उन्हें 15 दिन तक लगातार 1 गिलास अनार का जूस पीने को दिया गया। निष्कर्ष के तौर पर पाया गया कि स्त्री-पुरुष, दोनों में अनार ने वियाग्रा की तरह काम किया। 

नियमित अनार का जूस पीने वाले लोगों का टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ा हुआ था। इसकी वजह से उनके मूड में सुधार हुआ और उनकी लिबिडो भी बढ़ी हुई पाई गई। 

लिबिडो बढ़ाने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा भी अनार के जूस के सेवन की वकालत करती है।

क्या कहता है मेडिकल साइंस 

सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ.रितु सेठी कहती हैं, ‘अनार के फायदे बहुत अधिक हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं। इससे निश्चित तौर पर ओवरऑल हमारा मूड अच्छा हो जाता है।’

जब शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है, तो जाहिर है योनि में भी ब्लड फ्लाे बढ़ जाता है। तब तो इसका प्रभाव सेक्सुअल डिजायर पर पड़ना लाजिमी है। बिहार, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड के ग्रामीण इलाकों में आज भी महिलाओं की कामेच्छा को बढ़ाने के लिए रोजाना बिस्तर पर जाने से 2 घंटे पहले 1 गिलास अनार का जूस पीने को कहा जाता है।

सेक्सुअल डिजायर बढ़ाने में कैसे काम करता है अनार (Pomegranate juice benefits for sex)

अनार के जूस में मौजूद एंडीऑक्सीडेंट के कारण ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। इससे आप तनावमुक्त महसूस करती हैं और आपका मूड बढ़िया हो जाता है। इससे टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ जाता है और सेक्स की इच्छा और क्षमता दोनों में सुधार होता है।

कभी-कभार खून की कमी होने के कारण भी मन चिड़चिड़ा हो जाता है और सेक्सुअल डिजायर प्रभावित होने लगता है। अनार आयरन का बढ़िया स्रोत है। अनार खाने या अनार का जूस पीने से आयरन और हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। जिसका सकारात्मक असर आपके सेक्स संबंध पर भी पड़ता है। 

कब करें अनार के जूस का सेवन (Good time to drink Pomegranate juice)

विशेषज्ञ मानते हैं कि सुबह खाली पेट अनार का सेवन सबसे अच्छा है। रात में सोने से 1-2 घंटे पहले अनार का जूस लिया जा सकता है। अनार की तासीर ठंडी होती है।

Anaar ka ras bhi karta hai weight loss mein madad
सुबह खाली पेट भी किया जा सकता है अनार के जूस का सेवन। चित्र: शटरस्‍टॉक

संभव है कि इससे ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाए और बीपी भी घट जाए, तो अनार का सेवन ज्यादा न करें। मानसिक समस्या होने पर भी अनार के सेवन को एवॉयड करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-World listening day : अपनी व्यस्तता के बावजूद जानिए क्यों जरूरी है बच्चों की बात सुनना 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख