scorecardresearch

क्‍या सचमुच लंबी उम्र का राज है सप्‍ताह में एक बार सेक्‍स, जानिए क्‍या कहते हैं शोध

सेक्‍स प्‍यार का सीमेंटिक फैक्‍टर है, पर शायद आप नहीं जानती कि सप्‍ताह में एक बार सेक्‍स करने वाले लोग लंबी और स्‍वस्‍थ उम्र जीते हैं।
Written by: विनीत
Updated On: 12 Oct 2023, 05:46 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
sex life ke tips
अपनी सेक्स लाइफ को स्पाइस अप करें। चित्र: शटरस्टॉक

वृद्धावस्था और दीर्घायु कुछ चीजें हैं, जो नियंत्रण से परे लगती हैं। लेकिन विज्ञान के अनुसार, कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने से अपने जीवन में कुछ सालों को बढ़ाया जा सकता है। पढ़ना, व्यायाम करना, स्वस्थ भोजन के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि नियमित सेक्स करना भी स्वस्थ्य आदतों का एक हिस्सा है।

सेक्स हमारे लिए कई तरह से आवश्यक है। यहां हम सेक्स के शारीरिक सुख के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आपकी मनोदशा को बढ़ावा देने, इम्यून सिस्टम में सुधार करने, ब्लड प्रेशर को मैनेज करने और हृदय संबंधी रोगों के जोखिम को कम करने में सेक्स किस तरह मददगार साबित हो सकता है।

एक्सरसाइज और एक स्वस्थ आहार को हमेशा से ही बेहतर स्वास्थ्य के साथ जोड़ा गया है। लेकिन अब इन स्वस्थ आदतों की लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है, वह है सेक्स। कई बात के कई प्रमाण सामने आ रहे हैं कि सेक्स दीर्घायु के साथ ही पुरानी समस्याओं के जोखिम को करने में भी मददगार है।

यह भी पढ़ें: पार्टनर के एरेक्टाइल डिस्फ़ंक्शन को लेकर परेशान हैं, तो उनकी डाइट में शामिल करें मेडिटेरेनियन आहार

क्या कहती है स्टडी

स्वास्थ्य पर नियमित सेक्स के प्रभावों को निर्धारित करने के लिए आज तक किए गए सबसे अच्छे अध्ययनों से पता चलता है कि यह हृदय रोग के जोखिम को कम करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है।

न्यू इंग्लैंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निष्कर्ष मौजूदा समय में काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि दुनिया भर में हृदय रोग के मामले बढ़ रहे हैं। जिससे यह मौत का प्रमुख कारण बन गया है। यह दावा 65 साल से कम उम्र के 1,120 पुरुषों और महिलाओं पर किए गए 22 साल के लंबे अध्ययन पर आधारित है।

जानिए सेक्‍स कैसे आपके स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
जानिए सेक्‍स कैसे आपके स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

निष्कर्षों से पता चलता है कि नियमित सेक्स न केवल हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है, बल्कि बाद में इसके अप्रिय लक्षणों को भी कम कर सकता है। सक्रिय यौन जीवन भी दिल के दौरे के बाद जीवित रहने की संभावना को बढ़ाता है।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?

कितना सेक्स है सेहतमंद

शोध के अनुसार, हार्ट अटैक से पहले, हफ्ते में एक बार से ज्यादा सेक्स करने वाले लोगों में इसके शिकार होने की संभावना 27 प्रतिशत कम थी। जबकि जो लोग कभी-कभार सेक्स करते थे, उनमें 8 प्रतिशत कम संभावना होती थी। जब हम हार्ट अटैक के बाद सहवास की आवृति के बारे में बात करते हैं, तो सप्ताह में एक बार सेक्स अधिकतम लाभ प्राप्त करने में मदद करता है। एक आदर्श मामले में, साप्ताहिक सेक्स करने से जीवित रहने की संभावना 37 प्रतिशत बढ़ सकती है।

इससे पहले भी अध्ययनों ने इस ओर ध्यान दिलाया है

यह पहला अध्ययन नहीं है जिसने सेक्स को लंबी उम्र के साथ जोड़ा है। कुछ साल पहले किए गए एक अन्य अध्ययन, अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में बताया गया है कि यौन गतिविधि की कम आवृति वाले पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से स्वतंत्र रूप से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: क्या वास्तव में सेक्स तनाव कम करने में मदद कर सकता है? जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ

इसमें बताया गया है कि जो पुरुष यौन सक्रिय होते हैं, उनमें कामेच्छा और शारीरिक गतिविधियों की क्षमता होती है। सेक्स करने की क्षमता समग्र स्वास्थ्य के लिए एक संकेत हो सकती है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विनीत
विनीत

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए।

अगला लेख