इस खबर को सुनें |
जैसे-जैसे आपकी उम्र और अनुभव बढ़ने लगता है आप बहुत सारे बदलावों से गुजरती हैं। हार्मोन्स में होने वाला बदलाव भी इन्हीं में से एक है। बहुत सारी महिलाएं मेनाेपॉज के दौरान और उसके बाद होने वाले हॉर्मोनल बदलावों से परेशान हो जाती हैं। वे जब अपने अनुभव अन्य महिलाओं से शेयर करती हैं, तो पेरिमेनोपॉज वाली महिलाएं भी परेशान हो जाती हैं। मगर जरूरत परेशान होने की नहीं, बल्कि सही समाधान निकालने की है। अगर आप भी मेनोपाॅज से गुजर रहीं हैं, तो हमारे पास कुछ टिप्स (sex after menopause) हैं, जो आपकी सेक्स लाइफ को आसान बना सकते हैं।
सोशल टैबू और गलत जानकारियों के कारण कई महिलाएं मेनोपॉज के करीब आने से पहले ही सेक्स करना कम या बिल्कुल बंद कर देती हैं। जबकि कई महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान या बाद में सेक्स ड्राइव में कोई कमी नहीं होती है। वास्तव में, रजोनिवृत्ति नई चीजों को आजमाने और अपने शरीर के संपर्क में आने का समय हो सकता है। हालांकि कई महिलाओं में मेनोपॉज के बाद सेक्स की कमी देखी गई है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जाे मेनोपॉज में आपकी सेक्स लाइफ को हेल्दी बनाए रखेंगी।
ये भी पढ़े- हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा सकता है खून में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल लेवल, इन 6 उपायों से करें इसे कंट्रोल
यह सच है कि मेनोपॉज के आसपास आपके शरीर के हार्मोन संतुलन में बदलाव के कारण योनि में सूखापन हो सकता है। रूखेपन को दूर करने का सबसे सरल तरीका पानी आधारित वेजाइनल मॉइस्चराइजर या लुब्रिकेंट का उपयोग करना है।
बहुत सारे नए प्रकार के लुब्रिकेंट हैं जो सुपर लाइट-वेट और आरामदायक हैं, और यहां तक कि विभिन्न स्वादों में और कूलिंग या वार्मिंग जैसे विभिन्न विकल्पों के साथ आते हैं। आप ऑनलाइन या दवा की दुकान में उपलब्ध विभिन्न लुब्रिकेंट्स का प्रयोग कर सकती है।
ये एक्सरसाइज सेक्सुअल लाइफ में बदलाव लाकर उसे बेहतर बना सकती हैं। पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों की एक्सरसाइज से कमर के आसपास के क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है। इससे पुरुषों के इरेक्शन में मदद मिलती है। महिलाओं में भी इससे सेक्स प्लेजर की संभावना बढ़ जाती हैं। यह बल्बोस्पोंजियोसस मसल्स को मजबूत बनाती है जो इरेक्शन, ऑर्गेज़्म और इजेकुलेशन में मदद करते है।
आपके जीवन में इस समय उत्तेजित होने में आपको थोड़ा अधिक समय लग सकता है, यही कारण है कि फोरप्ले इतना महत्वपूर्ण हो जाता है। यह इच्छा को बढ़ाता है, आपकी सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है। इससे आप दोनों को एक दूसरे के प्रति आक्रषण बढेगा जिससे आप सेक्स के लिए उत्तेजित हो सकते ह। आप फोरप्ले के दौरान एक दूसरे को मसाज भी दे सकते है।
ये भी पढ़े- सबसे बेहतरीन हाइड्रेटिंग ड्रिंक है छाछ, जानिए हर रोज मसाला छाछ पीने के 4 फायदे
जैसे जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ता है उन्हे या पता चलता है कि उन्हे अपनी सेक्स लाइफ में क्या चाहिए। आपको इसके बारे में शर्माने की आवश्यकता नहीं है।अपने साथी को यह बताना कि आपको सबसे अच्छा क्या लगता है, आप दोनों के लिए फायदेमंद है। यह आपको एक साथ और करीब लाएगा।
आपको ईमानदार तरीके से अपनी बात बतानी है किसी की आलोचना नहीं करनी है। अपने साथी को ये बता कर प्रोत्साहित करें की आपको क्या अच्छा लगता है। सेक्स के समय आपको जो भी चीज अच्छी लगती है उसे बेझिझक बताएं। यह आपकी सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मदद करेगी।
योग और ध्यान आपकी लिबिडो और ऑर्गेज़्म बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। यह आपकी तनाव, चिंता और अवसाद जैसी स्थिति को कम करने में मदद करता है। जिससे आपको अपने शरीर के अंदर होने वाली सभी गतिविधियों के बारे में पता चलता है। नियमित उत्तेजना आपकी योनि के अंदर और बाहर रक्त प्रवाह और लुब्रिकेशन को बढ़ा सकती है। आप लुब्रिकेंट के साथ वाइब्रेटर का उपयोग कर सकती है।
सेक्स केवल शारीरिक गतिविधि नही है बल्कि अच्छे महसूस करने के साथ ठीक माइंड सेट के साथ करना जरूरी है वरना आप सेक्स को कभी फील नही कर पाएंगी। इसके लिए आप एक रोमेंटिक सा माहौल बना सकती हैं। आप कुछ नए तरह के लॉन्जरी सेट ट्राई कर सकती है, नया हेयर स्टाइल कर सकती है जिससे आपके पार्टन में सेक्स की इच्छा हो। बेडरूम में संगीत, सुगंधित मोमबत्तियां, या रेशमी बिस्तर जैसी छोटी चीजें आपको अच्छा महसूस करा सकती हैं और सेक्स को और भी बेहतर बना सकती हैं।
ये भी पढ़े- Safe Holi 2023 : सोसायटी या ऑफिस ग्रुप के साथ खेल रहीं हैं होली, तो याद रखिए क्या करना हैं और क्या नहीं