जानिए क्‍यों आपके लिए ज्‍यादा फायदेमंद है सुबह के समय सेक्‍स करना, एक्सपर्ट बता रहे हैं 6 खूबसूरत कारण

सुबह सेक्स करना न सिर्फ आनंददायी होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी इसके बहुत फायदे होते हैं। आइये जानते हैं।
ya sex skin ko affect krta hai
जानिए आपकी त्वचा को कैसे प्रभावित करता है सेक्स। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 12 Oct 2023, 17:21 pm IST
  • 90

हर व्यक्ति का मॉर्निंग रूटीन अलग होता है। किसी को सुबह गर्मागर्म कॉफी तो किसी को कड़क चाय पसन्द होती है। और कुछ लोगों के लिए एक बेहतरीन मॉर्निंग सेक्स उनके दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए जरूरी होता है। लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये आदत सभी को डालनी चाहिए।

ईमानदारी से कहें तो सेक्स हमेशा ही खूबसूरत होता है। सुबह सेक्स करना नींद से उठने का बेहतरीन तरीका है। लेकिन इसके फायदे यहीं तक सीमित नहीं हैं, इसके ढेरों फायदे हैं।
“सेक्स हमेशा ही कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही सेक्स मानसिक स्वास्थ्य, रिश्ते की इंटिमेसी, अवसाद और इम्यून सिस्टम के लिए भी लाभकारी है। लेकिन जब बात आती है सुबह के सेक्स की, तो वह इससे भी ज्यादा फायदे आपको देता है।”, बताती हैं मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की सलाहकार गायनोकोलॉजिस्ट डॉ सुदेशना राय।

वह बताती हैं, “अगर आप बॉडी क्लॉक के अनुसार देखें तो सुबह के समय पुरुषों और महिलाओं में हॉर्मोन्स का स्तर बढ़ा होता है। इसमें सेक्स हॉर्मोन भी शामिल होते हैं।”

सुबह का सेक्स है ज्यादा फायदेमंद
सुबह का सेक्स है ज्यादा फायदेमंद। चित्र: शटरस्‍टॉक

डॉ सुदेशना बताती हैं वे 6 कारण जो सुबह के सेक्स को ज्यादा फायदेमंद बनाते हैं-

1. यह आपके मूड को तुरंत बेहतर बना सकता है

इसमे कोई संदेह नहीं है कि सेक्स आपके खुशी के हॉर्मोन को बढ़ाता है जिससे आपका मूड बेहतर हो जाता है। यह आपको मानसिक रूप से शान्त और हल्का महसूस करवाता है। “ये हैप्पी हॉर्मोन जैसे ऑक्सिटोसिन और डोपामीन सेक्स के दौरान निकलते हैं। अगर सुबह-सुबह आपके शरीर मे ये खुशी के हॉर्मोन्स बनते हैं, तो आप दिन भर रिलैक्स और खुश रहती हैं।”, कहती हैं डॉ राय।

2. आपकी इम्युनिटी के लिए फायदेमंद है मॉर्निंग सेक्स

सुबह सुबह सेक्स करने से आपके शरीर मे IgA सेल्स का बनना बढ़ जाता है। IgA सेल्स यानी इम्यूनोग्लोबिन सेल्स जो ऐंटीबॉडी बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तो अब आप जानती हैं, सुबह का सेक्स आपको बेहतर इम्युनिटी देता है।

3. आपकी याददाश्त मजबूत करता है

जी हां, सेक्स आपके दिमाग को एक्टिवेट करता है क्योंकि इससे पूरे शरीर में हॉर्मोन्स बनने लगते हैं। डॉ राय बताती हैं कि सुबह का सेक्स आपके दिमाग को भी पूरे दिन के लिए तैयार कर देता है। आप ज्यादा फोकस कर पाते हैं और आपको ज्यादा बातें याद रहती हैं।

4. यह सुबह का वर्कआउट भी है

डॉ राय समझाती हैं, “अच्छा सेक्स कैलोरी बर्न कर सकता है और यह आपके लिए फायदेमंद है। सुबह-सुबह सेक्स एक मॉडरेट वर्कआउट के रूप में कारगर है। यह आपको एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करने का मौका देता है। साथ ही इससे स्ट्रेचिंग भी हो जाती है, जिससे आप दिन भर एक्टिव महसूस करते हैं।”

मॉर्निंग सेक्स मदद से सेक्सुअल एंग्जायटी से छुटकारा पाया जा सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

5. आपको सेक्सुअल एंग्जायटी से बाहर निकालता है

सेक्सुअल एंग्जायटी बहुत आम है। इसके पीछे अपने शरीर को लेकर हिचकिचाहट या सेक्स के प्रति टैबू हो सकता है। क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ भावना बर्मी कहती हैं कि बॉडी इमेज की समस्या स्ट्रेस और एंग्जायटी का सबसे बड़ा कारण होती है। सेक्सुअल एंग्जायटी आगे चलकर गम्भीर मानसिक समस्या बन सकती है।
सुबह आप दोनों ही ज्यादा संवेदनशील होते हैं और इस वक्त सेक्स करने से इंटीमेसी बढ़ती है। इसकी मदद से सेक्सुअल एंग्जायटी से छुटकारा पाया जा सकता है।

6. सुबह सेक्स करने से लिबिडो बढ़ती है

डॉ राय बताती हैं, “रात भर आराम के बाद सुबह आपका शरीर ऊर्जा से भरपूर होता है। अगर आप सुबह सेक्स करते हैं तो शरीर ज्यादा सेक्स हॉर्मोन्स बना पाता है। इससे सेक्स ज्यादा आनंददायी होता है। इससे आप ज्यादा संतुष्ट होते हैं और लिबिडो बढ़ती है।”
तो लेडीज, ज्यादा संकोच न करें। सुबह सेक्स कर के इसके फायदों को खुद अनुभव करें।

  • 90
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख