क्या आप हर महीने महंगे सैनिटरी पैड, टैम्पोन, मेंस्ट्रुअल कप आदि खरीद कर थक चुकी हैं और अपने लिए कुछ किफायती ढूंढ रही हैं, तो पीरियड पैंटी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। पीरियड पैंटी (Period panty) आपकी सामान्य पैंटी जैसी दिखाई देती है, जिसे मेंस्ट्रुअल ब्लड सोखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे पीरियड्स में इस्तेमाल करना बेहद आसान है, और सबसे अच्छी बात ये है कि लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी इससे लीकेज नहीं होता। पीरियड्स के दिनों में लीकेज की चिंता में अपनी पसंदीदा कपड़े नहीं पहनती हैं, तो अब पीरियड पैंटी (Period panty) के साथ केयर फ्री होकर अपनी ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं।
ये चिपचिपे नहीं होते और ब्लड को सोख लेते हैं। इन्हें क्लीन करना भी बेहद आसान है। अच्छी तरह से क्लीन करने के बाद आप इसे साफ एवं सुरक्षित जगह पर स्टोर करें और सालों तक इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप भी रोज रोज के पैड खरीदने के झंझट से बचना चाहिए हैं, तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। यहां 5 बेस्ट पीरियड पैंटी (period panties) के नाम सुझाए गए हैं, जिन्हें आप आसानी से खरीद सकती हैं (5 best period panty)।
पीरियड पैंटी ठीक पैड की तरह काम करती हैं, परियड के दौरान होने वाले ब्लड फ्लो को सोखती है। पीरियड पैंटी में माइक्रोफाइबर पॉलिएस्टर की कई परतें होती हैं। ये नार्मल अंडरवियर की तरह नजर आती हैं, लेकिन इन्हें नमी सोखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये दो टैम्पोन के रक्त के बराबर ब्लड को अवशोषित कर सकती है। वहीं आप इसे धो कर लंबे समय तक दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसकी यह गुणवत्ता इसे अन्य सैनिटरी आइटम से किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाती है।
जर्ब पीरियड पैंटी 95% कॉटन और 5% स्पेंडेस (स्ट्रेचिंग मेटेरियल) से बनी है। इसमें प्लास्टिक और किसी तरह का हार्मफुल केमिकल इस्तेमाल नहीं किया गया है, इससे त्वचा पर रैशेज नहीं होते। यह पैंटी लीक प्रूफ है, और इसकी अवशोषित करने की क्षमता 4 सैनिटरी पैड के बराबर होती है। जर्ब पीरियड पैंटी लगभग 120 ml के लगभग खून अवशोषित कर सकती है। ये लाइट और मीडियम फ्लो पीरियड के दिनों में स्पॉटिंग से बचाता है।
95% कॉटन और 5% स्पेंडेस (स्ट्रेचिंग मेटेरियल)
नहीं होता प्लास्टिक और हार्मफुल केमिकल
रैशेज फ्री
लीक प्रूफ
6 से 8 घंटों तक दे प्रोटेक्शन
अब्जॉर्ब यूनिट 120 ml
लाइट और मीडियम फ्लो
1 साल तक चलता है
भिन्न साइज और रंग में उपलब्ध है
फ्री डिलीवरी की सुविधा
हैवी फ्लो के दिनों में लीकेज हो सकता है।
कस्टमर के अनुसार यह एक बेहद कंफर्टेबल और यूजफुल है। इसकी क्वालिटी बेहद अच्छी है, और रात के समय सोते हुए भी यह लीकेज नहीं होने देती। खास ये पीरियड्स के तीसरे और चौथे दिन यानी कि मीडियम फ्लो के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, कुछ कस्टमर को इसके फिटिंग को लेकर शिकायत रही है।
महीना मॉडल पीरियड पैंटी फॉर गर्ल्स एंड वूमेन पीरियड पैंटी 3 लेयर की चौड़ी और हल्की लेयरिंग के साथ आती है। यह लगभग 12 घंटे तक बिना लीकेज के दाग धब्बों से प्रोटेक्शन देती है। इस पैंटी को अच्छी तरह से क्लीन करके दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे वॉश करना भी बेहद आसान है। इसमें पैड और टैम्पोन की तरह केमिकल्स नहीं होते, और ये आपकी बॉडी के लिए सुरक्षित और फ्रेंडली है। आप आसानी से इसे निचोड़ कर एक्सेस ब्लड को बाहर निकल सकती हैं। उसके बाद इन्हें माइल्ड साबुन यह सिर्फ की मदद से अच्छी तरह से क्लीन कर लें।
100 वॉश तक इस्तेमाल किया जा सकता है
नहीं होता माइक्रोबॉयल कॉन्टेमिनेशन
प्लाक प्रूफ
टॉक्सिन फ्री
हाई वेस्ट
स्किन फ्रेंडली
रैशेज फ्री
ब्लड फ्लो के अनुसार मौजूद हैं अलग अलग डिजाइन
भिन्न साइज में उपलब्ध है
मशीन वॉश
फ्री डिलीवरी की सुविधा
कुछ लोगों को वॉश करते वक्त असुविधा की शिकायत हुई।
यह बेहद मुलायम और कंफर्टेबल है और इसे पहनने के बाद प्लास्टिक फील नहीं आता। इसकी फिटिंग भी काफी अच्छी है। यह हैवी फ्लो को अवशोषित कर लेता है और लीकेज नहीं होने देता। साथ ही इन्हें वॉश करना और मेंटेन करना भी बेहद आसान है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी त्वचा में इरिटेशन और जलन नहीं होता।
इस पीरियड पैंटी को हैवी फ्लो से लेकर मीडियम फ्लो का अनुभव करने वाली महिलाओं के लिए बनाया गया है। ये लीक फ्री रीयूसेबल पैंटी है, जिसे माइक्रोफाइबर के अल्ट्रा थिन लेयर्स और पेटेंट पेंडिंग लीक प्रूफ टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। इस प्रकार यह लंबे समय तक एक बेहतर अवशोषण में आपकी मदद करता है। इसे वॉश करना बेहद आसान है और आप इसे हैंग ड्राई कर सकती हैं।
95% कॉटन मटेरियल
कंफर्टेबल अल्ट्रा थिन लेयर्स
पेटेंट पेंडिंग लीक प्रूफ टेक्नोलॉजी
2 साल तक रीयूसेबल है
मीडियम और हैवी फ्लो
हैंड वॉश
फ्री डिलीवरी की सुविधा
भिन्न साइज में उपलब्ध है
दो रंगों में उपलब्ध है
कुछ कस्टमर ने साइज संबंधी शिकायत की है।
इस पैंटी की सॉफ्ट फैब्रिक और अच्छी पैडिंग हैवी फ्लो के दिनों में भी स्पॉटिंग से सुरक्षा प्रदान करती है। उपभोक्ताओं के अनुसार इसे वॉश करना और मैनेज करना भी बेहद आसान है। यह बेहतर अवशोषण में मदद करता है, और लंबे समय तक चलता है। हालांकि, इसके साइज को लेकर लोगों ने मिक्सड ओपिनियन दिए हैं।
लावोस वूमेन पीरियड पैंटी हिप्स्टर लीक प्रूफ पैंटी को 52% ऑर्गेनिक कॉटन, 43% बैंबू और 5% इलास्टिन से बनाया गया है। ये लो राइज पैंटी है, जिसे मीडियम से लो फ्लो दिनों के लिए तैयार किया गया है। ये सॉफ्ट पीरियड पैंटी 4 लेयर एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देती है, साथ ही इसमें साइड कवरेज भी है। ये लीक प्रूफ, कंफर्टेबल पैंटी इरीटेशन फ्री पीरियड एंजॉय करने में आपकी मदद करती है। बैंबू कॉटन बेहद कंफर्टेबल होते हैं, और सभी उम्र की महिलाओं के लिए आरामदाय हैं।
52% ऑर्गेनिक कॉटन, 43% बैंबू और 5% इलास्टिन
4 लेयर एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन
लीक प्रूफ
लो से मीडियम फ्लो कवरेज
साइड कवरेज
मशीन वॉश
ऑडर और स्टेन फ्री
एंटीमाइक्रोबियल बैंबू फैब्रिक
भिन्न साइज में उपलब्ध है
लैवेंडर रंग
फ्री डिलीवरी उपलब्ध है
कुछ लोगों को लीकेज संबंधी परेशानी हुई।
उपभोक्ताओं ने लावोस वूमेन पीरियड पैंटी हिप्स्टर लीक प्रूफ पैंटी के क्वालिटी और कंफर्ट को अच्छा बताया है। इसका एहसास रेगुलर पैंटी की तरह है। पर इस पैंटी के लीकेज को लेकर कई लोगों ने शिकायत की है।
सुपरबॉटम मैक्सअब्जॉर्ब पीरियड पैंटी को बैंबू कॉटन ब्लेंड फैब्रिक से बनाया गया है। ये मुलायम होने के साथ स्ट्रैची है और हवा को पास होने की अनुमति देता है। ये मॉइश्चर को जमा नहीं होने देता और बैक्टिरियल प्रोटेक्शन देते हुए, रैशेज से बचाव में मदद करता है। 8 घंटों तक फ्लो को अवशोषित करने में मदद करता है, और आपको ड्राई फील देता है।
4 लेयर लीक प्रूफ टेक्नोलॉजी आपको स्टेन और स्पॉटिंग फ्री पीरियड एंजॉय करने में मदद करते हैं। इसकी परफेक्ट फिटिंग क्रैंप्स से राहत देती है। इस पैंटी को पोस्टपार्टम ब्लीडिंग, हैवी मेनोपॉज फ्लो से लेकर नॉर्मल पीरियड डे के लिए अच्छा विकल्प बताया गया है।
50% ऑर्गेनिक कॉटन, 45% बैंबू और 5% इलास्टिन
हाई राइज, फुल कवरेज
8 घंटों तक देता है प्रोटेक्शन
बैक्टिरियल प्रोटेक्शन
लीक प्रूफ
4 लेयर लीक प्रूफ टेक्नोलॉजी
मैनेज पोस्टपार्टम ब्लीडिंग, हैवी मेनोपॉज फ्लो
फ्री डिलीवरी उपलब्ध है
स्टेन फ्री
भिन्न कलर और साइज में उपलब्ध है
लोगों ने क्वालिटी को लेकर शिकयत की है।
बेहद कंफर्टेबल है और इसे पहनना भी बेहद आसान है। कपड़े की मेटेरियल अच्छी है, और ये लंबे समय तक चलता है। ये लगभग 8 घंटों तक फुल प्रोटेक्शन देता है, और आपको लीकेज से बचाता है। पर कुछ लोगों ने लीकेज और साइज को लेकर शिकायत की है। इस पर लोगों के मिस्ड ओपिनियन देखने को मिले।
डिस्पोजेबल पैड और टैम्पोन हर साल लाखों पाउंड कचरे का कारण बनते हैं। पीरियड पैंटी को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे कचरे की मात्रा कम होती है। यह स्वास्थ्य और वातावरण दोनों के अनुरूप है।
पीरियड पैंटी को खरीदते वक्त यह महंगी लग सकती है, पर जब आप अपने पूरे साल के पैड और टैम्पोन का खर्चा जोड़ेगी, तब आपको यह किफायती लगेगी। इन्हें सालों तक दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे लंबे समय में आपका पैसा बचता है।
पीरियड पैंटी को आरामदायक और हवादार डिजाइन दिया गया है, जिससे जलन और परेशानी कम हो जाती है। ये पैड की तरह इधर उधर हिलती नहीं हैं, और न ही लीकेज का कारण बनती हैं। मुलायम, नमी सोखने वाले कपड़ों से बनी होती हैं। इन्हें पहनकर आपको सामान्य दिनों जैसा महसूस होता है।
कई पीरियड पैंटी ब्रांड अलग-अलग अवशोषण स्तर प्रदान करते हैं, जिसकी मदद से आप अपने ब्लड फ्लो के अनुसार सुरक्षित और सही स्तर का चुनाव कर सकती हैं। पीरियड पैंटी के सही इस्तेमाल से लीकेज नहीं होता और आप स्टेन फ्री पीरियड एंजॉय करती हैं।
पैड और टैम्पोन की तरह आपको इन्हें लगाने या निकालने के लिए विंग्स और थ्रेड की आवश्यकता नहीं होती। इन्हें सामान्य पैंटी की तरह पहनना ही काफी है। इसलिए यह सभी उम्र की महिलाओं के लिए एक आसान विकल्प बन जाता है।
1. अवशोषण क्षमता : हैवी फ्लो वाले दिनों या रात भर के लिए उच्च अवशोषण क्षमता वाली पैंटी चुनें। ओवरनाइट पीरियड पैंटी लीकेज और दाग धब्बों से लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करती है।
2. फिटिंग : पीरियड पैंटी आपकी कमर और पेल्विक के चारों ओर अच्छी तरह से फिट होनी चाहिए, यदि वे बहुत टाइट हैं, तो आपको असुविधा हो सकती है। यदि वे बहुत ढीली हैं, तो वे इधर-उधर खिसक सकती हैं। अधिकांश ब्रांडों में आकार चार्ट होता है, उसे देखकर सही पैंटी चुने।
3. सामग्री : कॉटन जैसी नरम कपड़े वाली सामग्री एक लोकप्रिय विकल्प है। बैंबू की पीरियड अंडरवियर अतिरिक्त नरम हो सकती है, खासकर सेंसेटिव स्किन वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
4. पैंटी प्रकार : पीरियड पैंटी अलग-अलग शैलियों में आती हैं, जैसे कि थोंग, ब्रीफ और हाई-वेस्ट। अपनी व्यक्तिगत पसंद और आप रोजाना जिस तरह की पेंटी पहनती हैं, उसके अनुसार सही पैंटी चुनें।
5. कस्टमर रिव्यू देखें : पीरियड पैंटी खरीदने से पहले कस्टमर रीव्यू पढ़ें, देखें कि उपभोक्ताओं का क्या अनुभव है। उसके अनुसार सही पीरियड पैंटी का चयन करें।
यह भी पढ़ें – क्या 1 – 2 दिनों में खत्म हो जाता है पीरियड, तो जानिए क्यों हो रहा है ऐसा
पीरियड पैंटी को पैड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। उपयोग करने के लिए सुरक्षित हैं, केवल आवश्यकता पड़ने पर इसे जरूर बदलें। वे शोषक हैं, इसलिए वे आपको ड्राई और रिफ्रेश रखते हैं, जबकि आरामदायक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
बिल्कुल! पीरियड पैंटी हैवी फ्लो वाली रातों के दौरान उपयोग के लिए उत्कृष्ट है! जब आप सो रही होती हैं, तो उस दौरान पैड हिल सकते हैं जिसके कारण लीकेज हो सकती है। पीरियड पैंटी इस तरह के रिसाव से बचाती है, इस प्रकार आप दाग या असुविधा की चिंता किए बैगर तनाव मुक्त नींद एंजॉय कर सकती हैं।
पीरियड अंडरवियर को हाथों से धोया जा सकता है, या मशीन वॉश भी किया जाता है। हाथ या मशीन में धोने से पहले गंदे अंडरवियर को ठंडे पानी में धोने से जितना संभव हो उतना खून निकल जाता है और दाग लगने की संभावना भी कम हो जाती है। फिर आप उन्हें वॉशिंग मशीन में डाल सकती हैं।
पीरियड अंडरवियर कितने दिनों तक चलेगी यह इस बात पर निर्भर करता है, कि उनकी देखभाल कैसे की जाती है और उन्हें कितनी बार इस्तेमाल किया जाता है। आम तौर पर, वे 6 महीने से 2 साल तक चल सकती है, और यह धुलाई और देखभाल पर निर्भर करता है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।