scorecardresearch

इन चार तरीकों से PCOS आपके मासिक धर्म चक्र को बना सकता है और मुश्किल भरा

पीरियड्स अपने आप में ही कम मुश्किल नहीं होते, लेकिन जब आप PCOS की शिकार हों तो यह और अधिक मुश्किल हो सकता है। अनियमित पीरियड्स से लेकर दर्दनाक क्रेम्प्स तक, PCOS आपकी मेंस्ट्रुअल साइकल को बहुत प्रभावित करता है।
Updated On: 10 Dec 2020, 01:46 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
यह शरीर के बारे में बताने का नेचुरल तरीका है। चित्र: शटरस्‍टॉक
यह शरीर के बारे में बताने का नेचुरल तरीका है। चित्र: शटरस्‍टॉक

आज के समय में PCOS बहुत ही आम समस्या है और यह तेजी से बढ़ती जा रही है। आंकड़ों की बात करें, तो हर पांच में से एक महिला PCOS से ग्रस्त है। जिस प्रकार की जीवनशैली हम अपना रहे हैं, यह संख्या बढ़ती हुई ही नजर आ रही है।

PCOS एक हॉर्मोनल डिसॉर्डर है, जिससे चेहरे पर अत्यधिक बाल उगने लगते हैं, वजन बढ़ता या घटता है और सर के बाल पतले होने लगते हैं। इस सब के बावजूद सबसे बड़ी समस्या जो PCOS महिलाओं को देता हैं, वह है असामान्य और दर्दनाक पीरियड्स।

आपके मेंस्ट्रुअल साइकल में आया कोई भी बदलाव PCOS का सबसे प्रमुख लक्षण हो सकता है।
हम बताते हैं वह चार तरीके जिनसे आपके पीरियड्स को प्रभावित करता है PCOS-

1. पीरियड्स ना होना

जब आपको PCOS होता है, आपके हॉर्मोन संतुलित नहीं रहते हैं। कई मामलों में आपकी ओवरी के आसपास सिस्ट जम जाती है। हॉर्मोनल असमानता के कारण आपकी ओवरी से एग (महिलाओं का रिप्रोडक्टिव सेल) न निकले। एग न निकलने पर आपके पीरियड्स मिस हो जाते हैं।

पीसीओएस के कारण पीरियड्स मिस होना सबसे ज्‍यादा कॉमन समस्‍या है। चित्र: शटरस्‍टॉक
पीसीओएस के कारण पीरियड्स मिस होना सबसे ज्‍यादा कॉमन समस्‍या है। चित्र: शटरस्‍टॉक

अगर आपके एक से अधिक पीरियड्स मिस हो जाते हैं, तो उस समस्या को अमेनोरिया कहते हैं। अमेनोरिया के कारण इनफर्टिलिटी यानी बच्चा पैदा करने में असमर्थता हो सकती है। इसलिए हमेशा ही अपने पीरियड्स को ट्रैक करें और मिस होने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।

2.अनियमित पीरियड्स

क्या आपके साथ ऐसा होता है कि पीरियड्स डेट से पहले ही हो जाते हैं या कभी लगता है कि इस महीने होंगे ही नहीं। एक दो दिन आगे पीछे होना सामान्य है, लेकिन अगर आपके पीरियड्स बहुत अनियमित हैं तो यह गाइनो के पास जाने का समय है।

3. पीरियड्स के दौरान अत्यधिक दर्द

जब आपके पीरियड्स अनियमित होते हैं, तो जिन महीनों में पीरियड्स होते हैं, वह महीने और ज्यादा दर्दनाक होते हैं। PCOS के कारण आपका शरीर अत्यधिक ब्लोट हो जाता है और बहुत दर्द होता है। यही नहीं, PCOS के कारण क्रेम्प्स भी ज्यादा होते हैं।

Pollपोल
पुरुषों में महिलाओं को सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है?
पीरियड्स में सबसे ज्‍यादा मुश्किल होता है दर्द को बर्दाश्‍त करना। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. ज्यादा फ्लो

PCOS के कारण प्रोजेस्टेरोन का स्तर कम हो जाता है और एस्ट्रोजेन बढ़ जाता है। इस कारण यूटेरस में बनने वाली खून की परत बहुत मोटी हो जाती है। यही कारण है कि पीरियड्स में बहुत ज्यादा फ्लो होता है और पीरियड्स ज्यादा दिन रहते हैं। कई बार खून के साथ ब्लड क्लॉट यानी खून थक्के भी निकलते हैं। अगर आपको ज्यादा फ्लो होता है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं। ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो।

PCOS हॉर्मोन का असंतुलन पैदा करते हैं, जिसका सीधा असर आपके प्रजनन अंगों पर पड़ता है। आप ठीक से ओव्युलेशन (एग बनाना) नहीं कर पाती हैं। जिसके कारण गर्भ धारण करने में समस्या आती है। कई महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है। PCOS आपके दिल को भी नुकसान पहुंचाता है इसलिए डॉक्टर की सलाह और सही इलाज लेना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें – पीरियड्स के दौरान दो किलो तक बढ़ सकता है आपका वजन बढ़ना है, हम बताते हैं ऐसा क्यों है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख