लॉग इन

काले चने उबालने के बाद बच गया है पानी? तो जानिए आप इसे इस्तेमाल करने के 5 हेल्दी तरीके

नवरात्रि पूजन के लिए हलवा और काने चने का प्रसाद बनाया जाता है। ये चने सूखे बनाए जाते हैं, जिससे इनके लिए उबालने में इस्तेमाल किया गया पानी बच जाता है। आइए इसे इस्तेमाल करने के कुछ हेल्दी तरीके जानते हैं।
बचे हुए पानी को आप ग्रेवी या सूप के बेस के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Updated: 23 Oct 2023, 09:13 am IST
ऐप खोलें

हर सुबह खाली पेट काले चने खाना सबसे हेल्दी माना जाता है। काले चने से कुछ भी बनाने के लिए उसे सबसे पहले पानी में भिगोना पड़ता है और उबालना पडता है। इसको उबालने के बाद पानी बच जाता है जिसे कई लोग फेंक देते हैं, लेकिन उस पानी में कई पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इस पानी को फेंकने का मतलब है बहुत सारे पोषक तत्वों को फेंक देना। तो चलिए इस पानी को रीयूज करने के 5 हेल्दी तरीके (how to use kala chana boiled water) जानते हैं।

काले चने प्रोटीन का पावरहाउस है इसे भरपूर मात्रा में फाइबर विटामिन और मिनिरलस भी होते है जो इसे सभी दलों से अलग और पोषक तत्वों का भरपूर स्रोत बनाते है। तो चलिए आज आपको बताते है कुछ तरीके जिससे आप काले चने के बचे हुए पानी को आराम से इस्तेमाल कर सकती है।

ये भी पढ़े- Mature skin care routine : बढ़ती उम्र में भी रहें बिंदास, मेच्योर स्किन की केयर में काम आएंगे ये 5 टिप्स

सबसे पहले जानते है काले तने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है

काले चने फाइबर से भरपूर होते है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह एलडील कोलेस्ट्रॉल जो की बैड कोलेस्ट्रॉल होता है उसके लेवल को भी कम करता है। इसलिए आपको अपने आहार में काले चने को शामिल करना चाहिए, लेकिन ओवरडोज करने से बचें।

रक्त शर्करा को नियमित करता है

काले चने में कार्ब्स धीरे-धीरे पचते हैं और घुलनशील फाइबर रक्त में शर्करा के अवशोषण को नियंत्रित करते हैं। काले चने का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स 28 है, यह रक्त शर्करा में अचानक वृद्धि को रोकता है, जिससे टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम होता है।

काले चने फाइबर से भरपूर होते है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

आयरन से भरपूर

काले चने एनीमिया से पीड़ित लोगो के लिए फायदेमंद है इसे उबलकर और भुनकर अपने आहार में अवश्य शामिल करें। यह शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन के परिवहन के लिए हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वजन को कम करता है

काले चने फाइबर से भरपूर होते है जिससे आपको जल्दी भूख नही लगती है और आप लंबे समय तक तृप्त रहते है। काले चने से खून में धीरे-धीरे शूगर रिलीज होती है। काले चने प्रोटीन के अच्छे स्रोत है जो वजन कम करने मेंं काफी मदद करते है।

बचे हुए पानी को कैसे इस्तेमाल करना है इसके लिए हमने बात की डायटिशियन शिखा कुमारी से, शिखा कुमारी क्लिनिकल डायटिशियन और वेट लॉस एक्सपर्ट हैं। (Dietitian_Shikha_Kumari)

ये भी पढ़े- सफेद ही नहीं, काले तिल भी हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, नोट कीजिए काले तिल चिक्की रेसिपी

अब जानते है कैसे करें काले चने से बचे हुए पानी का इस्तेमाल

काला चना उबालने के बाद बचा हुआ पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और खाना पकाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए इसे फेंकने की बजाए इसे नीचे दिए गए हेल्दी तरीकों से इस्तेमाल करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

1 ग्रेवी या सूप बेस के तौर पर इस्तेमाल करें

बचे हुए पानी को आप ग्रेवी या सूप के बेस के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पानी पहले से ही पोषक तत्वों से भरपूर है और पकवान में एक बढ़िया स्वाद जोड़ सकता है। स्वादिष्ट और पौष्टिक ग्रेवी या सूप बनाने के लिए आप सब्जियां, मांस या अपनी पसंद की किसी भी अन्य सामग्री में इसे शामिल कर सकती हैं।

2 चपाती या रोटी के लिये आटा गूंदने में इस्तेमाल करें

काले चने को उबालने के दौरान उसके प्राेटीन और आयरन की एक बहुत बड़ी मात्रा इस पानी में शामिल हो जाती है। आप बचे हुए पानी के रूप में इन पोषक तत्वों का इस्तेमाल चपाती या रोटी का आटा गूंथने में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पानी न केवल आटे में एक अलग स्वाद देगा, बल्कि रोटियों को और भी पौष्टिक बना देगा।

आप चावल या पुलाव को पकाने के लिए इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

3 चावल या पुलाव बनाएं

काले चने के बचे हुए पानी को इस्तेमाल करने का यह सबसे आसान और क्विक तरीका है। आप चावल या पुलाव को पकाने के लिए इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पानी चावल या पुलाव को एक अलग रंग और स्वाद देगा। साथ ही आपको मिलेंगे काले चने के पोषक तत्व। पुलाव को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अलग-अलग सब्जियां भी डाल सकती हैं।

4 स्मूदी बनाएं

बचे हुए पानी को आप स्मूदी में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और स्मूदी को एक अलग स्वाद देगा। स्वादिष्ट और स्वस्थ स्मूदी बनाने के लिए आप इसे फलों, सब्जियों और अन्य सामग्री के साथ मिलाएं।

5 दाल का सूप

बचे हुए पानी का इस्तेमाल आप दाल पकाने के लिए कर सकते हैं। पानी दाल को और ज्यादा पौष्टिक बना देगा। स्वादिष्ट और पौष्टिक दाल का सूप बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां और मसाले भी एड कर सकती हैं।

ये भी पढ़े- World Idli Day : वेट लॉस ही नहीं, आपकी गट और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है इडली, जानिए इसकी रेसिपी

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख