लॉग इन

इन 5 तरीकों की मदद से आप चुन सकती हैं अपने लिए एक परफेक्ट ब्रा साइज़

यदि आपने गलती से गलत साइज़ की ब्रा पहनी है तो आपको बहुत तकलीफ उठानी पड़ सकती है। इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कैसे पहचानना है ब्रा का सही साइज़।
जानिए क्या है अपनी ब्रा को नापने का सही तरीका। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

हर महिला खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती है, लेकिन यदि ब्रा की फिटिंग सही न हो तो कोई भी ड्रेस अच्छी नहीं लगती है। गलत साइज़ की ब्रा (wrong bra size) आपके स्तनों को बेडौल दिखा सकती है, जिससे किसी भी आउटफिट का लुक खराब हो सकता है। इसके अलावा, गलत साइज़ की ब्रा आपके ब्रेस्ट में दर्द, सूजन और इरिटेशन का कारण बन सकती है। यदि आपके स्तन बड़े हैं और आपने गलती से छोटे साइज़ की ब्रा (bra)पहन ली है तो आपको बहुत तकलीफ उठानी पड़ सकती है और इस बात से आप भी वाकिफ हैं।

इसलिए यदि आपको लगता है कि आपके ब्रेस्ट में हल्का इरिटेशन हो रहा है या आप खुद को थोड़ा असहज महसूस कर रही हैं, तो एक बार फिर अपना ब्रा साइज़ नाप लेजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हर ब्रांड के हिसाब से भी कभी – कभी साइज़ बादल सकता है और यदि आप इसपर ध्यान नहीं देंगी तो गलत साइज़ घर ले आएंगी।

मगर चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि गलत साइज़ की ब्रा पहनना सिर्फ आपकी समस्या नहीं है बल्कि ऐसा माना जाता है कि लगभग 80% प्रतिशत महिलाएं, गलत साइज़ और खराब फिटिंग की ब्रा पहनती हैं। इसलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कैसे पहचानना है ब्रा का सही साइज़ (how to choose the right bra)।

जानिए क्या है सही ब्रा साइज़ पहचानने का तरीका

1. इंच टेप की मदद से अपना बैंड साइज़ नाप लें

भले ही आप कोई भी ब्रा पहनती हों, जहां ब्रा खत्म हो यानी ब्रेस्ट के ठीक नीचे इंच टेप की मदद से अपना साइज़ नापें। याद रखें यह न ढीला हो न टाइट, बिल्कुल ठीक होना चाहिए। उदाहरण के लिए यदि आपका साइज़ 33 पॉइंट कुछ है तो इसमें 4 इंच और जोड़ लें। यह आपका सही बैंड साइज़ (band size) है।

2. फिर अपना बस्ट साइज़ नापें

अपना बस्ट (bust) साइज़ नापने के लिए आपको इंच टेप की मदद से स्तनों की पूरी चौड़ाई को नापना है, पीठ से लेकर क्लीवेज (cleavage) के बीचों बीच तक। यदि संख्या सम है, तो इसमें चार इंच जोड़ें। यदि यह विषम है, तो पांच जोड़ें। यह आपका सही बस्ट साइज़ (bust size) है।

आपको अपनी पुरानी ब्रा पहनना छोड़ देना चाहिए। चित्र : शटरस्टॉक

3. अब नापें अपना कप साइज़

अपना कप साइज़ निकालने के लिए अपने बैंड साइज़ में से अपना बस्ट साइज़ घटा दें। आपको आपका कप साइज़ मिल जाएगा। आपकी ब्रा का आकार आपके कप के आकार के साथ आपके बैंड का आकार भी है। जैसे: 37 इंच (बस्ट) – 34 इंच (बैंड) = 3 इंच। यानी 34C है।

नोट – यदि बैंड और कप साइज़ का अंतर 1 है आपका कप साइज़ A होगा, यदि इसका अंतर 2 है तो B, 3 है तो C… आदि।

4. किस तरह से करें सही ब्रा का चुनाव

अलग – ब्रांड के साइज़ अलग होते हैं। इसलिए, यदि आपको फिट होने के लिए एक कप आकार कम करने की आवश्यकता है, तो एक बैंड साइज़ ऊपर जाएं। उदाहरण के लिए, यदि कप में 34C आपके लिए बहुत बड़ा है, तो 36B पर जाएं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप ब्रा के साइज़ को सही ढंग से बढ़ा या घटा रही हैं। ब्रांड या ब्रा के प्रकार के आधार पर आपकी ब्रा का आकार थोड़ा बदल सकता है। सही फिट खोजने के लिए कुछ टेस्ट करें।

5. इस तरह मिलेगी आपको अपनी परफेक्ट ब्रा

ब्रा पहन कर देखें। कमर के बल आगे की ओर झुकें, फिर हुक लगाएं। यह सुनिश्चित करेगा कि आपके स्तन पूरी तरह से कप में हैं।

बैंड को एडजस्ट करें। ब्रा का पिछला हिस्सा फिट होना चाहिए।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

सुनिश्चित करें कि ब्रा बहुत ढीली न हो। बैंड के नीचे केवल एक उंगली स्लाइड करने की जगह हो।

गिरने वाले स्ट्रैप को ठीक करें। पहले बैंड को टाइट करें, फिर स्ट्रैप को छोटा करें।

ब्रा के ऊपर क्लोज-फिटिंग शर्ट पहनें। यदि कप सिकुड़ रहे हैं या आपके स्तन उभरे हुए हैं, तो आपने सही साइज़ की ब्रा नहीं पहनी है।

अपने आप को एक तरफ आईने में देखें। आपके स्तन आपके कंधों और कोहनी के बीच में होने चाहिए।

यह भी पढ़ें : अपने ख़ास दिन पर चेहरा शाइनी और टोंड दिखाने के लिए फॉलो करें ये सुपर इफेक्टिव टिप्स 

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख